100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

समुद्री अभिसरण 2026

Lokesh Pal November 03, 2025 03:43 37 0

संदर्भ 

भारत ने हाल ही में घोषणा की है कि वह फरवरी 2026 में विशाखापट्टनम में एक ऐतिहासिक समुद्री अभिसरण (Maritime Convergence) कार्यक्रम की मेजबानी करेगा, जो पहली बार तीन प्रमुख वैश्विक नौसैनिक आयोजनों का एक साथ आयोजन होगा।

विशाखापत्तनम में समुद्री अभिसरण कार्यक्रम के बारे में

  • भारत 15-25 फरवरी, 2026 तक अंतरराष्ट्रीय फ्लीट समीक्षा (IFR) 2026, ‘मिलान’ अभ्यास, 2026, और इंडियन ओशन नेवल सिंपोजियम (IONS) कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स
    की मेजबानी करेगा।
  • उद्देश्य: भारत की भूमिका को एक “वरीयता प्राप्त सुरक्षा साझेदार (Preferred Security Partner)” और जिम्मेदार समुद्री शक्ति के रूप में प्रदर्शित करना, विशेषतः हिंद-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में।
  • अवस्थिति: विशाखापट्टनम, जो पूर्वी नौसेना कमान का मुख्यालय है। इस आयोजन का समन्वय भारतीय नौसेना, केंद्रीय मंत्रालयों, और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
  • आयोजन का प्रमुख आकर्षण:  इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण INS विक्रांत, विशाखापट्टनम-श्रेणी के विध्वंसक, नीलगिरी-श्रेणी के फ्रिगेट और अर्नाला-श्रेणी के कॉर्वेट का प्रदर्शन होगा, जो भारत की स्वदेशी नौसैनिक क्षमता का प्रतीक होगा।

अंतरराष्ट्रीय फ्लीट समीक्षा (IFR)

  • IFR एक ऐसा आयोजन है, जिसमें विभिन्न देशों की नौसेनाएँ अपनी सैन्य समुद्री क्षमताओं का प्रदर्शन करती हैं, जिससे सहयोग, सद्भावना और नौसैनिक कूटनीति को बढ़ावा मिलता है।
  • उत्पत्ति: भारत ने अपना पहला IFR  वर्ष 2001 (मुंबई) में और दूसरा वर्ष 2016 (विशाखापत्तनम) में आयोजित किया था।
  • महत्त्व: पूरे विश्व की नौसेनाएँ नौसैनिक कूटनीति, अंतर-संचालन और समुद्री सद्भावना को मजबूत करने के लिए भाग लेती हैं, जिससे वैश्विक समुद्री मामलों में भारत के नेतृत्व की पुष्टि होती है।

‘मिलान’ अभ्यास

  • अभ्यास मिलान की शुरुआत भारतीय नौसेना द्वारा वर्ष 1995 में चार भागीदार नौसेनाओं (इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड) के साथ की गई थी। ‘मिलान’ अभ्यास भारत-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़े बहुपक्षीय समुद्री अभ्यासों में से एक बन गया है।
  • वर्ष 2026 के प्रतिभागी: 55 से अधिक देशों की नौसेनाएँ शामिल होंगी, जिनमें अमेरिका और रूस भी शामिल हैं।
    •  चीन, तुर्की, और पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया है।
  • फोकस क्षेत्र: इसमें बंदरगाह और समुद्री चरण शामिल होंगे, जिनमें अंतर-संचालनीयता, पनडुब्बी रोधी युद्ध, वायु रक्षा और खोज एवं बचाव कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इंडियन ओशन नेवल सिंपोजियम (IONS)

  • IONS एक स्वैच्छिक और समावेशी मंच है, जिसे भारतीय नौसेना द्वारा वर्ष 2008 में हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राज्यों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और सुरक्षा बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था।
  • अवलोकन (Overview):  भारत वर्ष 2025–2027 की अवधि के लिए IONS की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। 25 सदस्य देश और 9 पर्यवेक्षक देश कॉन्क्लेव में भाग लेंगे।
  • महत्त्व: यह मंच हिंद महासागर के तटीय देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, सूचना साझाकरण और आपदा राहत सहयोग को बढ़ावा देता है।

यह अभिसरण भारत की महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) पहल के अनुरूप है, जो पूर्ववर्ती सागर पहल (SAGAR initiative) को व्यापक समुद्री डोमेन तक विस्तारित करता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.