100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

चाय उत्पादन संबंधी आँकड़े

Lokesh Pal July 31, 2025 03:03 25 0

संदर्भ

जनवरी-मई 2025 में भारत का चाय उत्पादन 25.76% बढ़ा, जबकि इसी अवधि में दार्जिलिंग चाय का उत्पादन 10.34% घटा।

दार्जिलिंग चाय के बारे में

  • विशिष्ट पहचान: अपने अद्वितीय स्वाद एवं सुगंध के लिए जानी जाने वाली दार्जिलिंग चाय विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है तथा इसे प्रायः चाय का शैंपेन कहा जाता है।
  • GI टैग मान्यता: यह भारत का पहला उत्पाद था, जिसे वर्ष 2004 में भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication- GI) टैग प्राप्त हुआ, जिससे प्रामाणिकता एवं उत्पत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

चाय उत्पादन संबंधी प्रमुख आँकड़े (जनवरी-मई 2025)

  • राष्ट्रीय उत्पादन में वृद्धि: भारत में कुल चाय उत्पादन 336.22 मिलियन किलोग्राम तक पहुँच गया, जो जनवरी-मई 2024 में 267.36 मिलियन किलोग्राम था।
  • क्षेत्रीय वृद्धि
    • पश्चिम बंगाल में उत्पादन में 44% की वृद्धि देखी गई।
    • इसी अवधि में असम में 14% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • उत्पादन में गिरावट: दार्जिलिंग चाय का उत्पादन जनवरी-मई 2025 में घटकर 1.34 मिलियन किलोग्राम रह गया, जो वर्ष 2023 की इसी अवधि में 1.47 मिलियन किलोग्राम था, अर्थात 18.24% की कमी दर्ज की गई।
    • चाय बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, प्रतिकूल मौसम एवं कीटों का हमला इस गिरावट के प्रमुख कारण थे।
  • निर्यात आयात रुझान
    • निर्यात (जनवरी-अप्रैल 2025) थोड़ा घटकर 85.77 मिलियन किलोग्राम रह गया, जो वर्ष 2024 की इसी अवधि से 0.22% कम है।
    • आयात (जनवरी-मार्च 2025) बढ़कर 9.86 मिलियन किलोग्राम हो गया, जिसमें केन्या एवं नेपाल का योगदान वर्ष 2024 में दर्ज की गई कुल वृद्धि का 74% था।

भारतीय चाय बोर्ड

  • चाय अधिनियम, 1953 के अंतर्गत एक वैधानिक निकाय के रूप में वर्ष 1954 में स्थापित।
    • इसने केंद्रीय चाय बोर्ड एवं भारतीय चाय लाइसेंसिंग समिति का स्थान लिया है, जो क्रमशः केंद्रीय चाय बोर्ड अधिनियम, 1949 तथा भारतीय चाय नियंत्रण अधिनियम, 1938 के अंतर्गत कार्यरत थे, जिन्हें निरस्त कर दिया गया।
  • नोडल मंत्रालय: वाणिज्य मंत्रालय (भारत सरकार)।
  • भूमिका
    • भारतीय चाय उद्योग का विनियमन।
    • भारत में चाय उत्पादकों के हितों की रक्षा।
  • मुख्यालय: कोलकाता
  • विदेशी कार्यालय: दुबई एवं मॉस्को में स्थित।

चाय उत्पादन में भारत का स्थान

  • भारत में उत्पादन: चीन के बाद भारत विश्व स्तर पर चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
    • यह दुनिया में ‘ब्लैक टीका सबसे बड़ा उत्पादक है
  • निर्यात: वर्ष 2024 में, भारत का चाय निर्यात 255 मिलियन किलोग्राम तक पहुँच गया, जो श्रीलंका को पीछे छोड़कर केन्या के बाद दूसरे स्थान पर है।
    • कुल चाय निर्यात में काली चाय का हिस्सा 96% है।
    • अन्य निर्यातित किस्मों में नियमित, हरी, हर्बल, मसाला एवं नींबू चाय शामिल हैं।
  • प्रमुख उत्पादन क्षेत्र
    • असम घाटी एवं कछार में बागानों के साथ, असम भारत के कुल चाय उत्पादन के 55% भाग का उत्पादन करता है।
    • पश्चिम बंगाल एक अन्य प्रमुख चाय उत्पादक राज्य है, जिसके तराई एवं दार्जिलिंग में चाय के बागान हैं।
    • भारत का दक्षिणी क्षेत्र देश के कुल चाय उत्पादन में 17% का योगदान देता है, जिसमें तमिलनाडु, केरल एवं कर्नाटक प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।
  • खपत: भारत दुनिया के शीर्ष चाय उपभोक्ता देशों में से एक है।
    • भारत के 80% चाय उत्पादन की खपत घरेलू स्तर पर ही हो जाती है।

चाय के बारे में

  • चाय कैमेलिया साइनेंसिस पौधे से बनने वाला एक पेय पदार्थ है।
  • उत्पत्ति: माना जाता है कि चाय की उत्पत्ति प्राचीन चीन, पूर्वोत्तर भारत एवं उत्तरी म्याँमार में हुई थी।
  • चाय के पौधे हेतु परिस्थितियाँ
    • जलवायु: चाय एक उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्णकटिबंधीय पौधा है, जो गर्म तथा आर्द्र परिस्थितियों में पनपता है।
    • तापमान: चाय की खेती के लिए आदर्श तापमान 20°C से 30°C है।
      • 35°C से ऊपर एवं 10°C से नीचे का तापमान चाय के पौधों के लिए हानिकारक होता है।
    • वर्षा: चाय को 150-300 सेमी. वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है, जो पूरे वर्ष अच्छी तरह से वितरित होनी चाहिए।
    • मिट्टी: चाय की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मृदा कैल्शियम रहित थोड़ी अम्लीय मृदा होती है, जो छिद्रयुक्त होती है, तथा जल को स्वतंत्र रूप से रिसने देती है।
    • आर्द्रता: सापेक्ष आर्द्रता अधिकांश समय लगभग 80% होनी चाहिए एवं कभी भी 40% से कम नहीं होनी चाहिए।
    • पाला: खेती का क्षेत्र पाले से मुक्त होना चाहिए।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.