हाल ही में डी-डे (D- Day) की 80वीं वर्षगाँठ मनाई गई।
संबंधित तथ्य
इस आयोजन में पैराशूटिस्टों ने डी-डे की याद में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के सी-47 विमानों से नॉरमैंडी के ऊपर छलांग लगाई।
उद्देश्य: इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन मित्र देशों के सैनिकों की बहादुरी का सम्मान करना था, जिन्होंने उन तटों पर लड़ाई लड़ी थी और उनके बलिदानों को याद करना था।
विषय: डी-डे और अन्य द्वितीय विश्वयुद्ध की लड़ाइयों के बचे हुए लोगों द्वारा इस संदेश पर जोर दिया गया कि युद्ध नरक के समान है।
डॉन ग्रेव्स: द्वितीय विश्वयुद्ध के दिग्गजों ने अपने समुद्रीय साथियों की भारी क्षति को याद किया और युवा पीढ़ी को शिक्षित करने के महत्त्व पर बल दिया।
भौगोलिक विशेषताएँ
स्थान: यह उत्तरी फ्राँस का एक क्षेत्र है।
यह भौगोलिक रूप से पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध और पूर्वी गोलार्द्ध दोनों में स्थित है।
सीमावर्ती क्षेत्र: नॉरमैंडी के सीमावर्ती देश:
पूर्व: हौट्स-डी-फ्राँस और आइल-डी-फ्राँस पूर्व में
पश्चिम: अटलांटिक महासागर।
उत्तर: इंग्लिश चैनल।
दक्षिण: पेस डे ला लॉयर।
दक्षिण-पूर्व: सेंटर-वैल डे लॉयर।
दक्षिण-पश्चिम: ब्रिटनी
स्मरणीय महत्त्वपूर्ण बिंदु
वर्तमान राजधानी: वर्ष 2016 से, रूएन।
यह पहले अपर नॉरमैंडी की राजधानी थी।
केन: लोअर नॉरमैंडी की पिछली राजधानी
सेब साइडर और समुद्री भोजन, जैसे कि सी-स्कैलप और हेरिंग उत्पादन के लिए प्रसिद्ध।
नाम की उत्पत्ति: 9वीं शताब्दी में वाइकिंग्स (“नॉर्थमेन”) द्वारा बसाए गए स्थान से व्युत्पन्न
सबसे बड़ा शहर: रूएन, कैन, ले हैवर और चेरबर्ग
सबसे ऊँचा स्थान: सिग्नल डी’एकोव्स (417 मीटर), आर्मोरिकन मैसिफ में।
Latest Comments