100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

दक्षिण एशिया का आर्थिक एकीकरण

Lokesh Pal June 25, 2025 05:00 9 0

संदर्भ:

हाल ही में हुआ पहलगाम (जम्मू कश्मीर) हमला और अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के बीच संबंध को उजागर करते हैं, जो क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के लिए दक्षिण एशिया में मजबूत आर्थिक एकीकरण की आवश्यकता को उजागर करता है।

परिचय:

  • दक्षिण एशिया, जहाँ लगभग 25% वैश्विक जनसंख्या निवास करती है, इसके बावजूद, यह क्षेत्र आर्थिक एकीकरण के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है।
  • दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (SAFTA) जैसे अहम प्रयासों के बावजूद, इस क्षेत्र में अंतर-क्षेत्रीय व्यापार का हिस्सा कुल व्यापार का केवल 5-7% ही है, जबकि यूरोपीय संघ (45%), आसियान (ASEAN – 22%) और नैफ्टा (NAFTA – 25%) जैसे अन्य आर्थिक समूहों की तुलना में यह काफी कम है।
  • राजनीतिक संघर्ष, सीमा विवाद और विश्वास की कमी ने आर्थिक सहयोग को बाधित किया है, जिससे अनुमानित 172 बिलियन डॉलर की व्यापारिक संभावनाएँ अब तक अप्रयुक्त रह गई हैं।

साफ्टा (SAFTA) के बारे में:

  • साफ्टा (SAFTA) की स्थापना: सार्क (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ) के द्वारा स्थापित किया गया था।
    •  इसे 1985 में आधिकारिक रूप दिया गया था इसका मुख्यालय काठमांडू, नेपाल में है।
  • साफ्टा (SAFTA) समझौते पर हस्ताक्षर: 2004
  • प्रभाव में आया: 1 जनवरी 2006
  • सदस्य देश: 8 सार्क (SAARC) देश – अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका हैं
  • उद्देश्य: सदस्य देशों के बीच शुल्क को धीरे-धीरे कम करके और व्यापारिक बाधाओं को समाप्त करके अंतर-क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना।

दक्षिण एशिया का खराब प्रदर्शन

  • वर्तमान अंतर-सार्क व्यापार: सार्क (SAARC) देशों के बीच वर्तमान में $23 अरब का व्यापार होता है (संभावना: $67 अरब)
  • यूएनईएसकैप (UNESCAP) अनुमान (2020): व्यापार की संभावना 172 बिलियन डॉलर तक हो सकती थी (जिसमें से 86% अब भी अप्रयुक्त है)।
  • व्यापार-से-जीडीपी अनुपात में गिरावट: 2022 में 47.3% से घटकर 2024 में 42.94% हो गया है।
  • व्यापार घाटे में वृद्धि: 2015 में 204.1 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2022 में 339 बिलियन डॉलर हो गया है।
  • भारत-पाकिस्तान व्यापार में गिरावट: 2018 में 2.41 बिलियन डॉलर से घटकर 2024 में 1.2 बिलियन डॉलर रह गया है।

दक्षिण एशिया के एकीकरण में बाधाएं:

  • आतंकवाद और सीमा संबंधी समस्याएँ
    •  विश्वास की कमी, आतंकवादी विद्रोह और सीमा विवाद, विशेष रूप से भारत और पाकिस्तान के बीच, ने व्यापार को बाधित किया है।
    •  भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय व्यापार 2018 में 2.41 बिलियन डॉलर से घटकर 2024 में 1.2 बिलियन डॉलर रह गया।
    •  पाकिस्तान का भारत को निर्यात 2019 में 547.5 मिलियन डॉलर से घटकर 2024 में केवल 480,000 डॉलर रह गया।
  • उच्च व्यापार लागत
    •  सार्क (SAARC) देशों के बीच व्यापार लागत वस्तु मूल्य का 114% तक होती है, जिससे क्षेत्रीय व्यापार की प्रतिस्पर्धात्मकता कम हो जाती है।
    •  इसके विपरीत, अमेरिका के साथ व्यापार लागत 109% है, और आसियान के भीतर व्यापार लागत केवल 76% है।
    •  इस दृष्टिकोण से किसी एक भारतीय कंपनी के लिए पाकिस्तान के साथ व्यापार करना ब्राजील के मुकाबले लगभग 20% अधिक महंगा है, जबकि ब्राजील पाकिस्तान से 22 गुना दूर है।
  • अकुशल व्यापार तंत्र
    •  साफ्टा (SAFTA) के बावजूद, लालफीताशाही, सीमा शुल्क में देरी, जटिल दस्तावेज़ीकरण और कमजोर अवसंरचना जैसी गैर-शुल्कीय बाधाओं के कारण व्यापार वास्तव में मुक्त नहीं है।
    •  उच्च लॉजिस्टिक्स और सीमा शुल्क लागतें क्षेत्रीय मूल्य श्रृंखला के गठन को सीमित करती हैं।
    •  उदाहरण: प्रक्रियात्मक देरी के कारण “नाशवान वस्तुएं” (perishable goods) अर्थात जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं सीमाओं पर ही खराब हो जाती हैं।
  • रणनीतिक नीतियों का अभाव
    •  संगठन में नीतिगत निर्णय खंडित हो रहे हैं और क्षेत्रीय समन्वय का अभाव है।
    •  साफ्टा (2006) का प्रभाव सीमित है क्योंकि इसमें संवेदनशील सूचियाँ और कमजोर विवाद समाधान तंत्र शामिल हैं।
    •  केवल वस्तुओं में ही नहीं, बल्कि सेवाओं और निवेश में भी अनेक अप्रयुक्त संभावनाएँ मौजूद हैं।
    •  बांग्लादेश (93%), मालदीव (88%), और पाकिस्तान (86%) के पास सबसे अधिक अप्रयुक्त व्यापार क्षमताएँ हैं।
  • आर्थिक अस्थिरता और सुरक्षा संबंध
    •  व्यापार घाटे में बढ़त: 2015 में $204.1 बिलियन से बढ़कर 2022 में $339 बिलियन हो गया।
    •  दक्षिण एशिया का व्यापार-से-जीडीपी अनुपात 2022 में 47.3% से घटकर 2024 में 42.94% हो गया।
    •  कमजोर आर्थिक प्रदर्शन असंतोष को बढ़ावा देता है, जो आगे चलकर सुरक्षा खतरों को और अधिक गंभीर बना देता है, जिससे एक दुष्चक्र उत्पन्न होता है।
      •  उदाहरण: श्रीलंका का संकट बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का कारण बना, वहीं पहलगाम आतंकी हमला कश्मीर में पर्यटन और व्यापार को प्रभावित करता है।

रणनीति

  • विश्वास की कमी को दूर करना: ट्रैक II कूटनीति और लोगों के बीच आपसी संपर्क के माध्यम से सार्क देशों के बीच विश्वास को बहाल किया जाना चाहिए।
    •  ट्रैक II कूटनीति से तात्पर्य है कि अनौपचारिक एवं गैर-सरकारी संवाद जो देशों या समूहों के बीच संघर्षों के समाधान और विश्वास निर्माण के उद्देश्य से किया जाता है।
  • सहयोग को बढ़ावा देना: निर्यात क्षेत्रों की पूरक क्षमताओं का उपयोग किया जाना चाहिए, जिसमें विभिन्न देशों के विशिष्ट क्षेत्रों को जोड़ा जाए, जैसे भारत में फार्मा, बांग्लादेश में वस्त्र, नेपाल में जलविद्युत, और श्रीलंका में पर्यटन आदि।
    •  गैर-शुल्कीय बाधाओं को कम करके और एक प्रभावी विवाद समाधान तंत्र बनाकर साफ्टा (SAFTA) के कार्यान्वयन को सुगम बनाया जाना चाहिए।
    •  क्षेत्रीय मूल्य श्रृंखलाएँ विकसित करने पर ध्यान देना और एकल खिड़की निकासी के माध्यम से सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाना चाहिए।
  • राजनीतिक इच्छाशक्ति और संस्थागत सुधार: मल्टीमॉडल परिवहन गलियारों और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी पहलों व कार्यक्रमों के माध्यम से आधारभूत संरचना और क्षेत्रीय एकीकरण को सुदृढ़ किया जाना चाहिए। उदाहरण: विश्व युद्धों के बाद यूरोपीय संघ का सफल एकीकरण।
    •  वस्त्र, कृषि और आईटी सेवाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों में क्षेत्रीय मूल्य श्रृंखलाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
    •  क्षेत्रीय विमर्श को शून्य-राशि आधारित राजनीति से साझा समृद्धि और सुरक्षा की ओर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष:

दक्षिण एशिया विश्व की सबसे अधिक युवा आबादी वाला क्षेत्र है, जो इसे जनसांख्यिकीय लाभ प्रदान करती है, जिसे आर्थिक एकीकरण के माध्यम से सार्थक रूप से इस्तेमाल कर विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

 मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यास प्रश्न

प्रश्न. साफ्टा (SAFTA) जैसे अवसंरचनाओं के बावजूद, दक्षिण एशिया अब भी विश्व के सबसे कम आर्थिक रूप से एकीकृत क्षेत्रों में से एक है। दक्षिण एशिया में कम अंतर-क्षेत्रीय व्यापार के लिए जिम्मेदार कारणों की समालोचनात्मक समीक्षा कीजिए।

(10 अंक, 150 शब्द)

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.