100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

मेडागास्कर का बाओबाब वृक्ष

Lokesh Pal May 22, 2024 05:03 153 0

संदर्भ

नेचर पत्रिका में प्रकाशित एक नए अध्ययन जिसका शीर्षक है- ‘मेडागास्कर में बाओबाब वृक्ष का उदय, में मेडागास्कर द्वीप पर पाए जाने वाले विशिष्ट प्रकार के लंबे पर्णपाती वृक्ष बाओबाब की उत्पत्ति का पता चला है।

  • यह शोध ब्रिटेन, चीन और अफ्रीका के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया। 

बाओबाब वृक्ष (Baobab Tree)

  • परिचय: यह वृक्ष जीनस एडानसोनिया (Adansonia) नामक परिवार से संबंधित हैं, जिसके अंतर्गत आठ प्रजातियाँ शामिल हैं।
    • अफ्रीका महाद्वीप में एडानसोनिया डिजिटाटा (Adansonia Digitata) नामक प्रजाति, उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एडानसोनिया ग्रेगोरी (Adansonia Gregorii) प्रजाति तथा छह अन्य प्रजातियाँ मेडागास्कर में पाई जाती हैं।

  • उत्पत्ति: DNA अध्ययन के अनुसार, इस वृक्ष की उत्पत्ति 21 मिलियन वर्ष पहले मेडागास्कर में हुई थी। बाद के कालखंडों में उनके बीज समुद्री धाराओं के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका की मुख्य भूमि तक पहुँचे तथा अलग-अलग प्रजातियाँ विकसित हुईं।
  • विशेषताएँ: बाओबाब अपनी ऊँचाइयों के लिए जाना जाता है, जिनमें से कुछ वृक्ष 50 मीटर तक ऊँचे हैं तथा इन वृक्षों का जीवन काल असाधरण रूप से लंबा (2,000 वर्ष तक) हो सकता है।
    • भारत में भी कुछ बाओबाब वृक्ष मौजूद हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश के गोलकुंडा किले के पास एक वृक्ष भी शामिल है, जो 400 साल से अधिक प्राचीन माना जाता है।
  • की-स्टोन प्रजाति (Keystone Species): यह वृक्ष जीवों को खाद्य एवं आश्रय प्रदान करता है। गौरतलब है कि जीवों का समूह इन वृक्षों के बीजों के परागण के लिए आवश्यक है।
    • ऐसी प्रजातियों की अनुपस्थिति से पूरे पारिस्थितिकी तंत्र पर अस्थिर प्रभाव पड़ता है, क्योंकि प्रकृति की गतिविधियों में उनकी भूमिका है।

की-स्टोन प्रजातियाँ (Keystone Species): ऐसी प्रजातियाँ जिनकी बहुतायत या कमी होने से पारिस्थितिकी तंत्र में कम-से-कम एक अन्य प्रजाति की संख्या में उल्लेखनीय परिवर्तन होता है, उन्हें की-स्टोन प्रजातियाँ कहा जाता है।

  • यह प्रजाति किसी पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना, कार्यप्रणाली या उत्पादकता में भूमिका निभाती है।
    • उदाहरण के रूप में, शेर, बाघ, मगरमच्छ, हाथी जैसे सभी शीर्ष शिकारी प्रजातियाँ हैं।

  • महत्त्व: सामान्य तौर पर, स्थानीय संस्कृतियों में वृक्षों को उनके कई उपयोगों के कारण पूजा जाता है। कई वृक्षों के फल और बीज खाने योग्य होते हैं, बीज का तेल खाना पकाने में और छाल के रेशे को कपड़ों के निर्माण में उपयोग किया जाता है।
    • इन्हें ‘उल्टा वृक्ष’ (Upside-down Trees) भी कहा जाता है क्योंकि इनका शीर्ष उखड़े हुए वृक्ष जैसा दिखता है।
    • बाओबाब पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में महत्त्वपूर्ण जैविक भूमिका निभाता है, जिनमें लीमर (Lemurs), सनबर्ड (Sunbirds) और हॉक मोठ (Hawk Moth) आवश्यक घटक हैं।

अध्ययन का निष्कर्ष 

  • विलुप्त होने का खतरा: मेडागास्कर में बाओबाब वृक्ष की तीन प्रजातियाँ विलुप्त होने के कगार पर हैं। इन प्रजातियों को IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों की रेड लिस्ट में रखा गया है।
    • हालाँकि, इन प्रजातियों की आबादी घट रही है, इसलिए अधिक दृढ़ और प्रभावी संरक्षण रणनीतियों की आवश्यकता है। इसके लिए बाओबाब की आनुवंशिकी की विस्तृत समझ भी आवश्यक है।
  • जोखिम का मूल्यांकन (Vulnerability Assessment): अध्ययन में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि जलवायु परिवर्तन ‘गंभीर खतरे’ उत्पन्न करेगा, परिणामस्वरूप यह प्रजाति वर्ष 2080 से पहले विलुप्त हो जाएगी।
    •  हाल ही में एडानसोनिया सुआरेजेंसिस (Adansonia Suarezensis) और एडानसोनिया ग्रैंडिडिएरी (Adansonia Grandidieri) के मूल्यांकन के दौरान महत्त्वपूर्ण आंतरिक प्रजनन का संकेत मिला है। 
    • इससे पता चलता है कि अद्वितीय पारिस्थितिकी क्षेत्र और सीमित आनुवंशिक विविधता के कारण ये प्रजातियाँ ‘पारिस्थितिकी अव्यवस्था और आवास विखंडन के प्रति कम लचीलापन’ प्रदर्शित करते हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.