100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

नामदफा उड़ने वाली गिलहरी (Namdapha flying squirrel)

Samsul Ansari December 23, 2023 11:33 176 0

संदर्भ

अरुणाचल प्रदेश में 42 वर्ष से विलुप्त एक रात्रिचर नामदफा उड़ने वाली गिलहरी ‘बिस्वमोयोप्टेरस बिस्वासी’ को पुनः देखा गया।

संबंधित तथ्य

  • नामदफा उड़ने वाली गिलहरी (बिस्वमोयोप्टेरस बिस्वासी-Biswamoyopterus biswasi) को आखिरी बार वर्ष 1981 में अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में नामदफा टाइगर रिजर्व के 1,985 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में देखा गया था। 

नामदफा टाइगर रिजर्व

  • नामदाफा टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में स्थित है।
  • नामदाफा एक नदी का नाम है जो दाफाबुम से निकलती है और नोआ-देहिंग नदी से मिलती है।
  • यह नदी राष्ट्रीय उद्यान के ठीक उत्तर-दक्षिण दिशा में बहती है और इसलिए इसे नामदफा नाम दिया गया है।
  • यह संरक्षित क्षेत्र उत्तर-पूर्वी हिमालय की मिश्मी पहाड़ियों की दाफाबुम पर्वतमाला और पटकाई पर्वतमाला के बीच स्थित है।
  • वनस्पति: सदाबहार वन, नम पर्णपाती वन, उपोष्णकटिबंधीय वन, शीतोष्ण वन और अल्पाइन।
  • जीव-जंतु: केंचुए, तितलियाँ और पतंगे, उभयचर, सरीसृप आदि।

  • इसके बाद कई अभियानों के दौरान इस वृक्षीय स्तनपायी का पता लगाने में प्राणीशास्त्रियों की विफलता निम्नलिखित दो कारणों से थी:-
    •  पहला, इसे गलती से समान पारिस्थितिकी तंत्र साझा करने वाली लाल विशाल उड़ने वाली गिलहरी (पेटौरिस्टा पेटौरिस्टा) समझ लिया गया। 
    • दूसरा, इसके अस्तित्त्व को विलुप्त समझ लिया गया।

अभियान

  • असम स्थित जैव विविधता संरक्षण समूह ‘अरण्यक’ की टीमों द्वारा वर्ष 2021 में कुल 79 दिनों के दौरान दस अभियान किए गए। समूह की एक टीम ने अंततः अप्रैल, 2022 में नामदफा उड़ने वाली गिलहरी को देखा।
    • ‘अरण्यक’ के अध्ययन को ‘री वाइल्ड’ नामक वैश्विक वन्यजीव संरक्षण संगठन, और अंतरराष्ट्रीय प्रकृति प्रजाति संरक्षण संघ के लघु स्तनपायी विशेषज्ञ समूह द्वारा समर्थित किया गया था।
  • इस अभियान के दौरान रात में नदी के करीब विभिन्न संभावित स्थलों का दौरा किया। अरुणाचल प्रदेश वन विभाग के एक अनुसंधान अधिकारी ने रात्रिचर प्रजातियों की खोज में सहायता की।
  • कोलकाता में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण में संगृहीत, वर्ष 1981 में एकत्र किए गए इस गिलहरी के DNA के साथ वर्तमान गिलहरी की आनुवंशिक सामग्री की तुलना करने के लिए क्षेत्र में गिलहरी के डीएनए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।
  • नामदफा उड़ने वाली गिलहरी को लाल विशाल उड़ने वाली गिलहरी से जो चीज अलग करती है, वह उसके कानों पर बालों का एक गुच्छा है।

नामदफा उड़ने वाली गिलहरी (बिस्वमोयोप्टेरस बिस्वासी)

  • वैज्ञानिक नाम: बिस्वामोयोप्टेरस बिस्वासी
  • IUCN रेड लिस्ट स्थिति: गंभीर रूप से लुप्तप्राय
  • नमदफा उड़ने वाली गिलहरी को समुद्र तल से 100 से 350 मीटर (या 328 और 1,150 फीट के बीच) की ऊँचाई पर, पूर्वी हिमालय जैव विविधता हॉटस्पॉट के सबसे बड़े संरक्षित क्षेत्र, नामदफा राष्ट्रीय उद्यान में देखा गया है। 
  • वैज्ञानिकों का मानना है कि यह प्रजाति जलधाराओं के किनारे शुष्क पर्णपाती पर्वतीय वनों में पाई जाती है, और नामदफा राष्ट्रीय उद्यान के भीतर एक घाटी क्षेत्र तक ही सीमित हो सकती है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.