100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

गुजरात की जीनोम अनुक्रमण परियोजना

Lokesh Pal July 18, 2025 04:37 16 0

संदर्भ

गुजरात ने अपनी जनजातीय आबादी पर केंद्रित पहली ‘जीनोम अनुक्रमण परियोजना’ शुरू की है।

संबंधित तथ्य 

  • इस परियोजना का शीर्षक ‘गुजरात में जनजातीय आबादी के लिए संदर्भ जीनोम डेटाबेस का निर्माण’ है, जैसा कि वर्ष 2025-26 के बजट में घोषित किया गया है।

जीनोम: DNA (या कुछ जीवों में RNA) का पूरा सेट, जो किसी जीव के विकास और कार्य के लिए आवश्यक सभी आनुवंशिक निर्देशों को वहन करता है।

गुजरात की जीनोम अनुक्रमण परियोजना के बारे में

  • उद्देश्य: राज्य के 17 जिलों के विभिन्न आदिवासी समुदायों के 2,000 व्यक्तियों के जीनोम का अनुक्रमण करना।
    • इसका मुख्य उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया सहित वंशानुगत रोगों की स्थिति एवं प्रसार की पहचान करना है।
  • कार्यान्वयन एजेंसी: गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र (Gujarat Biotechnology Research Center- GBRC)।
    • यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और गुजरात के आदिवासी विकास विभाग द्वारा समर्थित है।
  • इस परियोजना में निम्नलिखित के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचा शामिल है: नमूना संग्रह, जीनोम अनुक्रमण, आनुवंशिक डेटा की व्याख्या।

[/green_button]

  • सिकल सेल रोग आनुवंशिक रक्त विकारों का एक समूह है, जो एक आनुवंशिक उत्परिवर्तन के कारण होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन ले जाने वाले  प्रोटीन हीमोग्लोबिन को प्रभावित करता है।
  • थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जो शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण क्षमता को प्रभावित करता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन वाहक प्रोटीन है। यह संतान को विरासत में तब प्राप्त होता  है जब माता-पिता दोनों ही दोषपूर्ण जीन को आगे बढ़ाते हैं।

  • महत्त्व
    • यह परियोजना विज्ञान और परंपरा के बीच एक सेतु का कार्य करेगी, जिसका लक्ष्य जनजातीय समुदायों के लिए एक स्वस्थ और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करना है।
    • यह जन्मजात प्रतिरक्षा, कैंसर और वंशानुगत रोगों के आनुवंशिक लक्षणों की पहचान करने में मदद करेगी।
    • लक्षित चिकित्सा सहायता के लिए जनजातीय स्वास्थ्य प्रोफाइल को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
    • इसे न केवल एक शोध परियोजना के रूप में, बल्कि दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुधार के एक अभियान के रूप में भी डिजाइन किया गया है।

जीनोम अनुक्रमण क्या है?

  • यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो किसी जीव के संपूर्ण DNA अनुक्रम को निर्धारित करती है, जिसमें जीन और नॉन-कोडिंग क्षेत्र शामिल हैं। यह DNA में न्यूक्लियोटाइड क्षारों (एडेनिन, साइटोसिन, ग्वानिन, थाइमिन) के सटीक क्रम की पहचान करता है। क्षारों के क्रम का निर्धारण अनुक्रमण कहलाता है।

PWonlyias विशेष

जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट (GIP) के बारे में

  • जीनोम इंडिया परियोजना, भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलूरू स्थित मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र द्वारा 20 से अधिक संस्थानों के सहयोग से संचालित एक अखिल भारतीय अनुसंधान पहल है।
  • भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Biotechnology- DBT) द्वारा वर्ष 2020 में शुरू की गई।
  • उद्देश्य: देश की आनुवंशिक विविधता को दर्शाने वाला एक ‘भारतीय संदर्भ जीनोम’ बनाने के लिए पूरे भारत से आनुवंशिक नमूने एकत्र करना।
  • मुख्य लक्ष्य: भारतीय आबादी के विशिष्ट आनुवंशिक विविधताओं की एक व्यापक सूची तैयार करना।

अन्य वैश्विक पहल

  • मानव जीनोम परियोजना
  • अंतरराष्ट्रीय हैपमैप परियोजना
  • 100,000 जीनोम परियोजना (UK)।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.