100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र

Lokesh Pal December 05, 2025 02:45 6 0

संदर्भ

हाल ही में गोवा में आयोजित अंटार्कटिका दिवस समारोह के दौरान गोवा के राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR) भारत के ध्रुवीय तथा महासागर अन्वेषण प्रयासों की आधारशिला के रूप में स्थापित हो गया है।

राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR) के बारे में

  • स्थापना: इसकी स्थापना 25 मई, 1998 को ध्रुवीय और महासागरीय अध्ययनों के लिए समर्पित एक स्वायत्त अनुसंधान एवं विकास संस्थान के रूप में की गई थी।
  • पूर्व नाम: इस संगठन को पहले राष्ट्रीय अंटार्कटिका एवं महासागरीय अनुसंधान केंद्र (NCAOR) के नाम से जाना जाता था।
  • नोडल मंत्रालय: NCPOR भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
  • अवस्थिति: इसका मुख्यालय वास्कोडिगामा, गोवा में स्थित है।

NCPOR के  प्रमुख कार्य 

  • अनुसंधान केंद्र प्रबंधन: इस केंद्र ने अंटार्कटिका में मैत्री और भारती, आर्कटिक में हिमाद्रि तथा हिमालय में हिमांश नामक भारत के स्थायी अनुसंधान केंद्र स्थापित एवं संचालित किए हैं।
  • वैज्ञानिक अनुसंधान को सुगम बनाना: यह संगठन अंटार्कटिका, आर्कटिक और हिंद महासागर के दक्षिणी महासागर क्षेत्र में राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा की जाने वाली अनुसंधान गतिविधियों के लिए सहायता और समन्वय प्रदान करता है।
  • अनुसंधान पोत संचालन: यह केंद्र मंत्रालय के अनुसंधान पोत ORV सागर कन्या का प्रबंधन करता है, जो उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित एक बहुमुखी महासागर-अवलोकन मंच के रूप में कार्य करता है।
  • भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण: NCPOR भारत के अनन्य आर्थिक क्षेत्र (EEZ) और 200 मीटर से अधिक दूरी तक विस्तारित महाद्वीपीय शेल्फ के भू-वैज्ञानिक अध्ययनों का नेतृत्व करता है।
  • गहन समुद्र में अन्वेषण: यह केंद्र अंतरराष्ट्रीय महासागर खोज कार्यक्रम (IODP) के तहत अरब सागर में गहन समुद्री ड्रिलिंग परियोजनाओं तथा मध्य-महासागरीय कटक में पाए जाने वाले गैस हाइड्रेट और पॉलीमेटेलिक सल्फाइड जैसे महासागरीय खनिज संसाधनों के अन्वेषण में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।

अंतरराष्ट्रीय महासागर खोज कार्यक्रम (IODP) के बारे में 

  • वैश्विक अनुसंधान सहयोग: अंतरराष्ट्रीय महासागर खोज कार्यक्रम (IODP) एक वैश्विक समुद्री अनुसंधान पहल है, जो पृथ्वी के भू-इतिहास और भू-गतिशील प्रक्रियाओं के अध्ययन पर केंद्रित है।
  • अनुसंधान पद्धति:  यह कार्यक्रम समुद्र तल से तलछट और शैल कोर एकत्र करने तथा समुद्र नितल की परिस्थितियों की निगरानी के लिए विशेष समुद्री प्लेटफॉर्मों  का उपयोग करता है।
  • केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने NCPOR, गोवा को IODP कार्यक्रम में भारत की भागीदारी के सभी पहलुओं के समन्वय के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया है।

संस्थागत ढाँचा

  • शासी निकाय
    • संरचना: शासी निकाय में ध्रुवीय एवं महासागर विज्ञान, अनुसंधान, शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करने वाले 13 सदस्य शामिल हैं।
    • अध्यक्ष: केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव पदेन अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं।
    • प्रशासन: निदेशक अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों की योजना, प्रशासन और क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होते हैं, जबकि प्रशासन प्रमुख इस संगठन में सदस्य-सचिव के रूप में कार्य करते हैं।
  • अनुसंधान सलाहकार समिति (RAC): यह समिति NCPOR की अनुसंधान गतिविधियों को रणनीतिक मार्गदर्शन और वैज्ञानिक दिशा प्रदान करती है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.