100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

वुलर झील

Lokesh Pal March 21, 2025 03:50 60 0

संदर्भ 

जम्मू और कश्मीर में भारत की स्वच्छ जल की सबसे बड़ी झील, वुलर झील (Wular Lake) के क्षेत्रफल में कमी आ रही है और साथ ही यह अवसाद का सामना कर रही है, जिससे कश्मीर घाटी के लिए गंभीर बाढ़ का खतरा उत्पन्न  हो गया है।

झेलम नदी के बारे में

  • उद्गम: जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में वेरीनाग झील से।
  • अपवाह क्षेत्र: श्रीनगर और वुलर झील से होकर पाकिस्तान में प्रवेश करने से पूर्व।
  • यह त्रिम्मू, पाकिस्तान के पास चिनाब नदी से मिल जाती है।
  • प्रमुख सहायक नदियाँ:-
    • किशनगंगा (नीलम)
    • कुन्हर (Kunhar)

वुलर झील के बारे में

  • अवस्थिति: जम्मू और कश्मीर के बाँदीपुर जिले में स्थित, श्रीनगर से लगभग 50 किमी. उत्तर-पश्चिम में।
    • यह हरमुक पर्वत की तलहटी में अवस्थित है।
    • जल स्रोत: इसे मुख्य रूप से झेलम नदी से जल प्राप्त होता है।
    • गठन: इस झील का निर्माण टेक्टॉनिक गतिविधियों के कारण हुआ था और माना जाता है कि यह प्राचीन सतीसर झील (Satisar Lake) का अवशेष है।
  • मान्यता: वर्ष 1990 में रामसर कन्वेंशन के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमि घोषित की गई।

झील के सामने आने वाली चुनौतियाँ

  1. घटता आकार एवं क्षमता: झील की जल सतह का क्षेत्रफल वर्ष 1911 में 89.59 वर्ग किलोमीटर से घटकर वर्ष 2013 में 15.73 वर्ग किलोमीटर रह गया है।
    • कारण: आस-पास के जलग्रहण क्षेत्रों से गाद का जमा होना।
    • झील क्षेत्रों का कृषि, बस्तियों और वृक्षारोपण के लिए परिवर्तित किया जाना।
  2. बाढ़ की भेद्यता: वर्ष 2014 में आई भीषण बाढ़ से 853 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र जलमग्न हो गया, जिससे 2,600 गाँव और 30% शहरी कश्मीर क्षेत्र प्रभावित हुआ।
  3. पर्यावरणीय क्षरण: मूल्यवान आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता का ह्रास हो रहा है।
    • बाढ़ से तलछट और गाद जमा होने से झील की भंडारण क्षमता और कम हो रही है।

वुलर झील का महत्त्व

  • बाढ़ नियंत्रण: बाढ़ के जल के लिए एक प्राकृतिक अवशोषण बेसिन के रूप में कार्य करता है, जो झेलम नदी के प्रवाह को नियंत्रित करता है।
  • जैव विविधता हॉटस्पॉट: यह वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की एक समृद्ध विविधता को आश्रय देता है, जिसमें स्किजोथोरैक्स (Schizothorax) या ‘स्नो ट्राउट’ (Snow Trout) जैसी मछली प्रजातियाँ भी शामिल हैं। 
    • सेंट्रल एशियन फ्लाईवे के अंतर्गत प्रवासी पक्षियों के लिए आवास प्रदान करता है, जो इसे पक्षी संरक्षण के लिए एक महत्त्वपूर्ण स्थल बनाता है।
    • हिमालयन मोनाल, शॉर्ट-टोड ईगल और ब्लैक-ईयर्ड काइट जैसी प्रजातियों सहित समृद्ध जैव विविधता का क्षेत्र है।
  • कृत्रिम द्वीप: इसमें निर्मित एक कृत्रिम द्वीप जैना लंक (Zaina Lank) है, जिसे कश्मीर के आठवें सुल्तान राजा जैनुल-अबी-दीन द्वारा निर्मित कराया गया था।
  • आजीविका: मछली पकड़ने, कृषि और पर्यटन के माध्यम से हजारों लोगों की आजीविका का समर्थन करता है।
  • पर्यटन: अपनी प्राकृतिक सुंदरता, नौका विहार और पक्षी विहार के अवसरों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.