100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

मिक्स्ड रियल्टी टेक्नोलॉजी

Lokesh Pal March 22, 2024 04:16 121 0

संदर्भ 

मिक्स्ड रियल्टी हेडसेट (Mixed Reality Headset) तकनीक से लैस एप्पल विजन प्रो हेडसेट (Apple Vision Pro headset) ने अपने अनावरण के साथ ही ध्यान आकर्षित किया है।

संबंधित तथ्य 

  • आभासी और वास्तविक दुनिया का निर्बाध एकीकरण: यह उपकरण आभासी दुनिया को वास्तविक दुनिया के साथ मिश्रित करता है तथा स्क्रीन पर आपका पूरा ध्यान केंद्रित किए बिना स्मार्टफोन पर सभी कार्य करने में सक्षम बनाता है।
  • हेडसेट की अत्याधुनिक विशेषताएँ: इस हेडसेट में अत्याधुनिक सुविधाएँ जैसे हाथ और आँख से ट्रैकिंग, कई ऐप्स और त्रि-आयामी (Three-dimensional) वीडियो को देखा जा सकता है।
    • ई विजन प्रोमें अद्वितीय ऑपरेटिंग सिस्टम और विजनओएस (VisionOS) की सुविधा उपलब्ध है, जो हेडसेट तकनीक में शामिल की गई नई विशेषता है।
  • स्थानिक कंप्यूटर बनाम मिश्रित वास्तविक हेडसेट: एप्पल कंपनी ने इस उपकरण को क्रांतिकारी स्थानिक कंप्यूटर (Revolutionary Spatial Computer) कहा है, किंतु तकनीकी से जुड़े अधिकांश विशेषज्ञों ने इसे ‘मिश्रित वास्तविक हेडसेट’ कहा है।
  • स्थानिक कंप्यूटिंग (Spatial Computing): मिश्रित वास्तविक तकनीक से संबंधित शोधकर्ता लुईस रोसेनबर्ग के अनुसार, स्थानिक कंप्यूटिंग शब्द का व्यापक उपयोग MR, AMR, VR, 3D फिल्मों और टेलीप्रेजेस (Telepresence) के लिए किया जाता है।

मिश्रित वास्तविक प्रौद्योगिकी (Mixed Reality Technology)

  • उत्पत्ति: शोधकर्ता पॉल मिलग्राम और फुमियो किशिनो ने वर्ष 1994 में वास्तविक और आभासी वातावरण के बीच निरंतरता का वर्णन करने के लिए इस शब्द को गढ़ा था।

विस्तारित वास्तविकता (Extended Reality- XR)

  • विस्तारित वास्तविकता (XR) एक व्यापक शब्द है, जिसमें किसी भी प्रकार की तकनीक को शामिल किया जा सकता है, जो किसी भौतिक या वास्तविक दुनिया के वातावरण में डिजिटल तत्त्वों को जोड़कर वास्तविकता में परिवर्तित कर देती है तथा जिससे भौतिक एवं डिजिटल दुनिया के बीच की रेखा धुँधली हो जाती है।
  • विस्तारित वास्तविकता (XR) में AR, MR, VR या कोई भी तकनीक शामिल हो सकती है, यहाँ तक कि अविकसित तकनीकों को भी वर्चुअलिटी सातत्य (Virtuality Continuum) की स्थिति में शामिल किया जा सकता है।

  • परिचय: आधुनिक मिश्रित वास्तविक हेडसेट के अंतर्गत आभासी वास्तविकता और संवर्द्धित वास्तविकता (Augmented Reality) दोनों का सर्वोत्तम संयोजन होता है, जिसके आधार पर प्राकृतिक और गहन तरीके से वास्तविक एवं डिजिटल दोनों दुनिया का अनुभव किया जा सकता है।
  • मिश्रित वास्तविक उपकरणों के उदाहरण हैं, जैसे- माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस (Microsoft Hololens), मैजिक लीप वन (Magic Leap One), ओकुलस क्वेस्ट (Oculus Quest), मेटा क्वेस्ट (Meta Quest) आदि।

मिक्स्ड रियल्टी की विशेषताएँ (Features of Mixed Reality)

  • रीयल-टाइम संवाद (Real-Time Interaction): MR के प्रयोग से उपयोगकर्ता इशारों, आवाज या अन्य इनपुट विधियों के माध्यम से वास्तविक समय में आभासी वस्तुओं से संपर्क स्थापित कर सकता है।
  • सम्मोहन: मिक्स्ड रियल्टी (MR) सम्मोहन की भावना उत्पन्न करता है, क्योंकि उपयोगकर्ताओं को आभासी दुनिया में वास्तविकता का झूठा बोध होता है।
  • भौतिक और आभासी का मिश्रण: मिक्स्ड रियल्टी (Mixed Reality- MR) भौतिक और आभासी दुनिया का मिश्रण करता है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी वास्तविक दुनिया के वातावरण में आभासी वस्तुओं को देख और संवाद कर सकता है।
  • उन्नत वास्तविकता: मिक्स्ड रियल्टी (MR) सूचना या ग्राफिक्स जैसे आभासी तत्त्वों के संयोजन से वास्तविक दुनिया के प्रभाव को बढ़ा सकता है।

  • वहनीयता (Portability): MR का प्रयोग स्मार्टफोन, टैबलेट और विशेष हेडसेट सहित विभिन्न उपकरणों के माध्यम से किया जा सकता है, जिस कारण इसका उपयोग करना और ढोना आसान है।
  • सहयोग: मिक्स्ड रियल्टी (MR) कई उपयोगकर्ताओं को विभिन्न स्थानों से एक ही आभासी वातावरण के साथ संपर्क करने की सुविधा प्रदान करता है।

मिक्स्ड रियल्टी की कार्यप्रणाली 

  • त्रि-आयामी डेटा (Three-dimensional Data): एक ‘MR हेडसेट मिक्स्ड रियल्टी के आधार पर त्रि-आयामी डेटा को संसाधित और संगृहीत कर सकता है, जिसके लिए उन्नत AI सेंसर, कैमरों, CPUs और GPUs का उपयोग किया जाता है।
    • जब कोई उपयोगकर्ता मिक्स्ड रियल्टी तकनीक से लैस चश्मे का प्रयोग करता है, तो चश्मे में लगा कैमरा एवं सेंसर एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम से लिंक हो जाते हैं जो पर्यावरण के बारे में यथासंभव अधिक जानकारी एकत्र करता है, इस प्रकार यह वास्तविक दुनिया में एक आभासी वातावरण का निर्माण करता है।
  • मिक्स्ड रियल्टी का विस्तार: इसके अंतर्गत बताया गया है कि भौतिक और डिजिटल दुनिया को अलग-अलग तरीकों से अनुभव किया जा सकता है।

  • भौतिक वास्तविकता: स्पेक्ट्रम के एक छोर पर भौतिक वास्तविकता है, जहाँ वास्तविक वस्तुओं और वातावरण के बीच संपर्क स्थापित किया जाता है।
  • डिजिटल वास्तविकता: दूसरे छोर पर डिजिटल वास्तविकता होता है, जहाँ प्रत्येक अनुभव पूरी तरह से आभासी दुनिया में होता है।
  • भौतिक और डिजिटल तत्त्वों का मिश्रण: इन दोनों छोरों के बीच भौतिक और डिजिटल तत्त्वों के मिश्रण के विभिन्न स्तर होते हैं।

मिक्स्ड रियल्टी (Mixed Reality- MR) के लाभ

  • उपयोगकर्ता का शानदार अनुभव: मिक्स्ड रियल्टी एक व्यापक अनुभव प्रदान करती है, जो उपयोगकर्ताओं को आभासी वस्तुओं के साथ संपर्क स्थापित करने की अनुमति देती है।
    • यह तकनीक संपर्क-युक्त वातावरण का निर्माण करती है, जो उपयोगकर्ताओं के अनुभव में वृद्धि करती है।
    • उदाहरण के लिए, मैजिक लीप वन (Magic Leap One) का उपयोग स्टार वार्स (Star Wars) का मिक्स्ड रियल्टी संस्करण बनाने के लिए किया गया।

  • बेहतर प्रशिक्षण और शिक्षा: मिक्स्ड रियल्टी में यथार्थवादी वातावरण और सम्पर्कता के माध्यम से शिक्षा और प्रशिक्षण में क्रांति लाया जा सकता है।
    • इसका उपयोग उच्च जोखिम वाले व्यवसायों जैसे- विमानन, स्वास्थ्य सेवा और सेना में प्रशिक्षित करने के लिए किया जा सकता है, यह यथार्थवादी परिदृश्य के निर्माण के माध्यम से अभ्यास और कौशल को निखारने की अनुमति देता है।
    • उदाहरण के लिए, माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस का उपयोग विभिन्न विश्वविद्यालयों में शरीर रचना विज्ञान, रसायन विज्ञान और अभियांत्रिकी पढ़ाने के लिए किया जाता है।
  • विनिर्माण दक्षता में वृद्धि: डिजाइनरों और इंजीनियरों को आभासी वातावरण में उत्पादों का परीक्षण करने की अनुमति दी जाती है, जिसकी विनिर्माण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए मिक्स्ड रियल्टी का उपयोग किया जाता है।
    • यह तकनीक डिजाइन की खामियों को पहचानने, समय और धन की बचत करने में सहायक है।

भारत में मिक्स्ड रियल्टी कार्यक्रम (Mixed Reality Program in India)

  • मेटा ने 2,50,000 डॉलर (लगभग 2,05,07,050 रुपये) के अनुदान से भारत में नया मिक्स्ड रियल्टी कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके अंतर्गत भारतीय स्टार्टअप और विकासकर्ताओं द्वारा ऐप एवं सुविधा निर्माण किया जाएगा।
  • यह कार्यक्रम उन्हें मेटा के पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा बनने और अपने उत्पाद को विज्ञापन हेतु प्रदर्शित करने का अवसर भी देगा।

    • किसी उत्पाद के आभासी मॉडल को देखने और वास्तविक समय में उसके डिजाइन को संशोधित करने के लिए MR उपकरणों का उपयोग किया जा सकता है। इस तरह, MR की सहायता से उत्पादन समय को कम और उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।
    • उदाहरण के लिए, निर्माण प्रक्रिया के लिए Trimble XR10 का उपयोग मिक्स्ड रियल्टी संबंधी समाधान के लिए किया जाता है, जहाँ श्रमिक 3D मॉडल, निर्देश और डेटा का उपयोग करते हैं।
  • लागत-प्रभावी विपणन (Cost-Effective Marketing): उपभोक्ताओं को आकर्षित करने तथा अद्वितीय अनुभव के लिए विपणन में मिक्स्ड रियल्टी का उपयोग किया जा सकता है।
    • इस तकनीक का उपयोग वर्चुअल शोरूम, उत्पाद डेमो और संवाद-युक्त विज्ञापन के निर्माण में किया जा सकता है।
  • स्वास्थ्य देखभाल: यह सर्जरी के दौरान मरीज की त्वचा के नीचे रक्त वाहिकाओं और हड्डियों तक देखने के लिए MR-संचालित एक्स-रे की सुविधा प्रदान करेगा।
    • MR के माध्यम से टेलीमेडिसिन की सुविधा भी प्रदान की जा सकती है, जिसके माध्यम से विशेषज्ञ सुदूर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की जाँच और मार्गदर्शन कर सकेंगे।
  • संचार: इसमें लोगों के बीच संचार और सहयोग को बेहतर करने की भी क्षमता है।
    • उदाहरण के लिए, लोगों का समूह किसी परियोजना को सहयोगात्मक रूप से देखने तथा वास्तविक समय में उसके साथ संपर्क स्थापित करने के लिए MR का उपयोग कर सकता है। इसके माध्यम से कार्य में अधिक कुशलता और बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।

मिक्स्ड रियल्टी टेक्नोलॉजी की चुनौतियाँ

  • उच्च लागत: MR तकनीक का विकास अभी भी अपने प्रारंभिक चरण में है और अपेक्षाकृत बहुत महँगी है। MR समाधानों को विकसित करने और लागू करने की लागत कई संगठनों (विशेषकर छोटे संगठनों) के लिए कठिन हो जाती है।
    • यह वित्तीय बाधा छोटी कंपनियों या संगठनों को विशेष हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की आवश्यकता के कारण MR तकनीक को अपनाने से रोकती है तथा दूसरी ओर इस तकनीक को मौजूदा बुनियादी ढाँचे के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।
  • सीमित अनुकूलता: इसके लिए उच्च स्तरीय हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है, जिसका उपयोग सभी उपकरणों के साथ नहीं किया जा सकता है। इस कारण MR की उपयोगिता सीमित हो जाती है क्योंकि इसे आम जनता के लिए उपलब्ध कराना कठिन हो जाता है।
  • सीमित गतिशीलता: इसे प्रभावी बनाने के लिए विशेष वातावरण जैसे कमरा या इस तकनीक से लैस समर्पित क्षेत्र की आवश्यकता होती है। इस कारण MR समाधानों का परिवहन प्रतिबंधित हो जाता है, परिणामस्वरूप यह तकनीक कुछ अनुप्रयोगों के लिए व्यावहारिक नहीं रह जाती है।
  • तकनीकी बाधाएँ: इसे बैटरी के जीवन काल जैसी तकनीकी बाधाओं का भी सामना करना पड़ता है। हार्डवेयर की सीमितता के कारण MR की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जैसे सेंसर ट्रैकिंग और हेड माउंटेड डिस्प्ले (HMD) उपकरणों का दृश्य कोण।
    • ये तकनीकी सीमाएँ MR अनुभवों के निर्बाध एकीकरण और प्रदर्शन में बाधा बन सकती हैं।
  • उपयोगकर्ता की असुविधा और सामाजिक स्वीकृति: ये हेडसेट वजनदार होते हैं तथा लंबे समय तक पहनने में असुविधाजनक होते हैं।
    • वर्तमान समय में वास्तविक हेडसेट अपने बड़े, विशेष स्वरूप के कारण सामाजिक रूप से स्वीकार्य नहीं हो सकते हैं।
  • स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ: MR के लंबे समय तक उपयोग से सिरदर्द, मतली और आँखों में जलन सहित अन्य शारीरिक विकार हो सकते हैं। ये मुद्दे स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा जैसे कुछ क्षेत्रों में मिक्स्ड रियल्टी के उपयोग की संभावना को सीमित करते हैं।
  • डेटा की गोपनीयता: MR के बढ़ते उपयोग के साथ ही डेटा गोपनीयता और बौद्धिक संपदा से जुड़े मुद्दे उभरेंगे, जिसके लिए उचित सुरक्षा उपाय और विनियम संबंधी कानूनों की आवश्यकता होगी।
    • MR तकनीक को सुरक्षा संबंधी जोखिमों का सामना करना पड़ता है क्योंकि इसके अत्यधिक संवेदनशील सेंसर का उपयोग करके जानकारी एकत्र की जाती है।
  • मानकीकरण और अंतरसंचालनीयता (Standardisation and Interoperability): वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त मानकों के अभाव में MR उपकरणों का निर्बाध एकीकरण और सहयोग बाधित हो सकता है, जो विभिन्न हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मंचो के बीच अंतरसंचालनीयता को बाधित कर सकता है।
  • भ्रामक दृश्य: मिक्स्ड रियल्टी, उपयोगकर्ता के लिए भ्रामक दृश्यों का भी निर्माण कर सकती है, जिसे वास्तविकता से अंतर करना कठिन हो जाता है।
  • नैतिक विचार: MR तकनीकों के उपयोग में कई नैतिक प्रश्न शामिल हैं, जैसे लत लगने की संभावना, सामाजिक अलगाव और उपयोगकर्ताओं पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव आदि।

आगे की राह 

  • इंटरफेस ऑटोमेशन को प्राथमिकता (Prioritizing Interface Automation): भविष्य में MR प्रणाली की बनावट को उपयोगकर्ताओं के अनुकूलन और निर्बाध अनुभव प्राप्ति के लिए इंटरफेस ऑटोमेशन को प्राथमिकता देनी चाहिए।
  • डिस्प्ले संबंधी प्रौद्योगिकी में विकास: अधिक वास्तविक और आकर्षक MR के निर्माण में उच्च-रिजॉल्यूशन (High-resolution) और विस्तृत फील्ड-ऑफ-व्यू डिस्प्ले (Wide field-of-view displays) जैसे तकनीकी विकासों का योगदान होगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र में MR का उपयोग: सीखने की प्रक्रिया और उद्देश्यों को MR के माध्यम से ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लक्षित परिणाम हेतु MR का उद्देश्यपूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन किया जा सकता है।
    • पाठ्यचर्या की आवश्यकताओं का विश्लेषण: MR तकनीक जटिल वैज्ञानिक या ऐतिहासिक घटनाओं की समझ विकसित करने में मदद कर सकती है।
    • शैक्षिक लक्ष्यों में योगदान: यह सुनिश्चित करना होगा कि XR का उपयोग शैक्षिक लक्ष्यों के लिए उचित और प्रभावपूर्ण तरीके से हो सके।
  • सामान्य प्रोटोकॉल: अंतरसंचालनीयता को बढ़ावा देने और सुसंगत MR पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए सामान्य प्रोटोकॉल की स्थापना की जानी चाहिए।
  • गोपनीयता नीतियों की समीक्षा: MR तकनीक के निर्माण में शामिल कंपनियों पर निगरानी हेतु नीतियों का निर्माण किया जाना चाहिए तथा डेटा के सुरक्षित संग्रहण, उचित उपयोग के संबंध में जागरूकता फैलानी चाहिए। उदाहरण के लिए, डेटा को तीसरे पक्ष से साझा करना गैर-कानूनी होना चाहिए।
    • व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित किया जाना चाहिए। उचित सतर्कता और मजबूत सुरक्षा उपायों के माध्यम से MR तकनीक का लाभ उठाया जा सकता है, साथ ही सुरक्षित डिजिटल परिदृश्य को सुनिश्चित करते हुए संभावित जोखिमों को कम किया जा सकता है।
    • डेटा सुरक्षा के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का उपयोग: VPN के उपयोग से ऑनलाइन पहचान और डेटा को सुरक्षित रखा जा सकता है।
  • नैतिक नियम और रूपरेखा: MR तकनीक से संभावित शोषण को रोकने के लिए नैतिक नियम और मानक निर्धारण की आवश्यकता है, जैसे- अनधिकृत तरीके से डेटा संग्रह, गैर-कानूनी निगरानी, हानिकारक या भ्रामक जानकारी आदि के लिए दिशा-निर्देशों की आवश्यकता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.