विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का विषय ‘भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से बचाव’ (Land Restoration, Desertification, and Drought Resilience) है।
विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में
उत्पत्ति: वर्ष1972 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में नामित किया। उद्घाटन समारोह वर्ष 1973 में ‘केवल एक पृथ्वी’ (Only One Earth) थीम के साथ हुआ।
उद्देश्य: वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण की रक्षा करने वाले कार्यों को प्रेरित करना और संधारणीय प्रथाओं को बढ़ावा देना।
विषय: प्रत्येक वर्ष, विश्व पर्यावरण दिवस एक विशेष पर्यावरणीय मुद्दे को संबोधित करने वाले एक विशिष्ट विषय पर केंद्रित होता है।
मेजबान देश: प्रत्येक वर्ष, एक विशेष देश या क्षेत्र प्रमुख कार्यक्रमों की मेजबानी करने और चुने गए विषय के लिए जागरूकता बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का मेजबान देश सऊदी अरब है।
Latest Comments