100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

आदित्य-L1 मिशन: वैज्ञानिकों ने फ्लेयर रहित CMEs का अवलोकन किया

Lokesh Pal March 19, 2025 04:47 10 0

संदर्भ

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (Indian Institute of Astrophysics-IIA) के वैज्ञानिकों ने आदित्य-L1 मिशन पर लगे विजिबल इमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (Visible Emission Line Coronagraph-VELC) उपकरण से सौर वायुमंडल से एक फ्लेयरलेस कोरोनाल मॉस इजेक्शन (CME) के अवलोकन की सूचना दी है।

मुख्य अवलोकन

  • जुलाई 2024 में एक CME विस्फोट हुआ, जिसमें कोई संबद्ध फ्लेयर्स नहीं थी।
  • VELC ने CME के शुरुआती चरण को कैप्चर किया, जिससे निम्नलिखित के बारे में मूल्यवान साक्ष्य मिले हैं:-
    • सूर्य पर चुंबकीय अस्थिरता।
    • फ्लेयर्स और CME के बीच अंतर।
  • अद्वितीय लाभ: VELC का डिजाइन सौरमंडल के निकट CME और उनके शुरूआती चरण का अवलोकन करने की अनुमति देता है, जिससे फ्लेयर्स के साथ उनके संबंध की बेहतर जाँच की सुविधा मिलती है।

फ्लेयर्स और CME क्या हैं?

  • फ्लेयर्स: गर्म प्लाज्मा से विद्युत चुंबकीय विकिरण के रूप में ऊर्जा उत्सर्जित करने वाली विस्फोटक घटनाएँ फ्लेयर्स कहलाती हैं।
    • कारण: चुंबकीय पुनर्संयोजन (चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं का पुनर्व्यवस्थापन)।
  • कोरोनल मास इजेक्शन (CMEs): सूर्य से प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्रों का विशाल विस्फोट।
    • पैमाना: लगभग एक खरब किलोग्राम वजन।
    • गति: अंतरग्रहीय अंतरिक्ष में 3,000 किमी./सेकंड तक यात्रा कर सकता है।
    • अस्पष्टता: फ्लेयर्स और CMEs के बीच संबंध पूरी तरह से समझा नहीं गया है।

वैज्ञानिक महत्त्व

  • सौर गतिविधियों को समझना: फ्लेयर्स और CMEs के उत्पन्न होने के कारणों में अंतर करना।
    • इन घटनाओं को ट्रिगर करने वाली चुंबकीय अस्थिरताओं का अध्ययन करना।
  • सौर चक्र 25: सूर्य अपने वर्तमान सौर चक्र (चक्र 25) के अधिकतम चरण के करीब पहुँच रहा है, जिसके कारण CMEs की आवृत्ति बढ़ रही है।
    • VELC द्वारा निरंतर निगरानी वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के लिए महत्त्वपूर्ण डेटा प्रदान करेगी।
  • तकनीकी प्रभाव: CMEs की बेहतर समझ अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान को बढ़ा सकती है, जो उपग्रहों और संचार प्रणालियों की सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है।

विजिबल इमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (Visible Emission Line Coronagraph-VELC) के बारे में

  • यह एक आंतरिक रूप से प्रच्छन्न सौर कोरोनाग्राफ है, जो सौर प्रभामंडल के निकट से सौर कोरोना का एक साथ इमेजिंग, स्पेक्ट्रोस्कोपिक और स्पेक्ट्रो-पोलरिमेट्रिक अवलोकन करता है।
  • पेलोड के लिए प्राथमिक विज्ञान लक्ष्य हैं:
    • सौर कोरोना के तापन प्रभाव को समझना।
    • सूर्य के निकट कोरोनल मास इजेक्शन की उत्पत्ति एवं विकास का अवलोकन।
    • कोरोनल चुंबकीय क्षेत्र टोपोलॉजी का अवलोकन और सक्रिय क्षेत्रों पर उनकी क्षमता का मापन।
    • कोरोनल लूप दोलन।

वैज्ञानिक और तकनीकी महत्त्व

  • सौर भौतिकी में उन्नति: सूर्य के कोरोना, चुंबकीय क्षेत्र और CMEs जैसी विस्फोटक घटनाओं के बारे में मूलभूत प्रश्नों को संबोधित करने के लिए महत्त्वपूर्ण डेटा प्रदान करता है।
  • अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान: अंतरिक्ष मौसम की घटनाओं का पूर्वानुमान लगाने संबंधी मानवीय क्षमता को बढ़ाता है, जो पृथ्वी पर उपग्रहों, संचार प्रणालियों और विद्युत ग्रिड को प्रभावित कर सकती हैं।

  • वैश्विक योगदान: भारत को सौर अनुसंधान और अंतरिक्ष अन्वेषण में एक प्रमुख हितधारक के रूप में स्थापित करता है।
  • अंतर्विषयक अनुप्रयोग: VELC के निष्कर्ष प्लाज्मा भौतिकी, मैग्नेटोहाइड्रोडायनामिक्स (MHD) और खगोल भौतिकी जैसे क्षेत्रों में योगदान दे सकते हैं।

आदित्य L1 मिशन के बारे में

  • लॉन्च की तारीख: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2 सितंबर, 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य-L1 मिशन लॉन्च किया।
  • मिशन का लक्ष्य: आदित्य-L1 सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का पहला समर्पित वैज्ञानिक मिशन है।
  • वर्तमान कक्षा: आदित्य-L1 को 6 जनवरी, 2024 को पृथ्वी-सूर्य लैग्रेंज बिंदु (L1) के चारों ओर एक हेलो कक्षा में रखा गया था।
  • मिशन की अवधि: आदित्य-L1 को पाँच वर्ष तक संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो लगातार सौर घटनाओं का अवलोकन और डेटा एकत्र करता रहेगा।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.