100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

प्रोजेक्ट उद्भव

Lokesh Pal May 23, 2024 05:25 116 0

संदर्भ

हाल ही में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने ‘भारतीय सामरिक संस्कृति में ऐतिहासिक पैटर्न’ शीर्षक युक्त सम्मेलन में खुलासा किया कि भारतीय सेना, अपनी पहल प्रोजेक्ट उद्भव के तहत, वेदों, पुराणों और महाभारत से युद्ध रणनीति की खोज कर रही है।

संबंधित तथ्य

  • यह सम्मेलन भारत की समृद्ध सैन्य विरासत के उपयोग पर चर्चा करने के लिए प्रोजेक्ट उद्भव पर आधारित था। 
    • महाभारत के महाकाव्य युद्ध और 
    • भारतीय सेना की सैन्य क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए पिछले भारतीय राजवंशों की रणनीतिक प्रतिभा आदि।
  • यह सम्मेलन सात महीने तक चले शोध को निष्कर्ष पर लाता है, जो आगे के अध्ययन के लिए विद्वानों और रक्षा कर्मियों हेतु एक ‘नॉलेज पूल’ के निर्माण में सुविधा प्रदान करेगा।

यूनाइटेड सर्विस इंस्टिट्यूशन ऑफ इंडिया (USI)

  • यह नई दिल्ली में स्थित एक राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा सेवा थिंक टैंक है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1870 में एक सैनिक विद्वान कर्नल (बाद में मेजर जनरल) सर चार्ल्स मैकग्रेगर ने की थी।
  • इसका उद्देश्य ‘रक्षा सेवाओं की कला, विज्ञान और साहित्य में रुचि तथा ज्ञान को बढ़ावा देना’ बताया गया है।
  • USI राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए केंद्र संचालित करता है।

प्रोजेक्ट उद्भव

  • प्रोजेक्ट उद्भव (जिसका अनुवाद ‘उत्पत्ति’ या ‘उद्भव’ है), भारतीय सेना और यूनाइटेड सर्विस इंस्टिट्यूशन ऑफ इंडिया (USI) के बीच एक सहयोग है।
  • यह हमारे राष्ट्र के पुराने ग्रंथों और लेखों को स्वीकार करता है और भारत के प्राचीन सैन्य विचारों का पुनर्विलोकन करता है, जो आधुनिक सैन्य रणनीतियों को लाभ पहुँचा सकते हैं।
  • इसे भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के उद्घाटन के दौरान लॉन्च किया गया था।

‘प्रोजेक्ट’ का उद्देश्य 

  • समकालीन सैन्य प्रथाओं के साथ प्राचीन ज्ञान का संश्लेषण करना, 
  • आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक अद्वितीय और समग्र दृष्टिकोण का निर्माण करना। 
  • समकालीन सैन्य शिक्षाशास्त्र के साथ सदियों पुराने ज्ञान को एकीकृत करना। 
  • हमारी ज्ञान प्रणालियों और दर्शन की गहन समझ को सुविधाजनक बनाना।

प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली का महत्त्व

  • इसकी जड़ें 5,000 वर्ष पुरानी सभ्यतागत विरासत में हैं, जिसने ज्ञान को बहुत महत्त्व दिया है; यह बौद्धिक ग्रंथों के आश्चर्यजनक विशाल संग्रह, ज्ञान के कई क्षेत्रों में पांडुलिपियों, विचारकों और ज्ञान की शाखाओं के सबसे बड़े संग्रह का साक्षी है। 

‘प्रोजेक्ट उद्भव’ के तहत प्राचीन और ऐतिहासिक सैन्य प्रथाओं का रेखांकन

  • चाणक्य का अर्थशास्त्र: यह रणनीतिक साझेदारी, गठबंधन और कूटनीति के महत्त्व को रेखांकित करता है, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग और ‘सॉफ्ट पॉवर’ जैसी आधुनिक सैन्य प्रथाओं के साथ संरेखित है। 
    • शासन कौशल और युद्धकला पर चाणक्य की शिक्षाओं का अध्ययन दुनिया भर के विभिन्न संस्थानों द्वारा किया जाता है। 
  • थिरुक्कुरल की बुद्धि: तमिल दार्शनिक तिरुवल्लुवर द्वारा लिखित शास्त्रीय तमिल पाठ युद्ध सहित सभी प्रयासों में नैतिक आचरण की वकालत करता है। 
    • यह आधुनिक सैन्य आचार संहिता ‘न्यायसंगत युद्ध’ और जिनेवा कन्वेंशन के सिद्धांतों के अनुरूप है।
  • प्रमुख सैन्य अभियानों और नेतृत्वकर्ताओं से संबंधित एक अध्ययन 
    • चंद्रगुप्त मौर्य, अशोक और चोल साम्राज्य अपने समय में फले-फूले और उनके प्रभाव में विस्तार हुआ। 
    • अहोम साम्राज्य भी, जिसने 600 वर्षों तक सफलतापूर्वक शासन किया, मुगलों को बार-बार हराया।
      • वर्ष 1671 में लचित बोरफुकन के नेतृत्व में सरायघाट का नौसेना युद्ध, मनोवैज्ञानिक युद्ध को नियोजित करने, सैन्य खुफिया जानकारी पर ध्यान केंद्रित करने और मुगलों की रणनीतिक कमजोरी का लाभ उठाने के लिए चतुर राजनयिक वार्ता के उपयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
    • छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराजा रणजीत सिंह, जिन्होंने संख्यात्मक रूप से श्रेष्ठ मुगल और अफगान आक्रमणकारियों को हराया।
      • शिवाजी द्वारा बाहरी खतरों से निपटने के लिए पश्चिमी समुद्र तट पर नौसेना संबंधी किलों की एक शृंखला का निर्माण करवाया गया और दक्कन में युद्ध जीतने के लिए ‘गुरिल्ला रणनीति’ को अपनाया गया। 

विभिन्न सैन्य प्रशिक्षण एवं प्रबंधन इकाइयों द्वारा वर्तमान अध्ययन

  • सेना प्रशिक्षण कमान ने अर्थशास्त्र, कामन्दकी कृत नीतिसार एवं महाभारत जैसे प्राचीन भारतीय ग्रंथों से संबंधित ’75 रणनीतियों का सार-संकलन’ (Compendium of 75 Stratagems) संकलित किया।
  • ‘कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट’ ने भारतीय संस्कृति और सामरिक सोच की कला के बीच संबंध स्थापित करने के लिए एक अध्ययन भी किया है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.