100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

माउंट एरेबस

Lokesh Pal April 26, 2024 04:17 227 0

संदर्भ

नासा की अर्थ ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, माउंट एरेबस (Mount Erebus) पृथ्वी के भीतर से अन्य खनिजों के साथ-साथ ‘गोल्ड डस्ट’ का निष्कासन कर रहा है।

संबंधित तथ्य 

  • स्वर्ण की मात्रा:  IFL साइंस की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि ज्वालामुखी के भीतर से प्रतिदिन लगभग 6,000 डॉलर (5 लाख रुपये) मूल्य का स्वर्ण निष्कर्षण किया जाता है।

    • यह निष्कर्षण ज्वालामुखी के भीतर प्राकृतिक शक्तियों द्वारा किया जाता है।
    • प्रत्येक दिन एकत्र किए गए सोने की मात्रा लगभग 80 ग्राम होने का अनुमान है।
  • सोना ज्वालामुखी द्वारा गैस पॉकेट में उत्सर्जित होता है और क्रिस्टलीकृत सोने के रूप में होता है।
  • सोने का वितरण: इसके कारण, सोना एक विस्तृत क्षेत्र में बिखर जाता है, जो ज्वालामुखी से 621 मील दूर तक पहुँच जाता है।

माउंट एरेबस के बारे में

  • यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • स्थान: रॉस द्वीप, अंटार्कटिका।
  • विशेषताएँ
    • माउंट एरेबस अंटार्कटिका का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी है।
      • माउंट एरेबस की ऊँचाई लगभग 3,794 मीटर (12,448 फीट) है।
      • इस ज्वालामुखी को स्ट्रैटोवॉलकेनो के रूप में वर्गीकृत किया गया है, अर्थात  इसकी शंकु के आकार की संरचना का गठन ठोस लावा, टेफ्रा और ज्वालामुखीय राख की परतों द्वारा हुआ है। 
      • पहला अवलोकन: इसका विस्फोट पहली बार 1841 ई. में कैप्टन सर जेम्स क्लार्क रॉस द्वारा देखा गया था।

अंटार्कटिका क्षेत्र

  • अंटार्कटिका एक ठंडा एवं पृथक क्षेत्र है।
  • स्थान: दक्षिणी गोलार्द्ध, अंटार्कटिक अभिसरण से घिरा हुआ।
    • अंटार्कटिक अभिसरण एक सीमा है, जहाँ ठंडा अंटार्कटिक पानी गर्म महासागर के पानी से मिलता है, जो दक्षिणी गोलार्द्ध के लगभग 20% हिस्से को कवर करता है।

  • विशेषताएँ
    • अंटार्कटिका की प्रमुख विशेषता अंटार्कटिक बर्फ की परत है। अंटार्कटिक बर्फ की परत पृथ्वी पर बर्फ का सबसे बड़ा एकल द्रव्यमान है।
    • पर्वतीय चोटियाँ: अंटार्कटिका विभिन्न पर्वत चोटियों हैं, जिनमें ट्रांस-अंटार्कटिका पर्वत भी शामिल हैं, जो महाद्वीप को पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में विभाजित करते हैं।
    • मानव उपस्थिति: अंटार्कटिका में मूल मानव आबादी का अभाव है।
      • वर्ष 1959 की अंटार्कटिका संधि से पहले, सात देशों ने अंटार्कटिका की भूमि पर अपने-अपने दावे किए थे, हालाँकि संधि इन दावों को कानूनी रूप से मान्यता नहीं देती है।

        • यह संधि 60° दक्षिण अक्षांश से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक के क्षेत्र पर लागू होती है।
      • ज्वालामुखी: इस क्षेत्र में कुल 138 ज्वालामुखियों की पहचान की गई है।
        • इनमें से 809 को सक्रिय श्रेणी में रखा गया है शेष को सुसुप्त माना जाता है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.