100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal January 18, 2025 04:52 101 0

स्वामित्व (SVAMITVA) योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व (SVAMITVA) योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे।

स्वामित्व योजना 

  • स्वामित्व (SVAMITVA का अर्थ है:- ‘गाँवों का सर्वेक्षण एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण’ (Survey of Villages and Mapping with Improvised Technology in Village Areas)।
  • यह केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के तहत एक  केंद्रीय क्षेत्रक योजना है। 
  • लॉन्च तिथि: 24 अप्रैल, 2020 (राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस)।
  • योजना के उद्देश्य
    • संपत्ति मालिकों को उनके आवासित क्षेत्रों में उनके घरों के लिए ‘अधिकारों का रिकॉर्ड’ प्रदान करके ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।
      • यह सटीक रूप से भूमि सर्वेक्षण के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग करता है।
    • बैंक ऋण के माध्यम से संस्थागत ऋण के लिए संपत्तियों के मुद्रीकरण की सुविधा प्रदान करना।
    • संपत्ति संबंधी विवादों को कम करना।
    • ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संपत्ति मूल्यांकन एवं संपत्ति कर का संग्रह सक्षम करना।
    • बेहतर रिकॉर्ड के माध्यम से ग्राम-स्तरीय योजना का समर्थन करना।
  • योजना की प्रगति
    • लक्ष्य का 92% कवर करते हुए 3.17 लाख से अधिक गाँवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है।
    • 1.53 लाख से अधिक गाँवों के लिए 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किए गए हैं।
      • मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं जैसे प्रमुख राज्यों में सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है।

तीसरा लॉन्च पैड

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के एकमात्र अंतरिक्ष बंदरगाह, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

लॉन्च पैड क्या है?

  • लॉन्च पैड एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग रॉकेट या अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में भेजने और लॉन्च करने के लिए किया जाता है।
  • तीसरे लॉन्च पैड का महत्त्व
    • नेक्स्ट जनरेशन लाँच व्हीकल्स (NGLVs) का समर्थन करता है:
      • भारी एवं उन्नत रॉकेट लॉन्च करने के लिए आवश्यक।
      • भविष्य के मिशनों को सुविधाजनक बनाएगा जैसे:
        • भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (भारत का अंतरिक्ष स्टेशन)।
        • अगले 15 वर्षों के भीतर इंडियन क्रू लूनर लैंडिंग।
    • भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को बढ़ाता है
      • महत्त्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने की भारत की क्षमता का विस्तार करता है और मौजूदा प्रक्षेपण बुनियादी ढाँचे में वृद्धि करता है:
        • पहला लॉन्च पैड: ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) (रॉकेट जो उपग्रहों को कक्षा में लॉन्च करता है) एवं छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) का समर्थन करता है।
        • द्वितीय लॉन्च पैड: जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) एवं लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM3)  का समर्थन करता है।
    • स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ावा देता है
      • बढ़ते भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्थन देने के लिए बुनियादी ढाँचा प्रदान करता है।
      • अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करता है।

श्रीहरिकोटा का सामरिक महत्त्व

  • भूमध्य रेखा से निकटता: भूमध्य रेखा (13°N अक्षांश) के निकट श्रीहरिकोटा की अवस्थिति रॉकेटों को पृथ्वी की घूर्णन गति से अतिरिक्त गति प्राप्त करने में मदद करता है, जिससे ईंधन की आवश्यकता कम हो जाती है।
  • मौजूदा सुविधाएँ: साइट पर पहले से ही दो परिचालन लॉन्च पैड एवं मजबूत बुनियादी ढाँचा उपलब्ध है, जिससे तीसरा लॉन्च पैड जोड़ना लागत प्रभावी हो जाता है।

फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम (FTI-TTP)

केंद्रीय गृह मंत्री विकसित भारत@2047 विजन के एक भाग के रूप में फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम (Fast Track Immigration—Trusted Traveller Program- FTI-TTP) शुरू कर रहे हैं, जो प्रमुख भारतीय हवाई अड्डों पर आव्रजन सुविधाओं को बढ़ाएगा।

FTI-TTP के बारे में

  • उद्देश्य: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करते हुए विश्व स्तरीय आप्रवासन सुविधाएँ प्रदान करना।
  • प्रारंभिक लॉन्च: 22 जून, 2024 को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI), नई दिल्ली में भारतीय नागरिकों एवं OCI कार्डधारकों के लिए निःशुल्क शुरू किया गया।
  • चरण- I कार्यान्वयन
    • वर्ष 2025 में देश भर के 21 प्रमुख हवाई अड्डों पर शुरू किया जाएगा।
    • पहले चरण में शामिल हवाई अड्डे: दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद एवं कोचीन।

FTI-TTP का महत्त्व

  • आप्रवासन प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करके यात्रा अनुभव को बढ़ावा देता है।
  • विकसित भारत@2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर।

काबो वर्डे द्वीपसमूह

हाल ही में विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट, कंट्री क्लाइमेट एंड डेवलपमेंट रिपोर्ट (CCDR) में अनुमान लगाया है कि काबो वर्डे को अपनी जलवायु एवं विकास चुनौतियों का समाधान करने के लिए वर्ष 2030 तक प्रति वर्ष 140 मिलियन डॉलर का निवेश करने की आवश्यकता होगी। 

काबो वर्डे के संबंध में

  • काबो वर्डे का नाम अफ्रीका के सबसे पश्चिमी अंतरीप के नाम पर रखा गया है, जो सेनेगल के निकट स्थित है और महाद्वीप का सबसे निकटतम बिंदु है।

  • अवस्थिति: काबो वर्डे गणराज्य, मध्य अटलांटिक महासागर में स्थित पश्चिम अफ्रीका का एक द्वीपीय देश एवं द्वीपसमूह राज्य है।
  • द्वीपसमूह: यह दस ज्वालामुखी द्वीपों का एक समूह है, जिसका संयुक्त भूमि क्षेत्र लगभग 4,033 वर्ग किलोमीटर है।
  • राजभाषा: पुर्तगीज।
  • राजधानी शहर: सैंटियागो द्वीप पर स्थित  प्रेया (Praia)।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.