100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2024

Lokesh Pal October 21, 2024 03:14 880 0

संदर्भ 

हाल ही में वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2024 (Global Multidimensional Poverty Index 2024) जारी किया गया है।

बहुआयामी गरीबी क्या है?

  • बहुआयामी गरीबी से तात्पर्य ऐसी गरीबी से है, जो आय के स्तर से परे है। इसमें विभिन्न प्रकार की वंचनाएँ शामिल हैं, जिनका सामना लोग अपने दैनिक जीवन में करते हैं, जो उनके कल्याण को प्रभावित करती हैं।
  • मुख्य आयाम: बहुआयामी गरीबी को विभिन्न गैर-आय-आधारित आयामों में मापा जाता है, जैसे:
    • स्वास्थ्य: बाल मृत्यु दर, कुपोषण।
    • शिक्षा: स्कूली शिक्षा के वर्ष, स्कूल में उपस्थिति।
    • जीवन स्तर: स्वच्छ जल, स्वच्छता, विद्युत, खाना पकाने के ईंधन, आवास की गुणवत्ता और बुनियादी संपत्तियों के स्वामित्व तक पहुँच।
  • मापन: किसी व्यक्ति को बहुआयामी गरीब माना जाता है यदि वह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme- UNDP) के भारित संकेतकों में से एक-तिहाई या उससे अधिक से वंचित है।
    • MPI व्यक्तिगत स्तर पर गरीबी का आकलन करता है।

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक के बारे में

  • यह एक अंतरराष्ट्रीय संसाधन है, जो 100 से अधिक विकासशील देशों में तीव्र बहुआयामी गरीबी को मापता है।
  • लॉन्च तिथि: वर्ष 2010
  • प्रकाशितकर्ता: ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल (Oxford Poverty and Human Development Initiative- OPHI) और UNDP के मानव विकास रिपोर्ट कार्यालय।
  • MPI के लिए मानदंड: वैश्विक MPI तीन क्षेत्रों को कवर करता है: स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर।
    • स्वास्थ्य: पोषण और बाल एवं किशोर मृत्यु दर संकेतक।
    • शिक्षा: स्कूली शिक्षा के वर्ष और स्कूल में उपस्थिति संकेतक
    • जीवन स्तर: आवास, घरेलू संपत्ति, खाना पकाने के ईंधन का प्रकार, स्वच्छता, पेयजल और विद्युत तक पहुँच।

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2024: मुख्य अंतर्दृष्टि

  • तीव्र गरीबी: वैश्विक स्तर पर 1.1 बिलियन से अधिक लोग चरम गरीबी में जीवनयापन कर रहे हैं।
  • सबसे अधिक गरीबी वाले देश
    • भारत: 234 मिलियन लोग
    • पाकिस्तान: 93 मिलियन लोग
    • इथियोपिया: 86 मिलियन लोग
    • नाइजीरिया: 74 मिलियन लोग
    • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य: 66 मिलियन लोग
    • इन पाँच देशों में वैश्विक गरीबों की हिस्सेदारी 48.1% है।
  • बाल निर्धनता (Child Poverty)
    • 18 वर्ष से कम आयु के: लगभग 584 मिलियन बच्चे अत्यधिक गरीबी में जीवनयापन रहे हैं, जो वैश्विक स्तर पर सभी बच्चों का 27.9% है।
    • वयस्क: 13.5% वयस्क अत्यधिक गरीबी में जीवनयापन कर रहे हैं।
  • क्षेत्रीय वितरण
    • उप-सहारा अफ्रीका और दक्षिण एशिया: दुनिया के 83.2% सबसे गरीब लोग इन क्षेत्रों में रहते हैं।
    • निम्न आय वाले देश: सभी गरीब लोगों में से 34.8% (400 मिलियन) लोगों का आवास।
    • मध्यम आय वाले देश: सभी गरीब लोगों में से 65.2% (749 मिलियन) लोगों का आवास।
  • संघर्ष क्षेत्रों में गरीबी (Poverty in Conflict Regions)
    • संघर्ष प्रभाव: वर्ष 2023 में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से किसी भी अन्य समय की तुलना में अधिक संघर्ष हुए, जिससे 117 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हुए।
      • यह हिंसक संघर्ष, आपदाओं या अन्य कारकों के कारण हुआ।
    • संघर्ष क्षेत्रों में गरीबी: वैश्विक गरीबों में से लगभग 40% (455 मिलियन) लोग संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं।
      • सक्रिय युद्ध क्षेत्र: 218 मिलियन लोग।
      • नाजुक या संघर्ष-प्रभावित क्षेत्र: 335 मिलियन लोग।
      • कम शांति संदर्भ: 375 मिलियन लोग।

नीति आयोग MPI

  • नीति आयोग द्वारा राष्ट्रीय MPI, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अल्किरे फोस्टर पद्धति पर आधारित है।
  • संकेतकों की संख्या: NMPI 12 संकेतकों का उपयोग करता है, जबकि वैश्विक MPI 10 संकेतकों का उपयोग करता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.