//php print_r(get_the_ID()); ?>
Lokesh Pal
August 27, 2025 05:00
20
0
भारतीय निर्यात पर अमेरिका द्वारा टैरिफ़ में की गई बढ़ोत्तरी सीमित व्यापार भागीदारों पर अत्यधिक निर्भरता की कमज़ोरियों को उजागर करती है। पर्यटन को एक आर्थिक इंजन के रूप में मज़बूत करने से विकास में विविधता आ सकती है, रोज़गार सृजन हो सकते हैं, विदेशी मुद्रा में वृद्धि हो सकती है तथा राष्ट्रीय गौरव में वृद्धि हो सकती है।
पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है जो भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था में स्थायित्व और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने का विशिष्ट अवसर प्रदान करता है। यह एक मांग-आधारित क्षेत्र है जिस पर विदेशी सीमाओं पर कर नहीं लगाया जा सकता और जिसके रोज़गार अवसरों को विदेशों में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता साथ ही यह एक ऐसा गौरव जो समुदायों को मज़बूत बनाता है। इसे राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकता बनाकर, भारत समृद्धि को गति दे सकता है और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकता है।
<div class="new-fform">
</div>
Latest Comments