100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

गणतंत्र दिवस की झाँकियाँ (Republic Day tableaus)

Samsul Ansari January 27, 2024 01:14 185 0

संदर्भ

भारत में गणतंत्र दिवस परेड सांस्कृतिक और सैन्य विविधता का एक जीवंत प्रदर्शन है, जिसमें विस्तृत झाँकियाँ शामिल होती हैं।

संबंधित तथ्य

  • महिला सशक्तीकरण को समर्पित वर्ष 2024 की परेड में भारत की 75वीं संविधान वर्षगाँठ के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के योगदान को दर्शाने वाली प्रभावशाली झाँकियाँ शामिल हुईं।
  • परेड की सबसे प्रमुख विशेषताओं में से एक विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की झाँकियों का प्रदर्शन है।

झाँकियों के चुनाव की प्रक्रिया

  • परेड के संचालन के लिए उत्तरदायी रक्षा मंत्रालय (MoD) के अनुसार, झाँकियों के चयन के लिए एक मानक प्रक्रिया होती है। 
  • प्रत्येक वर्ष आयोजन से कुछ महीने पहले, रक्षा मंत्रालय व्यापक विषय पर राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और विभागों से प्रस्ताव आमंत्रित करता है। 

  • वर्ष 2024 की थीम: उदाहरण के लिए- वर्ष 2024 की थीम ‘विकसित भारत’ (Developed India) और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ (India-Mother of Democracy) है।
  • प्रस्ताव: प्रस्तावों में झाँकी के ‘डिजाइन स्केच’ और ‘मॉडल’ के साथ-साथ एक अवधारणा नोट भी शामिल होना चाहिए। 
  • मूल्यांकन: फिर प्रस्तावों का मूल्यांकन एक विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रख्यात कलाकार, डिजाइनर, वास्तुकार और सांस्कृतिक विशेषज्ञ शामिल होते हैं।
  • चयन प्रक्रिया कठोर और प्रतिस्पर्द्धी होती है, क्योंकि परेड में केवल सीमित संख्या में झाँकियों को ही शामिल किया जा सकता है।
  • वर्ष 2024 के लिए प्राप्त 56 प्रस्तावों में से केवल 25 का चयन किया गया है, जिनमें 16 झाँकियाँ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से और नौ झाँकियाँ केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से संबंधित हैं।
  • महत्त्व 
    • प्रतिस्पर्द्धी प्रक्रिया के माध्यम से चुनी गई ये झाँकियाँ सांस्कृतिक विरासत, उपलब्धियों और आकांक्षाओं को उजागर करते हुए भारत की विविधता में एकता का प्रतीक हैं।
    • वे देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक और आर्थिक विकास, वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपलब्धियों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रदर्शन करती हैं। 
    • ये संबंधित क्षेत्रों या विभागों की उपलब्धियों और चुनौतियों तथा राष्ट्रीय दृष्टिकोण में उनके योगदान पर भी प्रकाश डालती हैं।

75वें गणतंत्र दिवस की परेड, 2024 

  • परेड थीम: “विकसित भारत” और “भारत – लोकतंत्र की मातृका”
  • अवधि: लगभग 90 मिनट
  • परेड में भाग लेने वाले: भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस, अर्द्ध-सैनिक संगठन
  • परेड मार्ग: विजय चौक से कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ)
  • मुख्य अतिथि: फ्राँस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

झाँकियों के लिए चयनित राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश

  • इस वर्ष 16 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश उत्सव में भाग लेंगे। 
  • इसमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं।

झाँकियों के लिए चयनित मंत्रालय और संगठन 

  • गणतंत्र दिवस परेड में मंत्रालयों और संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाली झाँकियाँ निम्नलिखित संस्थाओं से हैं: 
    • गृह मंत्रालय, 
    • विदेश मंत्रालय, 
    • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, 
    • बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, 
    • संस्कृति मंत्रालय, 
    • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), 
    • वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (CSIR), 
    • भारत निर्वाचन आयोग, 
    • केंद्रीय लोक निर्माण विभाग।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.