100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

संविधान दिवस (Constitution Day)

Lokesh Pal November 27, 2023 07:14 302 0

संदर्भ

26 नवंबर, 2023 को केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने भारतीय विधि संस्थान के सहयोग से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में संविधान दिवस मनाया।

भारतीय विधि संस्थान 

  • भारतीय विधि संस्थान (ILI) की स्थापना वर्ष 1956 में मुख्य रूप से कानूनी अनुसंधान को बढ़ावा देने और संचालित करने के उद्देश्य से की गई थी।
  • इस संस्थान का उद्देश्य विधि विज्ञान को विकसित करना, कानून में उन्नत अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा देना है ताकि भारतीय नागरिकों की सामाजिक, आर्थिक और अन्य आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके एवं कानून के व्यवस्थितकरण को बढ़ावा दिया जा सके।
  • यह संस्थान सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत एक स्वायत्त निकाय है।

संबंधित तथ्य:

  • इस अवसर पर ‘A Guide to Alternative Dispute Resolution’ और ‘Perspectives on Constitution and Development’ नामक दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायपालिका में भारत की विविधता का समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए एक अखिल भारतीय न्यायिक सेवा की स्थापना की वकालत की।
  • संविधान दिवस के अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के प्रांगण में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
  • अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का उद्देश्य न्याय को सभी के लिए सुलभ बनाना है।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने भाषागत विषमताओं को दूर करने के लिए विभिन्न भाषाओं में दिए गए निर्णयों के अनुवाद संबंधी जानकारी प्रदान की।

संविधान दिवस की पृष्ठभूमि:

  • वर्ष 1949 में 26 नवंबर को भारत के नागरिकों (संविधान सभा) ने संविधान को अंगीकृत किया था।
संविधान सभा:

  • संविधान सभा का विचार पहली बार एम. एन. रॉय ने सामने रखा था।
  • इसका गठन वर्ष 1946 में किया गया।
  • संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को हुई।
  • संविधान सभा की पहली बैठक में मुस्लिम लीग ने भाग नहीं लिया था।
  • संविधान सभा की पहली बैठक में डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा अस्थायी अध्यक्ष थे।
  • चुनाव होने के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद और एच.सी मुखर्जी को क्रमशः संविधान सभा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया।
  • सर बी.एन. राव को सभा का संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया।
  • 19 नवंबर, 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नागरिकों के बीच संवैधानिक  मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के भारत सरकार के निर्णय को अधिसूचित किया। इससे पहले इस दिन को ‘कानून दिवस’ के रूप में मनाया जाता था।

संविधान दिवस का महत्त्व:

  • नागरिकों को विधिक रूप से शिक्षित करना: संविधान दिवस नागरिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है, नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में शिक्षित करता है और राष्ट्र का मार्गदर्शन करने वाले लोकतांत्रिक सिद्धांतों की गहरी समझ को विकसित करता है।
  • एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करना: संविधान दिवस एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है तथा यह दर्शाता है कि भारत की शक्ति संवैधानिक सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता और एक न्यायपूर्ण तथा समावेशी समाज की निरंतर खोज में निहित है।
  • संविधान निर्माताओं के योगदान का स्मरण कराना: यह दिवस हमारे संविधान निर्माताओं की सामूहिक सहयोग और समर्पण को याद दिलाने का अवसर प्रदान करता है जिन्होंने कई तत्कालीन चुनौतियों का सामना किया था। 
  • एक जीवंत लोकतंत्र का प्रतिनिधि: इस दिवस का अत्यधिक महत्त्व है क्योंकि यह दुनिया के सबसे लंबे लिखित संविधान की स्थापना का प्रतीक है और एक जीवंत लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करता है।

स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का प्रतीक: न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व आदि वे सिद्धांत हैं जिन पर हम एक राष्ट्र के रूप में स्वयं को संचालित करने के लिए सहमत हुए। इन मूल्यों ने हमारी स्वतंत्रता प्राप्ति में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इनका प्रस्तावना में विशेष उल्लेख किया गया है और ये हमारे राष्ट्र-निर्माण प्रयासों का मार्गदर्शन करते हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.