हाल ही में केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है।
पृष्ठभूमि
यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब खाद्य तेलों के प्रमुख स्रोत सोयाबीन की कीमतें MSP से नीचे बताई जा रही हैं।
सोयाबीन पर सरकारी कार्रवाई: केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में MSP पर सोयाबीन की खरीद की अनुमति दी है।
खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में वृद्धि
नई शुल्क दरें: वित्त मंत्रालय ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क 0% से बढ़ाकर 20% कर दिया है, जिससे कुल प्रभावी शुल्क 27.5% हो गया है।
परिवर्तन का कारण: इस कदम का उद्देश्य घरेलू तेल उत्पादकों को समर्थन देना और ग्रामीण रोजगार बढ़ाना है।
खाद्य तेल क्या हैं?
खाद्य तेल मुख्य रूप से वनस्पति तेल होते हैं, जिन्हें अवांछनीय घटकों को हटाने के लिए कई शोधन प्रक्रियाओं (जैसे उदासीनीकरण, ब्लीचिंग और निर्गंधीकरण (Deodorization)) से गुजारा जाता है।
उत्पादन: भारत अपनी घरेलू खाद्य तेल खपत आवश्यकता का लगभग 42% उत्पादन करता है।
भारत में अन्य तेलों का उत्पादन: भारत में कुल तेल उत्पादन कासरसों (40%), सोयाबीन (24%) और मूँगफली (7%) है।
आयात: भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा तिलहन उपभोक्ता देश है और वनस्पति तेल आयात में भारत का स्थान प्रथम (70%) है।
पाम तेल का आयात: इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड से
सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल आयात: अर्जेंटीना, ब्राजील, रूस और यूक्रेन से।
Latest Comments