100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

भारत लघु रिएक्टर (BSRs)

Lokesh Pal July 29, 2024 02:41 75 0

संदर्भ

केंद्रीय बजट 2024 में, केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमताओं का विस्तार करने के प्रयास के तहत भारत लघु रिएक्टर [Bharat Small Reactors- BSRs] विकसित करने की योजना की घोषणा की।

  • केंद्र सरकार, भारत लघु रिएक्टर स्थापित करने एवं छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों तथा नई परमाणु प्रौद्योगिकियों पर अनुसंधान एवं विकास करने के लिए निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है।

भारत लघु रिएक्टरों (BSRs) के बारे में

  • BSR भारत की परमाणु ऊर्जा रणनीति में एक महत्त्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसका लक्ष्य परमाणु ऊर्जा को अधिक सुलभ और बहुमुखी बनाना है। 

  • परमाणु ऊर्जा भारत के लिए विद्युत का पाँचवाँ सबसे बड़ा स्रोत है, जो भारत में कुल विद्युत उत्पादन में लगभग 3% योगदान देता है।
  • BSRs कॉम्पैक्ट परमाणु रिएक्टर हैं, जिन्हें पारंपरिक बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की तुलना में छोटे पैमाने पर विद्युत उत्पादन के लिए डिजाइन किया गया है।
  • आधार: BSRs भारत की 220 मेगावाट ‘दबावयुक्त भारी जल रिएक्टर’ (Pressurised Heavy Water Reactor- PHWR) तकनीक पर आधारित होंगे, जिनमें से 16 इकाइयाँ देश में पहले से ही परिचालन में हैं।
  • डिजाइन: BSRs का डिजाइन मुंबई में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में चल रहा है।
  • आवश्यकता: सरकार को परमाणु ऊर्जा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भागीदारी को सक्षम करने के लिए नई नीतियाँ एवं कानूनी ढाँचे बनाने की आवश्यकता होगी।
    • सुरक्षा चिंताओं को दूर करना, परमाणु कचरे का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करना एवं यह सुनिश्चित करना भी महत्त्वपूर्ण होगा कि BSRs का विकास देश की व्यापक ऊर्जा तथा पर्यावरणीय लक्ष्यों के साथ संरेखित हो।

भारत लघु रिएक्टरों (Bharat Small Reactors- BSRs) का महत्त्व

  • यह भारत की परमाणु नीति में एक ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक है, क्योंकि वर्ष 1962 का परमाणु ऊर्जा अधिनियम पहले परमाणु ऊर्जा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भागीदारी की अनुमति नहीं देता था। इससे वित्तपोषण के नए रास्ते खुलने एवं भारत में परमाणु ऊर्जा के विकास में तेजी आने की उम्मीद है।
  • लचीलापन: BSRs पारंपरिक बड़े पैमाने के परमाणु संयंत्रों की तुलना में कई लाभ प्रदान करते हैं। वे संभावित रूप से अधिक लागत प्रभावी हैं।
  • कैप्टिव पॉवर इकाइयों की सेवा: ये रिएक्टर दूरस्थ के क्षेत्रों में विद्युत प्रदान करने या सीमेंट एवं स्टील जैसे बड़े उद्योगों के लिए कैप्टिव बिजली इकाइयों के रूप में कार्य करने के लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकते हैं।
  • वैश्विक रुझानों के साथ तालमेल: BSRs का विकास परमाणु ऊर्जा में वैश्विक रुझानों के अनुरूप है, जहाँ छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (Small Modular Reactors- SMRs) ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। हालाँकि BSRs, SMRs से भिन्न हैं।
    • जबकि SMRs एक पूरी तरह से नई अवधारणा है, जिसमें फैकटरी-निर्मित, आसानी से एकीकृत रिएक्टर शामिल हैं, BSRs भारत की मौजूदा PHWDR तकनीक पर आधारित हैं। 

लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (Small Modular Reactors- SMRs)

  • SMRs बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लघु संस्करण हैं। ये कम परिचालन भागों एवं अधिक सुरक्षा सुविधाओं के कारण अधिक सुरक्षित होते हैं।
  • उद्देश्य: 300 मेगावाट से कम उत्पादन वाले रिएक्टर को लघु-रिएक्टर  माना जाता है। इसका उद्देश्य इस बड़े  रिएक्टर को एक छोटी परमाणु ऊर्जा सुविधा में बदलना है।
  • आवश्यकता: SMRs परमाणु क्षमता सहित मौजूदा विद्युत उत्पादन सुविधाओं के पूरक के विकल्प के रूप में उभरे हैं। 
  • क्षमता: SMRs उन्नत परमाणु रिएक्टर हैं, जिनकी उत्पादन क्षमता 300 मेगावाट प्रति यूनिट तक है।
  • उपलब्धता: वैश्विक स्तर पर 80 से अधिक SMR डिजाइन एवं अवधारणाएँ हैं। उनमें से अधिकांश विभिन्न विकासात्मक चरणों में हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.