100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संक्षेप में समाचार

Lokesh Pal June 30, 2025 03:23 17 0

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) के 75 वर्ष पूर्ण

केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में 29 जून को 19वाँ सांख्यिकी दिवस (Statistics Day) मनाया।

  • थीम: “राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 75 वर्ष” साक्ष्य आधारित नीति निर्माण को समर्थन देने के लिए विश्वसनीय, समय पर सांख्यिकीय डेटा प्रदान करने में NSS के महत्त्वपूर्ण योगदान को मान्यता देना। 

राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (National Sample Survey- NSS) के बारे में 

  • स्थापना: वर्ष 1950-1951 में आयोजित पहला सर्वेक्षण, भूमि उपयोग, दैनिक मजदूरी एवं अन्य पर केंद्रित था। 
  • नियमित: वर्ष 1972 से NSS का संचालन केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अधीन किया जा रहा है। 
  • कार्यक्षेत्र
    • सामाजिक-आर्थिक विषयों, उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण (Annual Survey of Industries- ASI) आदि पर बड़े पैमाने पर नमूना सर्वेक्षण आयोजित करता है। 
    • ग्रामीण एवं शहरी मूल्य डेटा एकत्र करता है। 
    • राज्य एजेंसियों के समन्वय में क्षेत्र गणना एवं फसल अनुमान सर्वेक्षणों के माध्यम से फसल सांख्यिकी में सुधार करने में सहायता करता है। 

पी. सी. महालनोबिस

  • भारतीय सांख्यिकी प्रणाली के मुख्य संरचनाकार एवं भारत में सांख्यिकी विज्ञान के जनक के रूप में जाने जाते हैं।

प्रमुख योगदान

  • प्रेसीडेंसी कॉलेज में सांख्यिकी प्रयोगशाला की स्थापना की।
  • वर्ष 1931 में कोलकाता में भारतीय सांख्यिकी संस्थान (Indian Statistical Institute- ISI) की स्थापना की।
  • केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO), राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS), उद्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण (Annual Survey of Industries- ASI) की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • महालनोबिस मॉडल विकसित किया, जो औद्योगिकीकरण एवं आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए दूसरी पंचवर्षीय योजना के लिए एक प्रमुख रूपरेखा थी।

एशियाई जंगली कुत्ता

ढोल [क्यूऑन अल्पाइनस (Cuon Alpinus)] या एशियाई जंगली कुत्ता, जिसे कभी स्थानीय रूप से विलुप्त माना जाता था, असम के काजीरंगा-कार्बी आंगलोंग परिदृश्य (Kaziranga-Karbi Anglong Landscape- KKAL) में पुनः देखा गया है।

संबंधित तथ्य 

  • अमगुरी कॉरिडोर में ‘कैमरा-ट्रैप साक्ष्य’ के माध्यम से इसकी खोज की गई थी। 
  • पूर्वोत्तर भारत में इसकी अंतिम बार पुष्टि वर्ष 2011 में नगालैंड में हुई थी।
  • अमगुरी कॉरिडोर (Amguri Corridor) 25,000 वर्ग किलोमीटर KKAL का हिस्सा है, जो इंडो-बर्मा जैव विविधता हॉटस्पॉट (Indo-Burma Biodiversity Hotspot) के अंतर्गत एक क्षेत्र है। 

एशियाई जंगली कुत्ते के बारे में

  • इसका सिर चौड़ा एवं विशाल होता है, यह लकड़बग्घे जैसा दिखता है। 
  • इनके बालों का रंग सामान्यतः लाल होता है। 
  • इस प्रजाति की गर्भधारण अवधि आमतौर पर 60 से 63 दिन होती है, जिसमें औसतन चार से छह पिल्ले होते हैं। 
  • ये दिन के समय एवं सुबह के शुरुआती घंटों में भी शिकार करते हैं।

आवास

  • दक्षिणी रूस, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया एवं दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाते हैं।
  • अब दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया तक सीमित हैं तथा सबसे उत्तर में इसकी आबादी चीन में पाई जाती है।
  • भारत में, ढोल तीन समूहों में पाए जाते हैं:-
    • पश्चिमी एवं पूर्वी घाट
    • मध्य भारतीय परिदृश्य
    • उत्तर-पूर्व भारत
  • वर्ष 2020 के एक अध्ययन के अनुसार, कर्नाटक, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश ढोल संरक्षण प्रयासों में सबसे आगे हैं।

पारिस्थितिकी भूमिका

  • ढोल सर्वोच्च शिकारी हैं। 
  • सामाजिक समूह व्यवहार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शिकार की उपलब्धता के आधार पर अकेले या जोड़े में भी शिकार करते हैं। 
  • वन पारिस्थितिकी तंत्र संतुलन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

संरक्षण स्थिति

  • IUCN रेड लिस्ट: संकटग्रस्त।  
  • CITES: परिशिष्ट II 
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (भारत): अनुसूची II ।

मानसरोवर झील

कैलाश मानसरोवर यात्रा पाँच वर्ष के अंतराल के बाद पुनः शुरू हो गई है तथा भारतीय तीर्थयात्रियों का पहला जत्था तिब्बत स्थित मानसरोवर झील पर पहुँच गया है।

  • भारत एवं चीन के बीच सीमा मुद्दों के कारण वर्ष 2020 में दोनों स्थलों की तीर्थयात्रा को निलंबित कर दिया गया था। 

मानसरोवर झील के बारे में

  • मानसरोवर झील (मापम युन त्सो) दुनिया की सबसे ऊँची मीठे जल की झील है।
  • स्थान: यह झील पश्चिमी तिब्बत, नगारी प्रांत में कैलाश पर्वत के दक्षिणी तल पर स्थित है। 
  • ऊँचाई: यह झील 4,590 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है एवं इसका क्षेत्रफल 410 वर्ग किलोमीटर है। 
  • पर्वत चोटी: आस-पास की पर्वत शृंखला में सबसे ऊँची चोटी गुरला मंदाता (7694 मीटर) है।
  • धार्मिक महत्त्व: यह झील बौद्ध धर्म, जैन धर्म, हिंदू धर्म के भक्तों एवं तिब्बती धर्म बॉन के अनुयायियों द्वारा पूजनीय है। 
  • मठ: मानसरोवर झील के चारों ओर सभी दिशाओं में 8 मठ थे।
    • चिउ गोंपा (उत्तर-पश्चिम); चेर्किप मठ (अब खंडहर में परिवर्तित), लैंगबोना (उत्तर), सेरालुंग (पूर्व), येर्नगो (अब खंडहर में परिवर्तित), न्येगो मठ (अब खंडहर में परिवर्तित), ट्रुगो (दक्षिण) एवं गोत्सुक/गोसुल (दक्षिण-पश्चिम)।
  • नदी स्रोत: यह झील एशिया की चार सबसे बड़ी नदियों का स्रोत है, जिनका नाम घाघरा, ब्रह्मपुत्र, सतलुज एवं सिंधु है।

‘ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्यूनाइजेशन’ (Gavi)

अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव ने ‘ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्यूनाइजेशन’ (Gavi) को समर्थन देना बंद करने के निर्णय की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि संगठन ने “विज्ञान की अनदेखी की है” एवं “जनता का विश्वास खो दिया है।” 

  • Gavi को वर्ष 2026-2030 की अवधि के लिए $9 बिलियन से अधिक के महत्त्वपूर्ण फंडिंग गैप का सामना करना पड़ रहा है। 

Gavi क्या है? 

  • Gavi का आशय ‘ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्यूनाइजेशन’ है ।
  • यह एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से गठित एक वैश्विक वैक्सीन गठबंधन है। 
  • स्थापना: वर्ष 2000।
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड। 
  • प्रमुख भागीदारों में शामिल हैं: 
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) 
    • यूनिसेफ (UNICEF)
    • गेट्स फाउंडेशन 
    • विश्व बैंक 
  • उद्देश्य: Gavi का लक्ष्य कम आय वाले देशों में बच्चों को टीके उपलब्ध कराना है। 

भारत एवं Gavi 

  • पिछले एक दशक में Gavi के साथ भारत के संबंध काफी विकसित हुए हैं। 
  • वर्ष 2017 में Gavi के समर्थन ढाँचे से बाहर आने के बाद, भारत अब सहायता प्राप्त करने वाला नहीं है, बल्कि एक प्रमुख वैक्सीन आपूर्तिकर्ता एवं योगदानकर्ता के रूप में उभरा है।
  • भारत ने वैश्विक टीकाकरण प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत पिछले वित्तपोषण चक्र के दौरान 10 मिलियन डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई थी।

किशनगंगा, रतले जलविद्युत परियोजनाएँ

हाल ही में भारत ने किशनगंगा एवं रतले जलविद्युत परियोजनाओं पर मध्यस्थता न्यायालय द्वारा दिए गए “पूरक निर्णय” को “स्पष्ट रूप से अस्वीकार” कर दिया।

भारत की स्थिति

  • भारत ने विश्व बैंक द्वारा गठित मध्यस्थता न्यायालय को कभी मान्यता नहीं दी है, यह दावा करते हुए कि इसका गठन सिंधु जल संधि का गंभीर उल्लंघन है।
  • अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद संधि स्थगित है।
  • भारत ने विश्व बैंक से पाकिस्तान की अपील को एकतरफा कार्रवाई बताया है एवं न्यायालय के गठन को संधि की शर्तों का उल्लंघन माना है।

मध्यस्थता न्यायालय: कानूनी व्याख्याओं या संधि प्रावधानों की वैधता से जुड़े विवादों के लिए सिंधु जल संधि के तहत विश्व बैंक द्वारा इसका गठन किया जा सकता है।

किशनगंगा जलविद्युत परियोजना

  • जम्मू एवं कश्मीर में स्थित 330 मेगावाट की रन-ऑफ-द-रिवर परियोजना, किशनगंगा नदी से जल को झेलम नदी बेसिन में मोड़ती है।
  • रन-ऑफ-द-रिवर योजना: बड़े जलाशय के बिना नदी के प्राकृतिक प्रवाह का उपयोग करती है।
  • स्थिति: पूर्ण एवं चालू।
  • पाकिस्तान की चिंताएँ: पाकिस्तान ने किशनगंगा/नीलम नदी एवं इसके निचले हिस्से की जलविद्युत परियोजना पर परियोजना के प्रभाव के बारे में आपत्तियाँ उठाई हैं।

रतले जल विद्युत परियोजना

  • जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चेनाब नदी पर 850 मेगावाट की रन-ऑफ-द-रिवर परियोजना। 
  • स्थिति: निर्माणाधीन। 
  • पाकिस्तान की चिंताएँ: परियोजना के डिजाइन, विशेष रूप से स्पिलवे गेट्स के बारे में चिंताएँ, उसे डर है कि इससे भारत को नदी के प्रवाह पर अत्यधिक नियंत्रण मिल जाएगा।
  • भारत का तर्क: यह परियोजना सिंधु जल संधि द्वारा परिभाषित अनुमेय सीमाओं के भीतर है।

ऑपरेशन डीप मेनिफेस्ट

हाल ही में राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence- DRI) ने ‘ऑपरेशन डीप मैनीफेस्ट’ की शुरुआत की।

ऑपरेशन डीप मैनीफेस्ट

  • उद्देश्य: भारत की आयात नीति का उल्लंघन करते हुए अन्य देशों (मुख्य रूप से दुबई, यू.ए. ई.) के माध्यम से पाकिस्तान से आने वाले सामानों के अवैध आयात को लक्षित करना।
  • परिणाम: इस ऑपरेशन के परिणामस्वरूप 39 कंटेनर जब्त किए गए, जिनमें लगभग 9 करोड़ रुपये मूल्य के 1,115 मीट्रिक टन सामान थे।
  • ऑपरेशन सिंदूर: यह ऑपरेशन, ऑपरेशन सिंदूर के तहत DRI के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अवैध व्यापार का मुकाबला करना एवं भारत की राष्ट्रीय तथा आर्थिक सुरक्षा को बनाए रखना है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.