इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) ‘स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम’ का सिंगापुर में आयोजन करेगा।
संबंधित तथ्य
IPEF स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम
IPEF स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम, IPEF के तहत एक पहल है।
यह क्षेत्र के शीर्ष निवेशकों, परोपकारियों, वित्तीय संस्थानों, नई कंपनियों, स्टार्ट-अप और उद्यमियों को एक मंच पर लाता है।
इस फोरम का लक्ष्य सतत् बुनियादी ढाँचे, जलवायु प्रौद्योगिकी और अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश जुटाना है।
नोडल एजेंसी: वाणिज्य विभाग IPEF से जुड़े कामकाज के लिए नोडल एजेंसी है।
IPEF स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम का प्रबंधन भारत की राष्ट्रीय निवेश संवर्द्धन एजेंसी ‘इन्वेस्ट इंडिया’ करती है।
आगामी फोरम
भारत इस फोरम में स्वच्छ अर्थव्यवस्था क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति और इसे संचालित करने वाले विभिन्न नवीन समाधानों को प्रदर्शित करने के अलावा, वैश्विक निवेशकों को निवेश के अवसरों के लिए स्वच्छ अर्थव्यवस्था में कुछ बड़ी बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं और शीर्ष जलवायु तकनीकी कंपनियों का प्रदर्शन करेगा।
इस फोरम में भारतीय उद्योग के लिए निम्नलिखित दो माध्यम में अवसर प्राप्त होंगे।
जलवायु तकनीक: इसके तहत, IPEF स्वच्छ अर्थव्यवस्था निवेशक फोरम एक ओपन कॉल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच शीर्ष जलवायु तकनीक कंपनियों और स्टार्ट-अप को पहचानना और उन्हें वैश्विक निवेशकों के सामने पेश करना है। भारत में जलवायु तकनीक उद्यमी और कंपनियाँ इस ट्रैक के तहत आवेदन कर सकती हैं।
अवसंरचना: इसके तहत, भारत वर्ष 2024 की फोरम में चयनित निवेश योग्य सतत् बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का प्रदर्शन करेगा।
फोकस क्षेत्र हैं-
ऊर्जा संक्रमण (उदाहरण के लिए इलेक्ट्रिक ग्रिड; सौर और तटवर्ती पवन सहित अक्षय ऊर्जा; टिकाऊ विमानन ईंधन; बैटरी भंडारण; हाइड्रोजन; हरित डेटा केंद्र),
परिवहन और लॉजिस्टिक्स (जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, ईवी चार्जिंग पॉइंट), अपशिष्ट प्रबंधन/अपशिष्ट से ऊर्जा।
भागीदार देश: वर्तमान में इसमें 14 भागीदार ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, फिजी, भारत, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया गणराज्य, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, अमेरिका और वियतनाम शामिल हैं।
उद्देश्य एवं कार्य
यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों को लचीले, सतत् और समावेशी आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
इसका उद्देश्य क्षेत्र में सहयोग, स्थिरता और समृद्धि में योगदान करना है।
IPEF में सहयोग के चार स्तंभ में व्यापार, आपूर्ति शृंखला, स्वच्छ अर्थव्यवस्था और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था शामिल हैं।
वैश्विक भागीदारी
14 IPEF भागीदार वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 40 प्रतिशत और वैश्विक वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार के 28 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Latest Comments