100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

समन्वित चंद्र समय

Lokesh Pal April 08, 2024 05:55 191 0

संदर्भ

हाल ही में अमेरिका ने अपने अंतरिक्ष संगठन नासा को चंद्रमा और अन्य खगोलीय पिंडों के लिए एकीकृत मानक समय स्थापित करने का निर्देश दिया है।

संबंधित तथ्य 

  • समन्वित चंद्र समय (Coordinated Lunar Time) चंद्र मिशनों के लिए समय रेखा के रूप में कार्य करेगा, जो गुरुत्वाकर्षण बलों और चंद्रमा पर समय की धारणा को प्रभावित करने वाले अन्य कारकों के बीच अंतर को समाप्त करेगा।
  • उद्देश्य: लूनर मिशनों की सटीकता में सुधार करना, अंतरिक्ष यान के बीच डेटा आदान-प्रदान को आसान बनाना तथा चंद्रमा पर वाणिज्यिक गतिविधियों के विस्तार को सुविधापूर्ण तरीके से संचालित करना।
  • ISS समय निर्धारण (ISS Timekeeping): कई देशों के साथ समझौतों के कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station- ISS) समन्वित सार्वभौमिक समय (Coordinated Universal Time- CUT) के अनुसार कार्य करता है, जो उनकी कक्षा और गुरुत्वाकर्षण भिन्नताओं का नियंत्रण करता है।
  • तकनीकी बाधाएँ: चंद्रमा के वातावरण में समय का निर्धारण करने में गुरुत्वाकर्षण बल और लूनर दिवस की अवधि जैसी असामान्य बाधाएँ हैं, इसलिए ‘समन्वित चंद्र समय’ (Coordinated Lunar Time) के निर्धारण की आवश्यकता है।

चंद्रमा पर समय निर्धारण (Timekeeping on the Moon)

  • चंद्रमा पर समय: चंद्रमा पर दिन-रात का अपना चक्र होता है, जो लगभग 29.5 पृथ्वी दिवस के बराबर होता है।
  • मनुष्यों के लिए समय निर्धारण प्रणाली की आवश्यकता: यदि मानव समाज चंद्रमा पर निवास करने की योजना बनाता है तो उन्हें अपनी समय निर्धारण प्रणाली की आवश्यकता होगी।
  • चंद्रमा पर समय का मापन: वर्तमान में, चंद्रमा पर समय को ‘समन्वित सार्वभौमिक समय’ (UTC) के अनुसार मापा जाता है, जो पृथ्वी पर उपयोग की जाने वाली समय निर्धारक प्रणाली के समान है।
  • UTC के साथ समस्या: चूँकि चंद्रमा का दिन पृथ्वी की तुलना में काफी लंबा होता है, इसलिए वहाँ प्रतिदिन की गतिविधियों के लिए UTC (समन्वित सार्वभौमिक समय) का उपयोग करना चुनौतीपूर्ण होगा।

समन्वित सार्वभौमिक समय (Universal Time Coordinated- UTC) 

  • परिचय: समन्वित सार्वभौमिक समय (UTC) एक मानक समय निर्धारक है, जो दुनिया भर में समय की स्थिरता सुनिश्चित करता है।
  • आधारित: UTC अंतरराष्ट्रीय परमाणु समय (TAI) पर आधारित है, जो दुनिया भर में परमाणु घड़ियों पर समय को स्थिरता प्रदान करता है।
  • प्राथमिक समय मानक: कई देश, अंतरराष्ट्रीय संगठन और वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान इस मानक को अपने प्राथमिक समय के रूप में उपयोग करते हैं।
  • UTC की अवधि: समन्वित सार्वभौमिक समय (यूटीसी+0) के अनुसार, घड़ी की अवधि 24 घंटे की होती है।
  • समय क्षेत्र (Time Zone): समय क्षेत्र को UTC के खंड के रूप में निर्धारित किया जाता है। कुछ समय क्षेत्र UTC से आगे (UTC+1, UTC+2 आदि) और कुछ UTC से पीछे (UTC-1, UTC-2 आदि) होते हैं।
  • आवधिक समायोजन (Periodic Adjustments): पृथ्वी के घूर्णन में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए UTC को नियमित रूप से संशोधित किया जाता है, परिणामस्वरूप दिन की लंबाई में भिन्नता हो सकती है।
  • पृथ्वी के घूर्णन के साथ समन्वयन: लीप सेकंड जोड़कर UTC में हमेशा संशोधन किया जाता है, जो मानक समय को पृथ्वी के घूर्णन के साथ समन्वित करने में मदद करता है।

समय क्षेत्र की आवश्यकता (Need for the Time Zone)

  • बेहतर संचार: चंद्रमा के चारों ओर अंतरिक्ष अभियानों के लिए अंतरिक्ष यान और नियंत्रकों को संचार करने तथा पृथ्वी से स्वतंत्र रूप से संपर्क स्थापित करने की आवश्यकता होगी।
  • समन्वित टाइम जोन (Universal Time Zone): चंद्रमा के लिए वैश्विक समय निर्धारक प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता है, जिसका प्राथमिक लक्ष्य सरकारी और निजी दोनों तरह की विभिन्न सरकारों और संस्थानों के बीच संचार में सुधार लाना है।
  • ISA परिचालन मॉडल: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station – ISA) का कोई समय क्षेत्र निर्धारित नहीं है। इसके बजाय, यह परमाणु घड़ियों के आधार पर समन्वित सार्वभौमिक समय (UTC) का उपयोग करता है।
    • समय क्षेत्र के माध्यम से नासा, कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी, रूस, जापान तथा यूरोप के अन्य अंतरिक्ष भागीदारों के बीच समय के अंतर को स्थिर करने में मदद मिलेगी।
  • कोई निश्चित समय क्षेत्र के निर्धारण का अभाव: लूनर मिशन संबंधित देश के समय के अनुसार संचालित होता है। हालाँकि, प्रक्षेपण के लिए निर्धारित कई समय क्षेत्रों को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अस्थिर घोषित कर दिया है।

चंद्रमा पर UTC स्थापित करने में चुनौतियाँ

  • पृथ्वी के साथ समय का समन्वय करने में समस्या: परमाणु घड़ियाँ पृथ्वी पर समय को आसनीपूर्वक मापने में सक्षम है, किंतु चंद्रमा पर समय को मापना कठिन है, क्योंकि घड़ियाँ तेजी से चलती हैं, प्रतिदिन लगभग 58.7 माइक्रोसेकंड का अंतर आ जाता है।
  • असमतल सतह: इसकी समतल सतह के कारण प्रकाश की स्थिति में भारी अंतर देखा गया है, परिणामस्वरूप पूरे चंद्रमा के लिए एक समान समय क्षेत्र स्थापित करना भी चुनौतीपूर्ण होगा।
  • चंद्रमा की अनियमित और असमान गति: किसी भी समय निर्धारक प्रणाली को चंद्रमा के असमान घूर्णन और गति के अनुसार समय को मापने में सक्षम होना चाहिए।

निष्कर्ष

समन्वित चंद्र समय (Coordinated Lunar Time- LTC) को विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता होगी। ‘TI-आर्टेमिस समझौता’ शांतिपूर्ण और सहकारी अंतरिक्ष अन्वेषण हेतु ढाँचा प्रदान करता है, जिसे कई देशों द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है। नासा वैश्विक स्तर पर लूनर गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करते हुए LTC को लागू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ कार्य करेगा।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.