100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

पश्चिम अफ्रीकी देशों का आर्थिक समूह (ECOWAS) (Economic Group of West African Nations (ECOWAS))

Samsul Ansari January 30, 2024 03:40 172 0

संदर्भ 

सैन्य शासन (Junta or Military Rule) के नेतृत्व वाले अफ्रीकी देश बुर्किना फासो, माली और नाइजर ने ‘पश्चिम अफ्रीकी देशों के आर्थिक समूह (Economic Community Of West African States- ECOWAS) से बाहर निकलने की घोषणा कर दी है।

संबंधित तथ्य 

  • इन देशों ने ECOWAS (Economic Community Of West African States) पर विदेशी शक्तियों के प्रभाव में ‘अपने संस्थापकों द्वारा निर्धारित सिद्धांतों और अफ्रीका के हितों से भटकने’ का आरोप लगाया है।
  • आंतरिक विद्रोह और गरीबी: बुर्किना फासो, माली और नाइजर आंतरिक विद्रोह तथा भीषण गरीबी से जूझ रहे हैं। नाइजर (2021), बुर्किना फासो (2022), और माली (2020) में लोकतांत्रिक सरकारों के सैन्य तख्तापलट के बाद से ही इन देशों के ‘पश्चिम अफ्रीकी देशों के आर्थिक समूह ’ (ECOWAS) के साथ तनावपूर्ण संबंध बने हुए हैं। 

पश्चिम अफ्रीकी देशों का आर्थिक समूह (Economic Community Of West African States- ECOWAS) 

  • पश्चिम अफ्रीकी देशों का आर्थिक समूह (ECOWAS) एक क्षेत्रीय राजनीतिक और आर्थिक समूह है, जिसमें पश्चिम अफ्रीका के पंद्रह देश शामिल हैं।
  • लक्ष्य: एक आर्थिक और व्यापारिक समूह के माध्यम से सदस्य देशों के लिए ‘एकीकृत व्यापार क्षेत्र’ तथा ‘सामूहिक आत्मनिर्भरता’ हेतु प्रयास करना एवं क्षेत्र की आबादी के जीवन स्तर में सुधार करना।
  • स्थापना: इसकी स्थापना 28 मई, 1975 को लागोस की संधि (Treaty of Lagos) पर हस्ताक्षर के साथ हुई, जिसका उद्देश्य पूरे क्षेत्र में आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है।
  • मुख्यालय: अबुजा (Abuja), नाइजीरिया
  • सदस्य देश: ECOWAS (पश्चिम अफ्रीकी देशों का आर्थिक समूह) के पंद्रह सदस्य देशों में बेनिन, बुर्किना फासो, कोबा वर्डे, कोटे डी आइवर, गाम्बिया, घाना, गिनी, गिनी-बिसाऊ, लाइबेरिया, माली, नाइजर, नाइजीरिया, सेनेगल, सिएरा लियोन और टोगो शामिल हैं।

भारत और ECOWAS (पश्चिम अफ्रीकी देशों का आर्थिक समूह) के बीच संबंध

  • भारत को वर्ष 2004 से ही ECOWAS में पर्यवेक्षक देश का दर्जा प्राप्त है।
  • भारत ने क्षेत्रीय आर्थिक समुदायों (Regional Economic Communities-RECs) के अपने क्षेत्रीय कार्यक्रमों के माध्यम से खुद को ECOWAS (Economic Community Of West African States) के एक प्रभावी संवाद भागीदार के रूप में स्थापित किया है।
  • ECOWAS (पश्चिम अफ्रीकी देशों का आर्थिक समूह) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nation Security Council, UNSC) में भारत की सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया है।
  •  भारत ने हमेशा ECOWAS के क्षेत्रीय एकीकरण का समर्थन किया है तथा अपने ‘अफ्रीकी कार्यक्रम’ के रूप में लगातार लाइन ऑफ क्रेडिट के रूप में सहयोग दिया है।
    • इस पहल के कारण भारतीय कंपनियों के लिए पश्चिम अफ्रीका में ऊर्जा, दूरसंचार और परिवहन जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसर बढ़े हैं।
  • भारत ने सतत विकास के जरिए ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ को बढ़ावा देने के लिए ‘कूटनीतिक अवसर’ का सहारा लिया है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.