100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

डेलोस द्वीप

Lokesh Pal June 24, 2024 04:17 197 0

संदर्भ

हाल ही में वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर बढ़ते समुद्री स्तर के कारण, माइकोनोस (Mykonos) के निकट एजियन सागर (Aegean Sea) में स्थित एक छोटा-सा द्वीप डेलोस (Delos), अगले 50 वर्षों में लुप्त हो सकता है।

संबंधित तथ्य

  • अध्ययनों से पता चलता है कि उच्च तापमान और आर्द्रता सांस्कृतिक विरासत स्मारकों में पाई जाने वाली सामग्रियों की रासायनिक संरचना को बदल सकती है।
  • यह जोखिम समुद्री जल के कटाव के कारण होने वाली स्पष्ट संरचनात्मक गिरावट से और भी अधिक बढ़ गया है, जिसका प्रभाव पहली तथा दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व की व्यापारिक एवं भंडारण इमारतों जैसी संरचनाओं पर विशेष रूप से पड़ा है।

डेलोस द्वीप

  • परिचय: डेलोस, साइक्लेड्स द्वीपसमूह (Cyclades Archipelago) के हिस्से के रूप में एजियन सागर (Aegean Sea) में अवस्थित है, यह एक चट्टानी द्वीप है। 
    • आज, डेलोस अधिकांशतः निर्जन है तथा इसका ऊबड़-खाबड़ ग्रेनाइट भू-भाग लगभग 1.3 वर्ग मील में फैला हुआ है।
  • इतिहास: ओलंपियन ग्रीक पौराणिक कथाओं में अपोलो और आर्टेमिस के जन्म स्थान के रूप में पहचाने जाने से पहले डेलोस को एक हजार वर्ष तक एक पवित्र स्थान के रूप में मान्यता प्राप्त थी। द्वीप के पवित्र बंदरगाह में तीन शंक्वाकार टीले शामिल हैं, जो देवी एथेना से संबंधित हैं।
    • यूनेस्को (UNESCO) ने डेलोस को उसके उत्कृष्ट पुरातात्त्विक अवशेषों, ग्रीक वास्तुकला पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव और प्राचीन ग्रीस में इसके पवित्र महत्त्व के कारण विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया है।
  • पुरातात्त्विक महत्त्व: व्यापक उत्खनन से कलाकृतियाँ प्राप्त हुई हैं, जो अब डेलोस के पुरातत्त्व संग्रहालय और एथेंस के राष्ट्रीय पुरातत्त्व संग्रहालय में संरक्षित हैं।
    • यह द्वीप तीसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व से बसा हुआ है और डायोनिसस और लेटो जैसे देवताओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण पंथ केंद्र के रूप में कार्य करता था।

एजियन सागर

  • डेलोस की भौगोलिक स्थिति: डेलोस पूर्वी भूमध्यसागरीय बेसिन में स्थित है, जिसके पश्चिम में ग्रीक प्रायद्वीप और पूर्व में अनातोलिया (तुर्किये का एशियाई भाग) स्थित है।
  • जलडमरूमध्य: बोस्फोरस और डार्डानेल्स जलडमरूमध्य एजियन सागर को काला सागर और मरमारा सागर से जोड़ते हैं।
  • एजियन द्वीपों का स्वामित्व: एजियन सागर के अधिकांश द्वीप ग्रीस का हिस्सा हैं। एजियन सागर में तुर्किए के उल्लेखनीय क्षेत्रों में इम्ब्रोस (Imbros) और टेनेडोस (Tenedos) शामिल हैं, जो समुद्र के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित हैं।
  • जलवायु: इसमें पश्चिमी तुर्किए और ग्रीस के समान भूमध्यसागरीय जलवायु है। जलवायु को गर्म-ग्रीष्म भूमध्यसागरीय के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 
    • एजियन सागर के उत्तरी भाग में ठंडी, अर्द्ध-शुष्क जलवायु होती है तथा ग्रीष्मकाल भी ठंडा रहता है।
    • एजियन बेसिन का मौसम मुख्यतः ईटेसियन पवन (Etesian wind) से प्रभावित होता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.