100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

ऑर्कास (Orcas)

Lokesh Pal May 20, 2024 05:47 160 0

संदर्भ

हाल ही में जिब्राल्टर जलडमरूमध्य (Strait of Gibraltar) के पास ऑर्कास (Orcas) द्वारा कई नौकाओं पर हमले की घटनाएँ दर्ज की गई है। 

जिब्राल्टर जलडमरूमध्य 

  • यह यूरोप महाद्वीप को अफ्रीका महाद्वीप से अलग करने वाला और भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ने वाला एक संकीर्ण जलमार्ग है।
  • यह उन जहाजों के लिए चोकपॉइंट के रूप में कार्य करता है, जो भूमध्य सागर में या उससे बाहर जाते हैं। यह उत्तरी अफ्रीका, दक्षिणी यूरोप और पश्चिमी एशिया के देशों के लिए एक महत्त्वपूर्ण शिपिंग मार्ग है।
    • जलडमरूमध्य को दो महाद्वीपों, द्वीपों या दो बड़े जल निकायों के बीच प्राकृतिक रूप से बनी जल की संकीर्ण पट्टी के रूप में परिभाषित किया जाता है।

ऑर्कास (Orcas) के बारे में

  • अन्य नाम: ऑर्कास को किलर व्हेल (Killer Whales) के नाम से भी जाना जाता है और ये डॉल्फिन प्रजाति में सबसे बड़ी हैं। 
  • शारीरिक विशेषताएँ
    • रंग: वे अपने विशिष्ट काले और सफेद रंग से पहचानी जा सकती हैं।
    • आकर: वयस्क होने पर उनकी लंबाई 8 मीटर तक और वजन 6 टन तक हो सकता है।
    • प्रकृति: वे अत्यधिक प्रभावी मस्तिष्क क्षमता वाले स्तनधारी जीव हैं। सामान्यतः ये जीव मनुष्यों के प्रति आक्रामक नहीं होते हैं।
    • शक्तिशाली शिकारी: ऑर्कास दुनिया के सबसे शक्तिशाली शिकारियों में से एक हैं।
    • इकोलोकेशन (Echolocation): ऑर्कास विभिन्न प्रकार की संचारी ध्वनियाँ निकालते हैं और प्रत्येक पॉड में विशिष्ट शोर होता है, जिसे उसके सदस्य दूर से भी पहचान लेते हैं। 
      • पॉड्स (Pods) मातृ संबंधी व्यक्तियों के उन समूहों को संदर्भित करते हैं, जिन्हें आधे से अधिक समय एक साथ देखा जाता है।
      • इकोलोकेशन, ध्वनि तरंगों एवं गूँज का उपयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि आसपास के क्षेत्र में वस्तुएँ कहाँ अवस्थित हैं। चमगादड़ नेवीगेशन एवं अंधेरे में भोजन खोजने के लिए इकोलोकेशन का उपयोग करते हैं।
  • संरक्षण स्थिति: IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों की रेड लिस्ट में ऑर्कास को डेटा की कमी वाला माना जाता है। 
    • ऑर्कास को CITES परिशिष्ट II के तहत सूचीबद्ध किया गया है (ऐसी प्रजातियाँ जिन्हें अब विलुप्त होने का खतरा नहीं है, लेकिन जब तक व्यापार को बारीकी से नियंत्रित नहीं किया जाता है, तब तक ऐसा हो सकता है)। 

ऑर्कास द्वारा नावों पर हमले का कारण

  • असामान्य व्यवहार: बढ़ते शोध के बावजूद, वैज्ञानिकों ने कहा कि ऑर्कास का यह व्यवहार असामान्य है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये जीव नावों को निशाना क्यों बना रहे हैं।
  • संभावित कारण: वैज्ञानिक दो संभावनाओं का अनुमान लगा रहे हैं:-
    • उनके विचरण क्षेत्र में अवरोध उत्पन्न करने वाली नावों पर उनके द्वारा हमला करना।
    • किसी दर्दनाक घटना के कारण उनके व्यवहार में बदलाव आया होगा।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.