UPSC PYQs

Prelims, Mains & Optional PYQs

UPSC Notes

Comprehensive & Short Notes

क्या फास्ट-ट्रैक न्यायालयों ने त्वरित न्याय के वादे को पूरा किया है?

क्या फास्ट-ट्रैक न्यायालयों ने त्वरित न्याय के वादे को पूरा किया है? 31 Jul 2026

संदर्भ:

सार्वजनिक परीक्षाओं में बार-बार हो रही अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के अंतर्गत मामलों की सुनवाई हेतु फास्ट-ट्रैक न्यायालयों (एफटीसी) की स्थापना की घोषणा की है, जिसने इस बहस को पुनः चर्चा के केंद्र में ला दिया है कि क्या विशिष्ट न्यायालय न्यायिक विलंब को प्रभावी ढंग से कम कर सकते हैं?

फास्ट-ट्रैक न्यायालयों (एफटीसी) के संदर्भ में

  • ये विशिष्ट न्यायालय हैं, जिनकी स्थापना प्रक्रियागत प्राथमिकता के अनुसार निर्दिष्ट श्रेणियों के मामलों के त्वरित निपटान को सुनिश्चित करने हेतु की जाती है।
  • फास्ट-ट्रैक विशेष न्यायालय (एफटीएससी): इसकी स्थापना वर्ष 2019 में बलात्कार के मामलों तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 के अंतर्गत अपराधों की समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए की गई थी।

फास्ट-ट्रैक न्यायालयों की उपलब्धियाँ

  • त्वरित निपटान: प्राथमिकता वाले मामलों का निपटान सामान्यतः नियमित न्यायालयों की तुलना में अधिक शीघ्रता से होता है।
  • केंद्रित न्यायिक ध्यान: समर्पित न्यायालय लैंगिक अपराधों, लोक परीक्षा संबंधी अपराधों और अन्य संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता देते हैं।
  • जन-विश्वास में वृद्धि: समयबद्ध न्याय और न्यायिक जवाबदेही के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं।

प्रमुख चुनौतियाँ

  • सीमित न्यायिक क्षमता: अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति करने के बजाय प्रायः विद्यमान न्यायाधीशों का पुनः नियोजन किया जाता है, जिससे लंबित मामलों का बोझ नियमित न्यायालयों पर स्थानांतरित हो जाता है।
  • लंबित मामलों में वृद्धि: बढ़ते हुए मामलों की संख्या और सीमित निपटान क्षमता की वजह से फास्ट-ट्रैक विशेष न्यायालयों में भी लंबित मामलों का अंबार निरंतर बना हुआ है।
  • न्यायिक रिक्तियाँ: न्यायाधीशों, लोक अभियोजकों और न्यायालय में कर्मचारियों की कमी इनकी प्रभावशीलता को कमज़ोर करती है।
  • न्यायालयिक (फॉरेंसिक) बाधाएँ: डिजिटल साक्ष्य, साइबर न्यायालयिक विज्ञान (साइबर फॉरेंसिक्स) और न्यायालयिक रेपोर्टिंग में विलंब से अन्वेषण और सुनवाई की गति धीमी हो जाती है।
  • आँकड़ों का अभाव: सीमित मामला-निपटान आँकड़े न्यायालयों के प्रदर्शन के वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन में बाधा उत्पन्न करते हैं।

अनिवार्य समय-सीमाओं को लेकर चिंताएँ

  • निष्पक्ष सुनवाई: कठोर समय-सीमाएँ अभियुक्त के निष्पक्ष सुनवाई, नैसर्गिक न्याय और प्रक्रियागत निष्पक्षता के अधिकार से समझौता कर सकती हैं।
  • संस्थागत बाधाएँ: पुलिस, न्यायालयिक प्रयोगशालाओं, अभियोजन पक्ष और न्यायालयों के पास वैधानिक समय-सीमाओं को पूरा करने हेतु पर्याप्त क्षमता का अभाव हो सकता है।
  • मामलों की जटिलता: आपराधिक मामले प्रकृति, साक्ष्य और जटिलता में भिन्न-भिन्न होते हैं, जिससे एकसमान समय-सीमा व्यावहारिक नहीं रह जाती।
  • संवैधानिक चिंताएँ: अनुच्छेद 14 के अंतर्गत, फास्ट-ट्रैक न्यायालयों हेतु मामलों का मनमाना चयन विधि के समक्ष समानता और न्याय तक समान पहुँच से संबंधित चिंताएँ उत्पन्न कर सकता है।
  • संतुलित प्राथमिकता-निर्धारण: मामलों का चयन जन-दबाव के बजाय वस्तुनिष्ठ विधिक मानदंडों और जनहित के आधार पर किया जाना चाहिए।

आवश्यक संस्थागत सुधार

  • न्यायिक क्षमता को सुदृढ़ करना: विद्यमान न्यायाधीशों के पुनर्आवंटन के बजाय न्यायिक रिक्तियों को भरना और अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति करना।
  • अन्वेषण में सुधार: पुलिस क्षमता, डिजिटल अन्वेषण और फॉरेंसिक बुनियादी ढाँचे  को सुदृढ़ करना।
  • अभियोजन को सुदृढ़ करना: अधिक लोक अभियोजकों की भर्ती करना तथा विधिक एवं शोध सहायता को मज़बूत करना।
  • प्रक्रियागत विलंब को कम करना: अनावश्यक स्थगनों को न्यूनतम करना और मामलों की समय-सारणी में सुधार करना।
  • न्यायिक आँकड़ों को सुदृढ़ करना: पारदर्शिता और जवाबदेहिता बढ़ाने हेतु व्यापक मामला-निपटान समय-सीमा और न्यायालय प्रदर्शन संबंधी आँकड़े प्रकाशित करना।

आगे की राह

  • न्यायिक अवसंरचना का विस्तार: वास्तविक अतिरिक्त न्यायिक क्षमता सृजित करने हेतु न्यायालय कक्षों, न्यायाधीशों और सहायक कर्मचारियों की संख्या बढ़ाना।
  • प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना: ई-न्यायालय (ई-कोर्ट्स), डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता-सक्षम मामला प्रबंधन और केस की ट्रैकिंग प्रणालियों को सुदृढ़ करना।
  • प्रणालीगत सुधार करना: फास्ट-ट्रैक न्यायालयों के विस्तार के साथ-साथ नियमित न्यायिक तंत्र की दक्षता में सुधार करना।
  • संतुलित न्याय सुनिश्चित करना: निष्पक्ष सुनवाई, सम्यक प्रक्रिया, न्यायिक स्वतंत्रता या संवैधानिक मूल्यों से समझौता किए बिना त्वरित न्याय प्राप्त करना।

निष्कर्ष

फास्ट-ट्रैक न्यायालय प्राथमिकता वाले मामलों के निपटान में तेज़ी ला सकते हैं, परंतु ये व्यापक न्यायिक सुधारों का विकल्प नहीं हैं। सतत त्वरित न्याय हेतु सुदृढ़ न्यायिक क्षमता, दक्ष अन्वेषण, सक्षम अभियोजन, आधुनिक न्यायालयिक अवसंरचना और एक जवाबदेह न्याय-प्रदायगी प्रणाली की आवश्यकता है।

UPSC मुख्य परीक्षा अभ्यास प्रश्न 

प्रश्न : फास्ट-ट्रैक न्यायालय (Fast-Track Courts) न्यायिक विलंब को कम करने का एक महत्त्वपूर्ण साधन हैं, किंतु वे न्यायिक सुधारों का विकल्प नहीं हो सकते। टिप्पणी कीजिए | (15 अंक | 250 शब्द)

UPSC प्रारंभिक परीक्षा अभ्यास प्रश्न

प्रश्न: भारत में फास्ट-ट्रैक न्यायालयों (Fast-Track Courts) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. फास्ट-ट्रैक न्यायालयों का उद्देश्य निर्दिष्ट श्रेणियों के मामलों का त्वरित निपटान सुनिश्चित करना है।
  2. फास्ट-ट्रैक विशेष न्यायालय (FTSC) की स्थापना वर्ष 2019 में बलात्कार तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 के अंतर्गत मामलों के त्वरित निपटान हेतु की गई थी।
  3. फास्ट-ट्रैक न्यायालयों में सभी मामलों के लिए वैधानिक रूप से समान एवं अनिवार्य समय-सीमा निर्धारित है।
  4. केवल फास्ट-ट्रैक न्यायालयों की संख्या बढ़ाने से न्यायपालिका में लंबित मामलों की समस्या का स्थायी समाधान हो जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1, 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (a) केवल 1 और 2

क्या फास्ट-ट्रैक न्यायालयों ने त्वरित न्याय के वादे को पूरा किया है?

Need help preparing for UPSC or State PSCs?

Connect with our experts to get free counselling & start preparing

Free Counselling for UPSC Aspirants

Connect with our experts and take the right next step.

Expert Guidance
Personalized Strategy
100% Free

Book Your Free Session

NEED ASSISTANCE?

Request a Callback

Our counsellor will connect with you and help you choose the right course and centre.

  • Expert Guidance
  • Course & Fee Information
  • Quick Callback Support

Request a Callback

Books
UPSC PYQs
UPSC Notes
Current Affairs
Quick Revise Now !
AVAILABLE FOR DOWNLOAD SOON
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध
Quick Revise Now !
UDAAN PRELIMS WALLAH
Comprehensive coverage with a concise format
Integration of PYQ within the booklet
Designed as per recent trends of Prelims questions
हिंदी में भी उपलब्ध

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.