//php print_r(get_the_ID()); ?>
Lokesh Pal
March 10, 2025 03:34
12
0
हाल ही में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने निवारक निरोध के मामलों में संवैधानिक और वैधानिक सुरक्षा उपायों के सख्त पालन की आवश्यकता को रेखांकित किया तथा कहा कि इस तरह का “कठोर उपाय” प्रक्रियात्मक सुरक्षा के सख्त पालन के बिना मौलिक अधिकारों को समाप्त नहीं कर सकता है।
निवारक निरोध, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है, लेकिन अक्सर लोकतांत्रिक सिद्धांतों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को चुनौती प्रदान करता है। सुरक्षा और मानवाधिकारों के बीच संतुलन बनाने, निष्पक्षता सुनिश्चित करने और दुरुपयोग को रोकने के लिए सुधारों की आवश्यकता है।
<div class="new-fform">
</div>
Latest Comments