हाल ही में मेक्सिको के वैज्ञानिकों ने गौर किया है कि जैकरांडा फूल वसंत ऋतु की शुरुआत जनवरी महीने में खिलना शुरू कर देते हैं।
जैकरांडा (Jacaranda)
भौतिक विशेषता (Physical Feature):जैकरांडा मिमोसिफोलिया (JacarandaMimosifolia) पर्णपाती वन का वृक्ष है, जो बिग्नोनियासी (Bignoniaceae) परिवार के अंतर्गत आता है। इसे जैकरांडा एक्यूटिफोलिया (Jacaranda Acutifolia) के नाम से भी जाना जाता है।
मूल रूप से ब्लू जैकरांडा (Blue Jacaranda) वृक्ष ब्राजील और उत्तर पश्चिम अर्जेंटीना में पाया जाता है।
उपयोग: ब्राजील में इसकी लकड़ी का उपयोग गिटार नामक वाद्ययंत्र बनाने में किया जाता है। इसकी छाल और जड़ के कई औषधीय लाभ हैं। विशेष रूप से केन्या में यह लकड़ी नक्काशी संबंधी कार्यों के लिए प्रसिद्ध है।
भौगोलिक स्थितियाँ: इस वृक्ष की लकड़ी कठोर होती है, जिसका विकास उष्णकटिबंधीय जलवायु, जल निकासी वाली मिट्टी तथा तीव्र सूर्यप्रकाश में होता है।
जलवायु परिवर्तन का प्रभाव: जैकरांडा कई अन्य देशी वृक्षों की तुलना में अधिक चिड़ियों और मधुमक्खियों को आकर्षित करता है, परिणामस्वरूप जलवायु परिवर्तन के कारण क्षेत्र की जैव विविधता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
संकेतक प्रजातियाँ (Indicator Species): जलवायु विशेषज्ञों द्वारा जैकरांडा वृक्ष को जलवायु परिवर्तन के प्राकृतिक मापक के रूप में चिह्नित किया गया है। पर्यावरणविदों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, परिणामस्वरूप फूल वर्ष की शुरुआत में ही खिलना शुरू कर देते हैं।
संकेतक प्रजातियाँ (Indicator Species)
संकेतक प्रजाति का सीधा तात्पर्य है कि किसी एक प्रजाति के अस्तित्व से अन्य प्रजातियों की उपस्थिति का संकेत मिलता है, किंतु उसकी अनुपस्थिति संबंधित प्रजातियों के आस्तित्व पर संकट को दर्शाती है।
विशेषताएँ: सूक्ष्मजीव और पौधे दोनों संकेतक प्रजातियों के रूप में कार्य करते हैं। इन प्रजातियाँ का अपने परिवेश के साथ सह-अस्तित्व का संबंध है, जो उन्हें किसी भी बदलाव के प्रति अति संवेदनशील बनाती है।
संकेतक प्रजातियों के उदाहरण: लाइकेन (Lichens), चित्तीदार उल्लू (Spotted owl), मेफ्लाइज (Mayflies) और साल्मन (Salmon)।
Latest Comments