100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

स्वाति’ (महिलाओं के लिए विज्ञान-एक प्रौद्योगिकी और नवाचार) पोर्टल

Lokesh Pal February 12, 2024 05:25 129 0

संदर्भ

हाल ही में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने ‘महिलाओं के लिए विज्ञान-एक प्रौद्योगिकी और नवाचार- स्वाति’ (Science for Women-A Technology & Innovation- SWATI) पोर्टल लॉन्च किया।

संबंधित तथ्य

स्वाति पोर्टल:

    • यह पोर्टल एक संपूर्ण ‘इंटरैक्टिव’ डेटाबेस है।
    • यह एक निरंतर रूप से विकसित होने वाला पोर्टल है और इसमें देश की सभी महिला वैज्ञानिकों का डेटा शामिल करने का प्रयास किया गया है।
    • स्वाति पोर्टल पर उपलब्ध डेटाबेस लैंगिक अंतर चुनौतियों का समाधान करने हेतु नीति निर्माण में सहायक होगा।
    • इसके तहत विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति के लिए भारत और विदेश की सभी युवा महिला वैज्ञानिकों, संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और युवा स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने और एक साथ लाने हेतु एक मंच स्थापित किया जाएगा।
  • विकसित करने वाली संस्था: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट जीनोम रिसर्च (NIPGR), नई दिल्ली
  • स्वाति पोर्टल के उद्देश्य:
      • स्वाति पोर्टल के उद्देश्यों में प्रत्येक भारतीय महिला को विज्ञान, कैरियर के सभी चरणों तथा शिक्षा और उद्योग दोनों में शामिल करने के प्रयासों को तेजी से बढ़ाना शामिल है।
        • जिससे समानता के मुद्दों पर विश्वसनीय और सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण दीर्घकालिक अनुसंधान संचालित किये जा सके।
      • भारत में विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देना; 
      • शिक्षा और उद्योग दोनों में प्रत्येक भारतीय विषय का समावेशन; 
      • भारत में समानता, विविधता और समावेशिता के मुद्दों पर विश्वसनीय और सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण दीर्घकालिक अनुसंधान को सक्षम करना, 
      • सक्रिय सर्च इंजन और खोज योग्य डेटाबेस (नाम, संबद्धता, रुचि का क्षेत्र) विकसित करना।
  • स्वाति पोर्टल के लाभ:
    • यह पोर्टल “महिलाओं के लिए विज्ञान और विज्ञान में महिलाओं” के महत्व के साथ-साथ उभरते अवसरों तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयासों में महिलाओं की समावेशिता पर ध्यान केंद्रित करेगा।
      • इसमें कई युवा महिला वैज्ञानिक, शोधकर्ता, विभिन्न संस्थानों, विश्वविद्यालयों, पीजी कॉलेजों के साथ-साथ पूरे देश के उद्योगों के छात्रों, संकाय सदस्यों, टेक्नोक्रेट और स्टार्ट-अप के भाग लेने की संभावना है।
    • यह ज्ञान के प्रसार, मौलिक विज्ञान में नई प्रगति और आत्मनिर्भर भारत के आधार को मजबूत करने में नवाचार एवं उद्यमिता विकास की भूमिका/महत्व की दिशा में लाभदायक होगा।
  • पोर्टल के विभिन्न अनुभागों में पुरस्कार विजेता (पद्म /शांति स्वरूप भटनागर / स्त्री शक्ति विज्ञान सम्मान) और निदेशक, सचिव, अकादमी अध्यक्ष; भारतीय विश्वविद्यालय आदि का विवरण प्रदान किया जाएगा।

महिलाओं से संबंधित वर्तमान वैज्ञानिक परिदृश्य

    • मानव संसाधन का 50% हिस्सा महिलाएँ हैं, जो समाज की प्रगति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। 
  • महिलाओं को सशक्त बनाने का अर्थ निर्णयन में उनकी भूमिका को बढ़ाना है जो घर के भीतर और बाहर दोनों जगह उनके जीवन को प्रभावित करता है। 
  • विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अधिक महिलाओं को शिक्षित करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वैज्ञानिक शिक्षा न केवल जागरूकता के स्तर को बढ़ाती है बल्कि सही और गलत के बीच निर्णय लेने की क्षमता के साथ एक मानसिकता का विकास भी करती है।
  •  विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं का प्रशिक्षण उनके सामने आने वाली समस्याओं से निपटने, उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान करता है। 
  • महिला वैज्ञानिक, कई वैज्ञानिक और सामाजिक मुद्दों पर अन्य महिलाओं को जागरूक करके अवसर प्रदान कर सकती हैं, जिससे लैंगिक अंतर को कम किया जा सकता है तथा अन्य नकारात्मक बाधाओं को दूर किया जा सकता है।

वैज्ञानिक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु पहल

  • क्यूरी:
      • इसका अर्थ है ‘कंसोलिडेशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च थ्रू इनोवेशन एंड एक्सीलेंस इन वूमेन यूनिवर्सिटीज (CURIE)। 
      • यह योजना महिला विश्वविद्यालयों को अनुसंधान अवसंरचना विकसित करने और अत्याधुनिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं के निर्माण में सहायता करती है।
  • विज्ञान ज्योति योजना:
      • संबंधित विभाग: विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) 
      • उद्देश्य: STEM शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिशत बढ़ाना।
  • कार्यप्रणाली:
        • इस योजना के अंतर्गत छात्राओं के लिये भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में विज्ञान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
        • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कॉर्पोरेट, विश्वविद्यालयों तथा DRDO जैसे शीर्ष संस्थानों में कार्यरत सफल महिलाओं से शिविर के माध्यम से संपर्क स्थापित किया जाएगा।
  • GATI योजना:
    • इसका विस्तृत नाम ‘जेंडर एडवांसमेंट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंस्टीट्यूशंस’ (GATI) है
    • इस योजना के अंतर्गत STEM में लैंगिक समानता का आकलन करने के लिये एक समग्र चार्टर और रूपरेखा तैयार किया जाएगा।
  • किरण योजना (KIRAN Scheme)
    • केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किरण योजना (KIRAN Scheme) की शुरुआत की गई।
    • किरण (KIRAN) का पूर्ण रूप: ‘शिक्षण द्वारा अनुसंधान विकास में ज्ञान की भागीदारी’ (Knowledge Involvement in Research Advancement through Nurturing)।
    • उद्देश्य: KIRAN योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में लैंगिक समानता से संबंधित विभिन्न मुद्दों/चुनौतियों का समाधान कर रही है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.