भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स स्टारलाइनर (Starliner) अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करेंगी।
यह बोइंग कंपनी के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के द्वारा चालक दल की पहली परीक्षण उड़ान है।
पायलट के रूप में सुनीता का यह तीसरा अंतरिक्ष मिशन है।
संबंधित तथ्य
प्रक्षेपण: फ्लोरिडा में स्थित केप कैनावेरल से स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए प्रक्षेपित किया जाएगा।
चालक दल के सदस्य: स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की सहायता से 58 वर्षीय विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक भेजा जाएगा, जो बोइंग के लिए उल्लेखनीय सफलता है।
यदि यह मिशन सफल रहता है तो ‘बोइंग’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक परिवहन प्रदान करने वाली दूसरी निजी कंपनी बन जाएगी, जबकि यह कारनामा करने वाली पहली कंपनी एलोन मस्क की स्पेसएक्स (SpaceX) है।
स्पेसएक्स और बोइंग कंपनी ने निजी क्षमता से नासा (NASA) के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम के तहत संबंधित अंतरिक्ष यान को विकसित किया है।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station- ISS)
परिचय: यह बहु-राष्ट्रीय अंतरिक्ष परियोजना है, जिसका निर्माण वर्ष 1998 से 2011 के बीच किया गया था।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency- ESA) के अनुसार, यह यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, कनाडा और जापान के बीच सहकारी अंतरिक्ष कार्यक्रम है।
कक्षा की अवस्थिति: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन लगभग 430 किलोमीटर की ऊँचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit- LEO) में परिक्रमा करता है, जिसके कक्षीय पथ के माध्यम से पृथ्वी का अवलोकन किया जा सकता है।
नासा का वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम (Commercial Crew Program)
परिचय: नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम के अंतर्गत, इस मिशन के माध्यम से अंतरिक्ष यान की कार्यप्रणाली का गहन मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें प्रक्षेपण, लैंडिंग और पृथ्वी पर पुनः वापसी से संबंधित सारी प्रक्रियाएँ शामिल हैं।
महत्त्व: चालक दल से लैस उड़ान परीक्षण की संभावित सफलता के बाद नासा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर आगामी चालक दल मिशनों के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान का उपयोग प्रामाणिक रूप से कर सकता है।
सुनीता विलियम्स (Sunita Williams)
परिचय: विलियम्स का जन्म ओहियो के यूक्लिड शहर में हुआ, उनके पिता दीपक पंड्या भारतीय-अमेरिकी न्यूरोएनाटोमिस्ट थे तथा माता उर्सुलाइन बोनी पंड्या स्लोवेनियाई-अमेरिकी मूल की थी।
अनुभव: विलियम्स ने मई 1987 में अमेरिकी नौसेना अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और उन्हें अमेरिकी नौसेना में पोत-कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया।
अंतरिक्ष मिशन: विलियम्स को वर्ष 1998 में नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया तथा वे दो अंतरिक्ष अभियानों 14/15 और 32/33 का हिस्सा रहीं।
अंतरिक्ष अभियान 14/15: वे 9 दिसंबर, 2006 को STS-116 के चालक दल के साथ अंतरिक्ष यात्रा के लिए रवाना हुईं तथा 11 दिसंबर, 2006 को अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान अभियान 14/15 के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुँचीं।
स्पेसवॉक (Spacewalk): उन्होंने कुल 29 घंटे और 17 मिनट की चार स्पेसवॉक के साथ महिला वर्ग में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन ने वर्ष 2008 में कुल पाँच स्पेसवॉक के साथ नया रिकॉर्ड बनाया।
अभियान 14/15 और 32/33: उन्होंने अभियान 32 में अंतरिक्ष यान के इंजीनियर और अभियान 33 में कमांडर के रूप में कार्य किया।
प्रक्षेपण: 14 जुलाई, 2012 को अभियान 32/33 में उन्हें रूसी सोयुज कमांडर यूरी मालेनचेंको और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (Japan Aerospace Exploration Agency) के इंजीनियर अकिहिको होशाइड के साथ कजाखस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से प्रक्षेपित किया गया था।
विलियम्स ने ISS के प्रयोगशाला में अनुसंधान और अन्वेषण के उद्देश्य से चार महीने बिताए।
अंतरिक्ष में 127 दिन बिताने के बाद वे 18 नवंबर, 2012 को कजाखस्तान में उतरीं।
स्पेसवॉक में विश्व रिकॉर्ड: अपने अंतरिक्ष अभियान के दौरान विलियम्स और होशाइड ने तीन स्पेसवॉक किए, जो अंतरिक्ष स्टेशन की सौर प्रणाली के माध्यम से आवश्यक बिजली का उत्पादन करता है
पैगी व्हिटसन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए विलियम्स ने पुनः किसी महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा कुल स्पेसवॉक समय (50 घंटे और 40 मिनट) का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
अब तक उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं।
Latest Comments