100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

उत्तरी अमेरिका की ‘ग्रेट लेक्स’ में बर्फ का स्तर न्यूनतम स्तर पर

Lokesh Pal March 05, 2024 06:13 119 0

संदर्भ

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार,ग्रेट लेक्स’ (Great Lakes) पारिस्थितिकी तंत्र में लगातार दूसरे वर्ष औसत से कम बर्फ का आवरण दर्ज किया गया है।

 ‘ग्रेट लेक्स’ (Great Lakes) 

  • अवस्थिति: ये कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर या उसके निकट उत्तरी अमेरिका के पूर्व-मध्य आंतरिक भाग में परस्पर जुड़ी मीठे जल की झीलों की एक शृंखला हैं।
    • ये सेंट लॉरेंस नदी के माध्यम से अटलांटिक महासागर से जुड़ती हैं।
    • इन झीलों को कनाडाई प्रांत ओंटारियो और अमेरिकी राज्यों मिशिगन, विस्कॉन्सिन, मिनेसोटा, इलिनोइस, इंडियाना, ओहियो, पेंसिल्वेनिया और न्यूयॉर्क के अधिकार क्षेत्र में विभाजित किया गया है।

  • सम्मिलित झीलें: इसमें निम्नलिखित 5 प्रमुख झीलें शामिल हैं
    • सुपीरियर झील (Lake Superior)
    • मिशिगन झील: यह मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है, जो पूरी तरह से एक ही देश अर्थात्‌ संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।
    • ह्यूरॉन झील (Lake Huron)
    • इरी झील (Lake Erie)
    • ओंटारियो झील (Lake Ontario)

नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन  (NOAA):

  • वैज्ञानिक शुद्धता की संस्कृति को बढ़ावा देकर जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करने के लिए अमेरिका के वाणिज्य विभाग के अंतर्गत वर्ष 1970 में नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन की स्थापना हुई थी।
  • NOAA का उद्देश्य जलवायु, मौसम, महासागरों और तटीय स्थितियों में परिवर्तन को समझना तथा उनकी भविष्यवाणी करना है।

  • मीठे जल की स्रोत: ग्रेट लेक्स कुल क्षेत्रफल के हिसाब से पृथ्वी पर मीठे जल के पारिस्थितिकी तंत्र का सबसे बड़ा समूह है और कुल मात्रा के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा समूह है, जिसमें मात्रा के हिसाब से वैश्विक सतह पर उपस्थित ताजे जल का 21% शामिल है।
  • विशेषताएँ: इनमें समुद्र जैसी विशेषताएँ हैं, जैसे- प्रवाहमान लहरें, निरंतर पवनें, तेज धाराएँ, अधिक गहराई, इसलिए इन्हें अंतर्देशीय समुद्र भी कहा जाता है।

 ‘ग्रेट लेक्सपर बर्फ का आवरण

  • ऐतिहासिक बर्फ का आवरण: ग्रेट झीलें आमतौर पर फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में बर्फ की मोटी परत से ढक जाती हैं।
    • तभी बर्फ का आवरण अपने चरम पर पहुँचता है लेकिन वर्ष 2023-24 की सर्दियों के दौरान ऐसा नहीं हुआ।

संबंधित तथ्य

  • सामान्य शीत ऋतु
    • ग्रेट लेक्स फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में बर्फ की मोटी परत से ढक जाती हैं, जो हिमपात का चरम मौसम होता है।
  • 2023-24 की शीत ऋतु
    • 11 फरवरी तक सभी झीलों में कुल बर्फ का आवरण केवल 2.7% मापा गया।
    • इरी और ओन्टारियो झीलें मूलतः बर्फ-मुक्त हैं।
  • बर्फ की मात्रा में गिरावट: वर्ष 1973 में विश्वसनीय उपग्रह डेटा संग्रह शुरू होने के बाद से इस बेसिन में अधिकतम वार्षिक बर्फ कवरेज 53 प्रतिशत रहा है, लेकिन बर्फ की मात्रा में हर दशक में 5% की गिरावट देखी गई है, जो कुल मिलाकर 25% की कमी है।
  • हिमपात का मौसम: पिछले 5 दशकों में इसकी अवधि औसतन लगभग 27 दिन कम हो गई है।

परिवर्तित शीत ऋतु

  • ग्रेट लेक्स दुनिया की सबसे तेजी से गर्म होने वाली झीलों में से एक हैं, पाँचवें राष्ट्रीय जलवायु आकलन के अनुसार हाल के वर्षों में दिसंबर में तापमान औसत से ऊपर रहा है।
  • मुख्य कारण 
    • ग्लोबल वार्मिंग से प्रेरित जलवायु परिवर्तन शीत ऋतु के दौरान बर्फ की कमी के लिए उत्तरदायी  है।
      • वर्ष 2023 को सबसे गर्म वर्ष और जनवरी 2024 को सबसे गर्म जनवरी घोषित किया जा चुका है।
    • वर्ष 2023 के मध्य से अल नीनो के सक्रिय चरण (अल नीनो-दक्षिणी दोलन का गर्म चरण) के कारण गर्मी बढ़ गई है।
    • मौसम की शुरुआत में ठंडी हवा की कमी के कारण बर्फ के बनने में देरी से बर्फ की सघनता हासिल करना कठिन हो जाता है।
    • आर्कटिक से ठंडी हवा की कम उपस्थिति से स्थिति गंभीर हो जाती है और परिणामस्वरूप बर्फ का आवरण कम हो जाता है।

बर्फीलीग्रेट लेक्सका महत्त्व

  • पारिस्थितिकी तंत्र संतुलन: बर्फ  ‘ग्रेट लेक्स के वार्षिक चक्र का एक प्राकृतिक हिस्सा है, जिस पर माइक्रोबियल से लेकर बड़े जीव-जंतुओं तक की कई पशु प्रजातियाँ, अपने बच्चों और अंडों की सुरक्षा के लिए निर्भर करती हैं।
  • तटीय अनुकूलनन: तट के किनारे, बर्फ की परतों (जनवरी से मार्च के ठंडे महीनों के दौरान तूफान और बड़ी लहर की घटनाओं) के लिए एक महत्त्वपूर्ण बफर के रूप में कार्य करते हैं, जो तट को अपरदन और तटरेखा बुनियादी ढाँचे को नुकसान से बचाती हैं।
    • बहुत कम बर्फ की उपस्थिति वाले वर्षों में तट, तरंग ऊर्जा के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है।
  • अर्थव्यवस्था: बर्फ की कमी का असर क्षेत्र के पर्यटन और मनोरंजक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है।

जॉन बियरग्रीज स्लेज डॉग मैराथन (John Beargrease Sled Dog marathon) को पिछले महीने बर्फ की कमी के कारण रद्द कर दिया गया था। यह मिडवेस्ट में सबसे प्रसिद्द ‘डॉग स्लेज’ प्रतियोगिताओं में से एक है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.