100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

ओडिशा की चिल्का झील में नई समुद्री उभयचर प्रजाति (New marine amphipod species found in Chillika Lake)

Samsul Ansari December 14, 2023 12:20 149 0

भूगोल

संदर्भ

बरहामपुर विश्वविद्यालय, ओडिशा के शोधकर्ताओं ने भारत के पूर्वी तट पर राज्य की चिल्का झील में समुद्री उभयचर की एक नई प्रजाति डेमोराचेस्टिया एलानेंसिसकी खोज की है जो झींगे के समान है।

संबंधित तथ्य

  • नामकरण: बरहामपुर विश्वविद्यालय के समुद्री विज्ञान विभाग के अनुसार, नई प्रजाति का नाम यूनिवर्सिटी कॉलेज कॉर्क, आयरलैंड के वैश्विक विशेषज्ञ प्रोफेसर एलन मायर्स के नाम परडेमोराचेस्टिया एलानेंसिस’ रखा गया, जिन्होंने वैश्विक समुद्री उभयचर अध्ययन में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

चिल्का झील

  • चिल्का झील भारत के पूर्वी तट पर ओडिशा राज्य में स्थित है।
  •  यह एश्चुअरी प्रकृति की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून झील है, जो पूर्वी तट के साथ फैली हुई है। 
  • यह भारतीय उपमहाद्वीप में कहीं भी पाए जाने वाले प्रवासी जलचरों  के लिए सबसे बड़ा शीतकालीन प्रवास स्थल है। 
  • IUCN की रेड लिस्ट में सूचीबद्ध कुछ दुर्लभ, सुभेद्य और लुप्तप्राय प्रजातियाँ अपने जीवन चक्र के दौरान इस लैगून में निवास करती हैं।

शोध से संबंधित कार्य

  • बरहामपुर विश्वविद्यालय के समुद्री विज्ञान विभाग ने जनवरी 2022 में ओडिशा के गंजम जिले के बरकुल समुद्र तट से चिल्का झील के तट पर से चुनकर प्रजातियों के कम-से-कम आठ नमूने एकत्र किए। 

उभयचर (एम्फिपोड):

  • एम्फिपोड समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्त्वपूर्ण समूह होते हैं और समुद्री खाद्य शृंखला में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
  • ये जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य का अध्ययन करने के लिए संकेतक के रूप में भी कार्य करते हैं। 
  • आगे के शोध से तटीय और समुद्री वातावरण में उभयचरों की विशिष्ट पारिस्थितिकी भूमिकाओं को समझने में गहराई से मदद मिलेगी।
  • टैलिट्रिडे फैमिली को एम्फिपोड्स के सबसे पुराने समूहों में से एक माना जाता था, और ऐसा माना जाता था कि यह जुरासिक युग से ग्रह पर मौजूद है।
  • इसे चार ‘सब फैमिली’ (SUB FAMILY) में विभाजित किया गया है: टैलिट्रीनाई, फ्लोरेसोरचेस्टीनाई, स्यूडोरचेस्टोइडाइनाई और प्लेटोरचेस्टीनाई। 
  • भारतीय संदर्भ में, टैलिट्रिडे फैमिली का प्रतिनिधित्व केवल टैलिट्रिनाई और फ्लोरेसोरचेस्टीनाई द्वारा किया जाता है।

  • विश्वविद्यालय प्रयोगशाला में गहन सर्वेक्षण और परीक्षण के बाद  इस निष्कर्ष पर पहुँचा गया  कि यह एक नई प्रजाति है और वैश्विक स्तर पर पाई जाने वाली अन्य पाँच प्रजातियों से अलग है।
    • वर्तमान योगदान ने जीनस डेमोरचेस्टिया फैमिली में एक और प्रजाति जोड़ दी है जिससे समूह में वैश्विक प्रजातियों की संख्या छह हो गई है।
  • नमूनों को आगे के शोध के लिए ‘जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया’ के ‘एस्टुरीन बायोलॉजी रीजनल सेंटर’, गोपालपुर-ऑन-सी, ओडिशा में जमा किया गया।

डेमोराचेस्टिया एलानेंसिस

  • अध्ययन से पता चला है कि नई प्रजाति का रंग सफेद और लंबाई 15 मिलीमीटर से भी कम है। 
  • इसके 13 जोड़े पैर होते हैं। 
    • जहाँ तीन जोड़े जल में तैरने के लिए उपयोग किए जाते हैं, वहीं आठ जोड़े जमीन पर चलने के लिए उपयोग किए जाते हैं। अन्य दो जोड़ियों का उपयोग शिकार को पकड़ने और खिलाने के लिए किया जाता है। 
  • इस प्रजाति को जीनस के अन्य सदस्यों से दो से तीन मजबूत बाल जैसी संरचनाओं या ‘ग्नथोपोड प्रोपोडस’ के आंतरिक स्थान के आधार पर अलग किया जा सकता है। यह भारतीय तट पर पाए जाने वाले उप-परिवार प्लेटोरचेस्टीनाई से संबंधित है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.