100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

वर्ल्ड रीस्टोरेशन फ्लैगशिप

Lokesh Pal February 17, 2024 05:44 101 0

संदर्भ

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UN Environment Programme- UNEP) और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization- FAO) ने अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, भूमध्यसागरीय एवं दक्षिण-पूर्व एशिया की सात पहलों को यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड रीस्टोरेशन फ्लैगशिप (UN World Restoration Flagships) के रूप में नामित किया है।

पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन पर संयुक्त राष्ट्र दशक (UN Decade on Ecosystem Restoration) के बारे में

  • घोषणा: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2021-2030 को पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन पर संयुक्त राष्ट्र दशक घोषित किया है।
    • इस कार्रवाई के लिए एक वैश्विक आह्वान, संयुक्त राष्ट्र दशक बड़े पैमाने पर पुनर्स्थापन के लिए राजनीतिक समर्थन, वैज्ञानिक अनुसंधान और वित्तीय क्षमता को एकीकृत करता है।
  • नेतृत्व: UNEP एवं FAO दुनिया भर में पारिस्थितिकी तंत्र में गिरावट को रोकने और इसे पुनर्स्थापित करने के लिए भागीदारों के सहयोग से मिलकर कार्य करते हैं।
  • उद्देश्य: स्थलीय एवं जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को कवर करते हुए कई अरब हेक्टेयर भूमि को पुनर्स्थापित करना।

‘संयुक्त राष्ट्र वर्ल्ड रीस्टोरेशन फ्लैगशिप’ (UN World Restoration Flagships) के बारे में

  • मूल्यांकन: वर्ल्ड रीस्टोरेशन फ्लैगशिप के साथ, संयुक्त राष्ट्र पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापना दशक किसी भी देश या क्षेत्र में बड़े पैमाने पर एवं दीर्घकालिक पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन के सर्वोत्तम उदाहरणों का सम्मान कर रहा है, जो संयुक्त राष्ट्र दशक के 10 पुनर्स्थापन सिद्धांतों को शामिल करता है।
  • निगरानी: वैश्विक पुनर्स्थापन प्रयासों पर नजर रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र दशक के मंच, ‘इकोसिस्टम रीस्टोरेशन मॉनिटरिंग फ्रेमवर्क’ के माध्यम से सभी वर्ल्ड रीस्टोरेशन फ्लैगशिप की प्रगति की पारदर्शी रूप से निगरानी की जाएगी।

संबंधित तथ्य

  • नष्ट हुई भूमि की पुनर्स्थापना: इन पहलों में वनाग्नि, सूखा, वनों की कटाई एवं प्रदूषण के परिणामस्वरूप होने वाले विनाश के चरम बिंदु पर पारिस्थितिकी तंत्र शामिल हैं।
  • तकनीकी एवं वित्तीय सहायता: ये पहल तकनीकी एवं वित्तीय संयुक्त राष्ट्र सहायता के लिए पात्र हैं।

संयुक्त राष्ट्र (UN) की सात ‘वर्ल्ड रीस्टोरेशन फ्लैगशिप’ के बारे में

  • ‘फ्रॉम फायर्स टू फॉरेस्ट्स-रेजिलियंस इन द मेडीटेरियन’ (From Fires to Forests– Resilience in the Mediterranean): इस पहल में लेबनान, मोरक्को, ट्यूनीशिया एवं तुर्किए शामिल हैं।
    • इसमें शामिल हैं: इन प्राकृतिक आवासों एवं कमजोर पारिस्थितिकी तंत्रों की रक्षा एवं पुनर्स्थापित करने के लिए एक नया दृष्टिकोण और वर्ष 2017 के बाद से पूरे क्षेत्र में लगभग दो मिलियन हेक्टेयर वनों को पुनर्स्थापित किया गया है, जिसमें वर्ष 2030 तक आठ मिलियन हेक्टेयर से अधिक भूमि की पुनर्स्थापन की योजना बनाई गई है।
  • लिविंग इंडस (Living Indus)- सभ्यताओं के उद्गम स्थल को पुनर्स्थापित करना: इस पहल को वर्ष 2022 में विनाशकारी जलवायु परिवर्तन प्रेरित बाढ़ के मद्देनजर पाकिस्तान की संसद द्वारा अनुमोदित किया गया था एवं आधिकारिक तौर पर शर्म-अल-शेख (COP27) में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में लॉन्च किया गया था।
    • उद्देश्य: इसका लक्ष्य वर्ष 2030 तक 25 मिलियन हेक्टेयर नदी बेसिन को पुनर्स्थापित करना है।
    • एक जीवंत इकाई: यह सिंधु नदी को अधिकारों के साथ एक जीवंत इकाई के रूप में नामित करता है, यह ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, बोलीविया, ब्राजील, कनाडा, इक्वाडोर, भारत, न्यूजीलैंड, पेरू एवं श्रीलंका सहित अन्य जगहों की नदियों की रक्षा के लिए किया गया एक उपाय है।
  • एक्सियोन एंडिना (Accion Andina)- एक वैश्विक जल एवं जलवायु हॉटस्पॉट को बचाना: इस सामाजिक आंदोलन का नेतृत्व पेरू के एक गैर-लाभकारी संगठन ‘एसोसिएशन इकोसिस्टेमास एंडिनोस’ (ECOAN) द्वारा किया जाता है।
    • उद्देश्य: दस लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र की रक्षा एवं पुनर्स्थापन करना।
    • सुरक्षा: यह स्थानीय समुदायों के लिए भूमि स्वामित्व सुरक्षित करने, भविष्य में खनन, टिंबर का दोहन एवं क्षरण के अन्य कारकों से वनों की रक्षा करने के लिए भी कार्य करता है।
  • श्रीलंका की मैंग्रोव पुनर्जनन पहल (Mangrove Regeneration Initiative): यह एक विज्ञान आधारित पहल है, जिसे स्थानीय समुदायों द्वारा सह-नेतृत्व प्रदान किया जाता है और यह पारिस्थितिकी तंत्र में प्राकृतिक संतुलन पुनर्स्थापित करने पर केंद्रित है। वर्ष 2015 में इसकी शुरुआत के बाद से 500 हेक्टेयर मैंग्रोव को पुनर्स्थापित किया जा चुका है।
    • लक्ष्य: वर्ष 2030 तक लगभग 10,000 हेक्टेयर भूमि का पुनर्स्थापन किया जाना निर्धारित किया गया है।
    • लाभ: 4,000 से अधिक नए रोजगार सृजित होंगे।
  • तराई आर्क लैंडस्केप (Terai Arc Landscape)
    • एशिया के विस्तृत वानस्पतिक क्षेत्र को पुनर्जीवित करना: यह पहल वर्ष 2001 में शुरू की गई थी और इसने तराई आर्क लैंडस्केप के महत्त्वपूर्ण गलियारों के वनों को पुनर्स्थापित करने एवं स्थानीय समुदायों के साथ सहयोग करने पर ध्यान केंद्रित किया है।
      • उद्देश्य: वर्ष 2030 तक 3,50,000 हेक्टेयर वनों को पुनर्स्थापित करना।
      • कवर किया गया क्षेत्र: यह पश्चिम में यमुना एवं पूर्व में भागमती नदी के बीच फैला हुआ है।
      • समझौता: इसका उद्देश्य अवैध शिकार, निवास स्थान की क्षति, गिरावट एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारण गैंडों एवं हाथियों के साथ-साथ बाघों का संरक्षण एवं सुरक्षा करना है।
  • रीग्रीनिंग अफ्रीका (Regreening Africa) पहल: इसे इथियोपिया, घाना, केन्या, माली, नाइजर, रवांडा, सेनेगल एवं सोमालिया में 3,50,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि को पुनर्स्थापित करने के लिए अनुकूलित किया गया था।
    • उद्देश्य: वर्ष 2030 तक अतिरिक्त पाँच मिलियन हेक्टेयर भूमि को पुनर्स्थापित करने की योजना है।
  • ‘अफ्रीका के शुष्क क्षेत्रों में ग्रोइंग फाॅरेस्ट’ पहल: इस पहल के अंतर्गत शोध की गई कृषि वानिकी तकनीकों के माध्यम से, अस्थिर कृषि पद्धतियों को प्रतिस्थापित किया जाता है एवं प्रकृति को पुनर्जीवित किया जाता है।
    • उद्देश्य: प्रत्येक वर्ष लाखों पेड़ लगाकर वर्तमान के 41,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र से वर्ष 2030 तक 2,29,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र तक का विस्तार करना है।
    • लाभ: 2,30,000 नौकरियों के सृजन के माध्यम से कई अन्य लोगों को सहायता प्रदान करना।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.