100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

भारत-चीन संबंध

Lokesh Pal March 18, 2024 05:00 144 0

संदर्भ :

चीन ने पीएम मोदी की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर विरोध दर्ज कियाI इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्मित सेला सुरंग का उदघाटन किया। 

  • ब्रिटिश थिंक टैंक रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट (RUSI) ने 2025-2030 के मध्य भारत के प्रति चीन की आक्रामकता का अनुमान लगाया है।

मुख्य परीक्षा के लिए प्रासंगिकता: भारत और उसके पड़ोसी देशों के साथ संबंध।

प्रमुख तथ्य :

  • सेला सुरंग का उद्घाटन: हाल ही में प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में 13,000 फीट की ऊँचाई पर निर्मित की गई सेला सुरंग का उद्घाटन किया।
    • यह असम के तेजपुर को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले से जोड़ता है।
    • इससे सीमांत क्षेत्र में सैनिकों की बेहतर आवाजाही भी सुनिश्चित हो सकेगी।
  • चीन की आपत्ति: चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत के रूप में दावा करता है और अपने दावों को उजागर करने के लिए भारतीय नेताओं की इस राज्य की यात्राओं पर नियमित रूप से आपत्ति जताता है।
    • चीन ने इस क्षेत्र का नाम भी जांगनान रखा है।
  • चीनी क्षेत्रीय दावों को अस्वीकार करना: भारत ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के क्षेत्रीय दावों को बार-बार यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि अरुणाचल प्रदेश राज्य देश का अभिन्न अंग है।

RUSI के अनुसार भारत और चीन के मध्य संभावित संघर्ष के कारण:

  • चीन की ऊर्जा सुरक्षा और मलक्का दुविधा: चीन अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए तेल आयात पर निर्भर है।
    • इसका 70% तेल और 60% व्यापार कार्गो मलक्का जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के करीब है।
    • इसलिए, भारत द्वारा मलक्का जलडमरूमध्य पर कब्ज़ा करने की संभावना है जो चीन की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक हो सकता है।
    • उदाहरण- लाल सागर में हौथी विद्रोहियों और सोमाली समुद्री डाकुओं ने पूरे समुद्री मार्ग को अव्यवस्थित कर रखा है।
    • ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन लाल सागर में नौवहन पर हौथी के नेतृत्व वाले हमलों का जवाब देने के लिए दिसंबर 2023 में गठित एक बहुराष्ट्रीय गठबंधन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व वाला एक सैन्य अभियान है।

    • भारत ने विद्रोही हमलों से निपटने के लिए कई सफल अभियान भी चलाए और हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में एक नेट सुरक्षा प्रदाता के रूप में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
    • चीन ने मलक्का दुविधा का सामना करने के लिए 2015 में चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) शुरू किया।
  • चीन की स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स के विरोध में भारत की रणनीति: भारत का लक्ष्य अपनी नौसैनिक उपस्थिति में सुधार, सैन्य अड्डों का विस्तार और रणनीतिक रूप से स्थित देशों के साथ संबंधों को बढ़ाकर चीन की घेराबंदी का मुकाबला करना है।

  • भारत के सामरिक अड्डे: चांगी नौसेना बेस, सिंगापुर, सबांग बंदरगाह, इंडोनेशिया, डुकम बंदरगाह, ओमान, अज़म्प्शन द्वीप, सेशेल्स, चाबहार बंदरगाह, ईरान।
  • लद्दाख में युद्ध की संभावना: पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के मध्य वास्तविक नियंत्रण रेखा पर।
    • भारतीय सेना लद्दाख सेक्टर में अपनी क्षमता और बुनियादी ढाँचे को तेजी से उन्नत कर रही है।
    • उदाहरण- दौलत बेग ओल्डी रोड का निर्माण।
    • कुछ थिंक टैंक के अनुसार भारत चीन के पश्चिमी क्षेत्र शिनजियांग के काशगर क्षेत्र पर हमला करने के लिए अपनी क्षमता को बढ़ा रहा है, इस क्षेत्र में पर्याप्त मात्र में तेल और गैस के भंडार उपस्थित हैं।

अन्य तथ्य :

  • रूस: भारत अपने सैन्य उपकरणों के आयात के लिए रूस पर निर्भर है। हालाँकि, रूस यूक्रेन के साथ युद्ध में लगा हुआ है।
  • अमेरिका और इज़राइल: अमेरिका क्रमशः रूस और गाजा के साथ संघर्ष में यूक्रेन और इज़राइल को सैन्य सहायता प्रदान कर रहा है।
    • इससे चीन के साथ संभावित युद्ध में भारत की सैन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में इन देशों की क्षमता में बाधा आ सकती है।

News Source: RUSI Report

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.