100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

भारत-संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल

Lokesh Pal August 05, 2025 02:53 23 0

संदर्भ

भारत ने भारत-संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल के तत्त्वावधान में सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) की प्राप्ति के लिए नौ साझेदार देशों में चार परियोजनाओं के पहले चरण का शुभारंभ किया है।

संबंधित तथ्य

  • प्रारंभ: इस पहल की घोषणा सितंबर 2023 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अवसर पर की गई थी।
  • प्रमुख फोकस क्षेत्र: परियोजनाएँ खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, व्यावसायिक प्रशिक्षण और जनगणना की तैयारी पर केंद्रित होंगी।
  • कार्यान्वयन योजना: इन परियोजनाओं के लिए, भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम (ITEC) प्रशिक्षण संस्थानों की पहचान की गई है और सितंबर 2025 से पाठ्यक्रम लागू होने की संभावना है।

भारत-संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल के बारे में

  • उद्देश्य: भारत के विकास अनुभवों, सर्वोत्तम प्रथाओं और विशेषज्ञता को साझा करके ग्लोबल साउथ’ के देशों की क्षमताओं को मजबूत करना।
  • रूपरेखा: विकास और प्रशिक्षण में भारत के मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग का लाभ उठाना।
  • फोकस क्षेत्र: सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) पर G20 कार्य योजना के साथ संरेखित और डिजिटल एवं तकनीकी बुनियादी ढाँचे को बढ़ाने पर केंद्रित।
  • साझेदारी: संयुक्त राष्ट्र भारत तथा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन इस पहल का समर्थन भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (ITEC) मंच के माध्यम से करेंगे।
  • पहल की प्रकृति: भारत-संयुक्त राष्ट्र वैश्विक क्षमता निर्माण पहल, सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में भागीदार देशों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत की तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाती है।
    • यह एक माँग आधारित, मानव संसाधन-केंद्रित कार्यक्रम है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों (परियोजना की पहचान सुनिश्चित करने हेतु) और भारत सरकार (ITEC संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु) के समन्वित प्रयास शामिल हैं।
  • G20 विरासत: भारत की G20 अध्यक्षता पर आधारित, जिसमें ग्लोबल साउथ’ की आवश्यकता को शामिल करने पर जोर दिया गया।

प्रथम चरण की परियोजनाएँ

साझेदार देश

फोकस क्षेत्र

संयुक्त राष्ट्र सहयोगी एजेंसी

नेपाल राइस फोर्टीफिकेशन और आपूर्ति शृंखला प्रबंधन विश्व खाद्य कार्यक्रम
जांबिया और लाओ PDR डिजिटल स्वास्थ्य मंच UNDP
बेलीज, बारबाडोस, सेंट किट्स और नेविस, सूरीनाम, त्रिनिदाद एंड टोबैगो जनगणना की तैयारी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष
दक्षिण सूडान व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम यूनेस्को।

PWOnlyIAS विशेष 

  • ग्लोबल साउथ: अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, अधिकांश एशिया (जापान, इजरायल, दक्षिण कोरिया को छोड़कर) और ओशिनिया (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड को छोड़कर) के देशों को संदर्भित करता है, जहाँ आमतौर पर औद्योगिक तथा आर्थिक विकास कम रहा है।
  • सतत् विकास लक्ष्य (SDG)
    • संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2015 में अपनाए गए 17 वैश्विक लक्ष्यों का समूह।
    • इसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक गरीबी, असमानता, जलवायु परिवर्तन और सतत् विकास को संबोधित करना है।
    • यह सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों (MDG) का उत्तराधिकारी है, जिसका व्यापक दायरा आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय आयामों को शामिल करता है।

  • भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (ITEC)
    • विदेश मंत्रालय का प्रमुख क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 1964 में प्रारंभ किया गया था।
    • उद्देश्य: प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग के माध्यम से भागीदार देशों के साथ भारत की विकास तथा शासन विशेषज्ञता साझा करना।
    • सांस्कृतिक आदान-प्रदान: प्रतिभागी भारतीय संस्कृति, संस्थाओं और प्रणालियों का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त करते हैं।
    • प्रशासन: डेवलपमेंट पाटर्नरशिप एडमिनिस्ट्रेशन -II (DPA-II), विदेश मंत्रालय द्वारा प्रबंधित, भारत सरकार द्वारा पूर्णतः वित्तपोषित।
  • विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP): संयुक्त राष्ट्र की एक शाखा, यह दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जो भूख से लड़ने और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
    • स्थापना: वर्ष 1961
    • मुख्यालय: रोम
    • मुख्य क्षेत्र: खाद्य सहायता, पोषण, आपातकालीन प्रतिक्रिया
    • पुरस्कार: नोबेल शांति पुरस्कार (वर्ष 2020)
    • भारत में: राइस फोर्टिफिकेशन और लाजिस्टिक नवाचार पर सहयोग।
  • UNDP (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम): संयुक्त राष्ट्र एजेंसी, जिसका कार्य देशों को गरीबी उन्मूलन और सतत् आर्थिक विकास तथा मानव विकास प्राप्त करने में सहायता करना है।
    • स्थापना: वर्ष 1965।
    • मुख्यालय: न्यूयॉर्क।
    • मुख्य क्षेत्र: गरीबी उन्मूलन, शासन, जलवायु परिवर्तन से निपटने में लचीलापन।
    • उल्लेखनीय कार्य: मानव विकास सूचकांक (HDI) प्रकाशित करता है।
    • भारत में: डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और स्थानीयकृत सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) के प्रयासों का समर्थन करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष: जनसंख्या और प्रजनन संबंधी क्षेत्र में परियोजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सहायता हेतु एक अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी
    • स्थापना: वर्ष 1969
    • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका
    • पूर्व में: संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या गतिविधि कोष।
    • अधिदेश: एक ऐसे विश्व का निर्माण करना, जहाँ प्रत्येक गर्भावस्था वांछनीय हो, प्रत्येक प्रसव सुरक्षित हो और प्रत्येक युवा अपनी पूर्ण क्षमता प्राप्त कर सके।
  • यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन): संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी, जो शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
    • स्थापना: वर्ष 1945।
    • मुख्यालय: पेरिस।
    • मुख्य क्षेत्र: शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान, संचार।
    • मुख्य भूमिका: विश्व धरोहर स्थलों का रखरखाव, व्यावसायिक शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देना।
    • वैश्विक पहुँच: शिक्षक प्रशिक्षण और सांस्कृतिक संरक्षण में सक्रिय।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.