100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

UNCTAD की वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2025

Lokesh Pal June 21, 2025 01:46 108 0

संदर्भ 

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) ने अपनी वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2025 जारी की, जिसमें वर्ष 2023 और वर्ष 2024 के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में वैश्विक रुझानों पर प्रकाश डाला गया।

संबंधित तथ्य

चुनौतियाँ 

  • वैश्विक अर्थव्यवस्था भू-राजनीतिक संघर्षों (यूक्रेन, मध्य पूर्व), संकटपूर्ण वित्तीय स्थितियों और अमेरिकी नीतिगत अनिश्चितता के कारण दबाव में है।
  • बढ़ता कर्ज, अल्प GDP वृद्धि और व्यापार एवं निवेश में संरचनात्मक परिवर्तन वैश्विक अस्थिरता को बढ़ा रहे हैं।

वैश्विक दृष्टिकोण

  • वर्ष 2024 में वैश्विक FDI में 11% की कमी देखी गई, जो गिरावट का लगातार दूसरा वर्ष है।
  • निरंतर भू-राजनीतिक और निवेशक अनिश्चितता के कारण वर्ष 2025 का परिदृश्य नकारात्मक बना हुआ है।
  • वर्ष 2024 में 279 बिलियन डॉलर के प्रवाह के साथ अमेरिका शीर्ष FDI गंतव्य बना हुआ है।

FDI का असमान वितरण

  • विकासशील एशिया: FDI में 3% की गिरावट, वृद्धि की अनिश्चितता के साथ चीन में 29% की बड़ी गिरावट देखी गई।
  • दक्षिण-पूर्व एशिया (ASEAN): 10% की वृद्धि के साथ $225 बिलियन प्राप्त कर दक्षिण-पूर्व एशिया शीर्ष स्थान रहा।
  • उत्तरी अमेरिका: कंपनियों के विलय के कारण FDI में 23% की वृद्धि हुई।
  • अफ्रीका: FDI के रूप में 97 बिलियन प्राप्त हुआ, 75% की वृद्धि के साथ अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है।
  • यूरोप में FDI प्रवाह में तीव्र गिरावट देखी गई है।
  • केवल 10 विकासशील देशों को इस समूह में कुल FDI प्रवाह का 75% प्राप्त हुआ, जो उच्च स्तर को दर्शाता है।

डिजिटल अर्थव्यवस्था निवेश ही एकमात्र विकास का क्षेत्र है।

  • शीर्ष 100 बहुराष्ट्रीय उद्यमों (MNEs) के राजस्व में अब टेक फर्मों का योगदान 20% से अधिक है, जो डिजिटल अर्थव्यवस्था को रेखांकित करता है। 
  • विकासशील देशों में सतत् विकास लक्ष्य (SDG) के क्षेत्रों में निवेश में 25-33% की गिरावट देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय परियोजना वित्त (IPF) में शिथिलता

  • वर्ष 2021-2024 के बीच IPF का मूल्य 40% से अधिक गिर गया, जिससे विकास परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण गंभीर रूप से सीमित हो गया।
  • अंतरराष्ट्रीय वित्त पर अधिक निर्भरता के कारण सबसे कम विकसित देश (LDCs) असमान रूप से प्रभावित हुए।

निवेश रुझान

  • कमी वाले क्षेत्र
    • बुनियादी ढाँचा  (-35%)
    • नवीकरणीय ऊर्जा (-31%)
    • जल एवं स्वच्छता (-30%)
    • कृषि खाद्य (-19%)
  • वृद्धि वाले क्षेत्र
    • सेमीकंडक्टर (+140%)
    • डिजिटल अर्थव्यवस्था (+107%)
    • स्वास्थ्य और शिक्षा (+25%)
  • ग्रीनफील्ड निवेश परियोजनाओं में 3% की वृद्धि हुई।
  • सीमापार विलय और अधिग्रहण में 14% की वृद्धि हुई।

भारतीय परिदृश्य

  • भारत को वर्ष 2024 में 28 बिलियन डॉलर का FDI प्राप्त हुआ, जो वर्ष 2023 के समान स्तर पर बना हुआ है।
  • स्थिरता के बावजूद, भारत वैश्विक स्तर पर FDI में 15वें स्थान पर पहुँच गया (वर्ष 2023 में 16वें स्थान से)।
  • वैश्विक FDI प्रवाह में 11% की गिरावट आई, लेकिन भारत स्थिर रहा।
  • DPIIT के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में FDI इक्विटी प्रवाह 13% की वृद्धि के साथ $50 बिलियन तक पहुँच गया।
  • वित्त वर्ष 2025 में शुद्ध FDI (प्रत्यावर्तन को छोड़कर) $29 बिलियन रहा (RBI के आँकड़ों के अनुसार)।

ग्रीनफील्ड और परियोजना वित्त गतिविधि

  • ग्रीनफील्ड परियोजना घोषणाओं में भारत विश्व स्तर पर चौथे स्थान पर रहा (वर्ष 2023 से अपरिवर्तित)।
  • अनुमानित पूँजीगत व्यय 25% से अधिक बढ़कर 110 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया, जो सभी एशियाई ग्रीनफील्ड निवेश का लगभग एक तिहाई है।
  • वर्ष 2024 में, 97 परियोजनाओं के पंजीकरण के बावजूद, अंतर्राष्ट्रीय परियोजना वित्त (IPF) सौदों में भारत की रैंक दूसरे से पाँचवें स्थान पर खिसक गई।

क्षेत्रीय रुझान

  • भारत औद्योगिक निवेश के लिए शीर्ष गंतव्य बना हुआ है, पिछले वर्षों की तुलना में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढाँचे (IPF) में कम वृद्धि हुई है।
  • क्लाउड और AI बुनियादी ढाँचे का विस्तार करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट की 3 बिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता।
  • डिज्नी, स्टार इंडिया और वायाकॉम 18 के 3 बिलियन डॉलर के विलय के माध्यम से भारतीय मीडिया बाजार से बाहर निकल रहा है, जिससे एक नई मीडिया दिग्गज कंपनी का निर्माण हो रहा है।
  • भारत में कई अंतरराष्ट्रीय फार्मा परिसंपत्तियों की घरेलू फर्मों को बिक्री करना।
  • विकासशील एशिया में भारत की भूमिका: पूँजीगत व्यय के मामले में भारत एशिया में शीर्ष FDI प्राप्तकर्ता के रूप में उभरा।
  • ब्राजील और चिली के साथ, भारत विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में सभी अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं का 30% से अधिक आयोजन करता है।

वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट

  • वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट  रिपोर्ट, क्षेत्रीय और देश स्तर पर विश्व  भर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के रुझानों और विकास में इसके योगदान को बेहतर बनाने के लिए उभरते उपायों पर ध्यान केंद्रित करती है।
  • यह वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं और बहुराष्ट्रीय उद्यमों के संचालन पर विश्लेषण भी प्रदान करती है, जिसमें उनके विकास निहितार्थों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
  • घटक: रिपोर्ट के प्रत्येक अंक में निम्नलिखित शामिल हैं:-
    • पिछले वर्ष के दौरान FDI के रुझानों का विश्लेषण, जिसमें विकास संबंधी निहितार्थों पर विशेष जोर दिया गया है।
    • विश्व  के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय निगमों की रैंकिंग।
    • FDI से संबंधित चयनित विषय का गहन विश्लेषण।
    • नीति विश्लेषण और सिफारिशें।

संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास (UNCTAD)

  • UNCTAD एक स्थायी अंतर-सरकारी निकाय है जिसकी स्थापना वर्ष 1964 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।
  • यह संयुक्त राष्ट्र सचिवालय और संयुक्त राष्ट्र विकास समूह के हिस्से के रूप में कार्य करता है।
  • यह जिनेवा, स्विटजरलैंड में स्थित है।
  • UNCTAD संयुक्त राष्ट्र महासभा और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) को रिपोर्ट करता है।
  • यह व्यापार, निवेश, वित्त और प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकासशील देशों को विश्व अर्थव्यवस्था में एकीकृत करने का कार्य करता है।

UNCTAD द्वारा प्रकाशित प्रमुख रिपोर्टें

  • वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट
  • कमोडिटी एंड  डेवलपमेंट रिपोर्ट
  • डिजिटल इकॉनमी रिपोर्ट
  • इकोनॉमिक डेवलपमेंट इन अफ्रीका रिपोर्ट
  • हैंडबुक ऑफ स्टेटिस्टिक्स
  • सबसे कम विकसित देशों की रिपोर्ट
  • रिव्यू  ऑफ मेरीटाइम ट्रांसपोर्ट 
  • टेक्नोलॉजी एंड  इनोवेशन रिपोर्ट
  • ट्रेड एंड  डेवलपमेंट रिपोर्ट

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.