100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य (Maratha Military Scenario of India)

Samsul Ansari January 31, 2024 04:04 204 0

संदर्भ

भारत सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए यूनेस्को विश्व विरासत सूची (UNESCO World Heritage List) में शामिल करने के लिए ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ (Maratha Military Landscapes of India) को नामांकित किया है।

संबंधित तथ्य

  • भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि ‘मराठा सैन्य परिदृश्य’ मराठा शासकों द्वारा परिकल्पित असाधारण किलेबंदी और सैन्य प्रणाली का प्रतिनिधित्व करता है, जो 17वीं और 19वीं शताब्दी के बीच निर्मित किए गए थे
  • इस नामांकन में 12 अलग-अलग घटक शामिल हैं-

    • पहाड़ी किले: सलहेर (Salher) किला, शिवनेरी (Shivneri) किला, लौहगढ़ (Lohagad) किला, रायगढ़ (Raigad) किला, राजगढ़ (Rajgad) किला और जिंजी (Gingee) किला।
    • पहाड़ी-जंगल किला: प्रतापगढ़ (Pratapgad)।
    • पहाड़ी-पठार किला: पन्हाला (Panhala)
    • तटीय किला: विजयदुर्ग (Vijaydurg)
    • द्वीप किले: खंडेरी (Khanderi), सुवर्णदुर्ग (Suvarnadurg) और सिंधुदुर्ग (Sindhudurg)।
    • विभिन्न भौगोलिक और भू-आकृतिक क्षेत्रों में वितरित ये किले सामूहिक रूप से मराठा शासकों की रणनीतिक सैन्य शक्ति को उजागर करते हैं।

मराठों के सैन्य परिदृश्य (Military Landscapes of the Marathas) के बारे में

  • मराठा सैन्य परिदृश्य 1670 ई. में छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल के दौरान स्थापित किया गया था और वर्ष 1818 तक लगातार मराठा शासकों के अंतर्गत कायम रहा।
  • महत्त्व 
  • भू-भाग का सामरिक उपयोग: मराठों का सैन्य परिदृश्य उदाहरण प्रस्तुत करता है कि मराठा सेना द्वारा गुरिल्ला युद्ध रणनीति (Guerrilla Warfare) विकसित करने के लिए मौजूदा भू-भाग का उपयोग कैसे किया गया था?
    • ये रणनीतियाँ स्थल की ओर से मुगलों की शाही ताकत और समुद्र की ओर से यूरोपीय तटीय शक्तियों का मुकाबला करने में सहायक थीं।
  • एक अद्वितीय सैन्य विरासत: भारत के सैन्य परिदृश्य के संदर्भ में, मराठा साम्राज्य की युद्ध रणनीति दुनिया के सामने प्रदर्शित होने की क्षमता के साथ एक अद्वितीय और उल्लेखनीय उदाहरण के रूप में उभरती है।

यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत सूची नामांकन के तहत मानदंड 

  • विश्व विरासत सूची के लिए नामांकन प्रक्रिया में दो श्रेणियाँ शामिल हैं: सांस्कृतिक और प्राकृतिक मापदंड।
  • भारत में मराठा सैन्य परिदृश्य ‘सांस्कृतिक मापदंड’ की श्रेणी में आते हैं।
  • विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक स्थलों के लिए छह मापदंड (i से vi) और प्राकृतिक स्थलों के लिए चार मापदंड (vii से x) होते हैं।
    • भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य को तीन विशिष्ट सांस्कृतिक मापदंडों के तहत नामांकित किया गया है:
  • मापदंड (iii): किसी सांस्कृतिक परंपरा या सभ्यता का अनोखा अथवा असाधारण महत्त्वपूर्ण साक्ष्य प्रदर्शित करना, चाहे वह जीवंत हो या विलुप्त।
  • मापदंड (iv): एक विशिष्ट प्रकार की इमारत, वास्तुशिल्प या तकनीकी प्रभाव अथवा परिदृश्य का एक उत्कृष्ट उदाहरण, जो मानव इतिहास में महत्त्वपूर्ण चरणों को दर्शाता है।
  • मापदंड (vi): घटनाओं, जीवंत परंपराओं, विचारों, विश्वासों या उत्कृष्ट सार्वभौमिक महत्त्व के कलात्मक और साहित्यिक कार्यों से प्रत्यक्ष या मूर्त रूप से जुड़ा हुआ।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)

  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। इसकी स्थापना वर्ष 1945 में की गयी थी।
  • अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित, यूनेस्को (UNESCO) शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक सुधारों को आगे बढ़ाकर शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।
  • इसमें 194 सदस्य देश और 12 सहयोगी सदस्य शामिल हैं। भारत इसके संस्थापक सदस्यों में से एक है।
  • इसका मुख्यालय पेरिस में है।

वर्तमान में भारत में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त स्थल

  • भारत में 42 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं, इनमें से 34 को सांस्कृतिक स्थलों के रूप में, 7 को प्राकृतिक स्थलों के रूप में और 1 को मिश्रित स्थलों के रूप में नामित किया गया है। प्रत्येक को मानवता के प्रति उनके असाधारण सार्वभौमिक मूल्य के लिए स्वीकार किया गया।
  • हाल ही में यूनेस्को ने भारत के 41वें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल शांतिनिकेतन और होयसल शासकों के 13वीं सदी के पवित्र मंदिरों (कर्नाटक में बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के प्रसिद्ध मंदिर) के शिलालेख को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है, जिससे विश्व धरोहर सूची में भारत के कुल स्थल 42 हो गए हैं।

Additional Reading: Shantineketan World Heritage Site Karnataka’s Sacred Ensembles of Hoysala

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.