हाल ही में नामेरी राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व के मध्य क्षेत्र में एक ‘हिमालयन सीरो’ देखा गया।
हिमालयन सीरो
शारीरिक विशेषताएँ: हिमालयन सीरो की शारीरिक विशेषताएँ बकरी, गधे, गाय और सूअर जैसी होती हैं। यह एक मध्यम आकार का स्तनपायी जीव है, जिसका सिर बड़ा, गर्दन मोटी, अंग छोटे, कान लंबे, खच्चर जैसे और काले बाल होते हैं।
विभिन्न प्रकार: एशिया में विभिन्न प्रकार के सीरो पाए जाते हैं। हिमालयन सीरो, जिसे ‘कैप्रिकॉर्निस सुमात्राएंसिस थार’ भी कहा जाता है, केवल हिमालय में ही रहता है। यह मुख्य भूमि सीरो (कैप्रिकॉर्निस सुमात्राएंसिस) का एक प्रकार है।
आहार पैटर्न: ये जानवर शाकाहारी होते हैं और मुख्य रूप से अपने भोजन के लिए पौधों पर निर्भर रहते हैं।
आवास स्थल: हिमालयन सीरो आमतौर पर 2,000 से 4,000 मीटर (6,500 से 13,000 फीट) की ऊँचाई पर पाए जाते हैं।
वे पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिमालय में पाए जाते हैं, लेकिन ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र में नहीं।
हिमालयन सीरो की संरक्षण स्थिति: एक बार ‘संकटग्रस्त’ के रूप में वर्गीकृत हिमालयन सीरो अब संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN की रेड लिस्ट में ‘सुभेद्य’ के रूप में सूचीबद्ध है।
इसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में भी शामिल किया गया है, जिससे इसे पूर्ण संरक्षण प्राप्त है।
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व
अवस्थिति: नामेरी टाइगर रिजर्व (NTR) असम के सोनितपुर जिले के उत्तरी भाग में अरुणाचल प्रदेश की तलहटी में स्थित है।
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान, नामेरी टाइगर रिजर्व का मुख्य भाग है।
इसके उत्तर में अरुणाचल प्रदेश का पक्के टाइगर रिजर्व है।
रिजर्व से होकर प्रवाहित होने वाली नदियाँ: ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी जिया-भोरेली नदी, अपनी सहायक नदियों नामेरी, अपर डिकोराई और बोर डिकोराई के साथ रिजर्व से होकर बहती है।
वनस्पति: नामेरी का निवास स्थान उष्णकटिबंधीय सदाबहार, अर्द्ध-सदाबहार, आर्द्र पर्णपाती वनों से निर्मित है, जिसमें गन्ने की झाड़ियाँ और नदियों के किनारे खुले घास के मैदान की सँकरी पट्टियाँ हैं।
जीव: रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ, क्लाउडेड लियोपर्ड और जंगली कुत्ता, एशियाई हाथी बाघ रिजर्व के भीतर काफी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।
पार्क में पाए जाने वाले अन्य शाकाहारी जानवरों में गौर, साँभर, हॉग डियर, बार्किंग डियर, स्लोथ बियर, जंगली सूअर, बिग इंडियन सिवेट कैट आदि शामिल हैं।
पक्षी: व्हाइट विंग्ड वुड डक, ग्रेट पाइड हॉर्नबिल, रिहीटेड हॉर्नबिल, रूफस नेक्ड हॉर्नबिल, ब्लैक स्टॉर्क, आइबिस बिल आदि नामेरी राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं।
Latest Comments