100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

हक्की पिक्की जनजाति

Lokesh Pal August 21, 2024 01:30 62 0

संदर्भ

हक्की-पिक्की जनजाति (Hakki Pikki Tribe) अपने विशिष्ट हेयर ऑयल सहित विभिन्न प्रकार के हर्बल उत्पादों के उत्पादन और बिक्री के लिए जानी जाती है। 

हक्की पिक्की जनजाति

  • परिचय: हक्की-पिक्की जनजाति पश्चिम और दक्षिण भारत के वन क्षेत्रों में रहने वाली एक अर्द्ध-खानाबदोश जनजाति है।  

  • पारंपरिक व्यवसाय: ‘हक्की पिक्की’ शब्द का कन्नड़ में अर्थ होता है ‘पक्षी पकड़ने वाले’, जो पक्षी पकड़ने वाले और शिकारी के रूप में उनके ऐतिहासिक व्यवसाय को दर्शाता है। 
  • भौगोलिक विस्तार: वे कर्नाटक में एक प्रमुख जनजातीय समुदाय हैं, जो भारत के अन्य पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में भी निवास करते हैं, विशेष रूप से वन क्षेत्रों के पास। 
  • प्रवास इतिहास: मूल रूप से उत्तरी भारत, मुख्यतः गुजरात और राजस्थान से आए ये लोग अब मुख्य रूप से कर्नाटक के शिवमोग्गा, दावणगेरे और मैसूर जिलों में पाए जाते हैं।  
  • अनुसूचित जनजाति का दर्जा: उन्हें भारत में अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता प्राप्त है। 
    • अनुसूचित जनजातियाँ भारत में जनजातीय समुदाय हैं, जिन्हें भारतीय संविधान द्वारा ‘अनुसूची 5’ के अंतर्गत मान्यता दी गई है। 
    • यह शब्द भारत सरकार द्वारा उन समूहों की पहचान करने के लिए गढ़ा गया था, जो शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से गरीब थे और भेदभाव का सामना कर रहे थे।
  • समाज: इस जनजाति की समाजिक प्रकृति मातृसत्तात्मक है।
  • विशिष्ट परंपरा: परिवार में सबसे बड़े बेटे को आसानी से पहचाने जाने के लिए अपने बाल नहीं कटवाने पड़ते हैं। 
  • इंडो-आर्यन भाषा: द्रविड़ भाषाओं से घिरे दक्षिणी भारत में रहने के बावजूद, वे इंडो-आर्यन भाषा बोलते हैं। 
  • मातृभाषा: वे घर पर वागरी (Vaagri) बोलते हैं और दैनिक बातचीत के लिए कन्नड़ भाषा का उपयोग करते हैं। 
    • वागरी बोली (Vaagri Booli) दक्षिणी भारत की एक अवर्गीकृत जनजातीय इंडो-आर्यन भाषा है। 
  • लुप्तप्राय भाषा: यूनेस्को ने हक्की-पिक्की को लुप्तप्राय भाषाओं में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया है। 
  • व्यवसाय: कठोर वन्यजीव कानूनों के कारण, इस जनजाति ने शिकार करना छोड़कर अन्य व्यवसाय अपना लिए हैं। 
    • अब वे मसाले, फूल, आयुर्वेदिक औषधियाँ एवं हर्बल तेल बेचते हैं। 
    • यह जनजाति विश्व भर में यात्रा करती है, विशेष रूप से अफ्रीका में, जहाँ उनके उत्पाद पश्चिमी चिकित्सा के सस्ते विकल्प के रूप में कार्य करते हैं। 
  • धार्मिक प्रथाएँ: वे हिंदू परंपराओं का पालन करते हैं और हिंदू त्योहार मनाते हैं। 
  • विवाह संबंधी रीति-रिवाज: यह जनजाति चचेरे भाई-बहनों के बीच विवाह को प्राथमिकता देती है।
  • आहार: हक्की पिक्की जनजाति अधिकांशतः मांसाहारी है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.