100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

अजय कुमार UPSC के अध्यक्ष नियुक्त

Lokesh Pal May 16, 2025 03:29 8 0

संदर्भ 

केरल कैडर के वर्ष 1985 बैच के IAS अधिकारी डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

  • यह नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद-316(1) के तहत की जाती है।

UPSC अध्यक्ष पद के लिए पात्रता

  • नियुक्ति प्राधिकारी: भारत के राष्ट्रपति।
  • कार्यकाल: छह वर्ष तक या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।
  • व्यक्ति के पास निम्नलिखित योग्यताएँ होना चाहिए:
    • UPSC के सदस्य के रूप में कार्य किया हो, या
    • सार्वजनिक सेवा में महत्त्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया हो (जैसा कि पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार के मामले में है)।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के बारे में 

  • स्थापना: 1 अक्टूबर, 1926 को लोक सेवा आयोग के रूप में स्थापना हुई एवं वर्ष 1950 में संघ लोक सेवा आयोग के रूप में पुनर्गठित किया गया।
  • संवैधानिक स्थिति: संविधान के भाग XIV में अनुच्छेद-315 से 323 के तहत प्रदान की गई है।
  • अधिदेश: अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप A और B में भर्ती।

UPSC की संरचना

  • अध्यक्ष तथा सामान्यत: 9 से 11 सदस्य।
  • सदस्यों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
  • प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो।
  • सेवा की शर्तें और सदस्यों की संख्या राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद-318 के तहत निर्धारित की जाती है।

UPSC के प्रमुख कार्य

  1. निम्नलिखित पदों के लिए परीक्षा आयोजित करना
    • अखिल भारतीय सेवाएँ (IAS, IPS, IFS)
    • केंद्रीय सेवाएँ (जैसे- सिविल सेवा, NDA, CDS, IFS परीक्षाएँ)।
  2. सीधी भर्ती
    • साक्षात्कार, लिखित परीक्षा या दोनों के संयोजन के माध्यम से।
  3. सरकार के लिए सलाहकार की भूमिका
    • विभिन्न पदों के लिए भर्ती पद्धतियाँ।
    • सिविल सेवाओं में पदोन्नति और स्थानांतरण।
    • सिविल सेवकों से संबंधित अनुशासनात्मक मामले।
  4. भर्ती नियम बनाना और संशोधित करना
    • सरकारी सेवाओं में भर्ती के लिए नियमों का मसौदा तैयार करने और उन्हें अद्यतन करने में परामर्श।
  5. अनुशासनात्मक मामलों को सँभालना
    • इसमें दंड, विभागीय जाँच और सिविल सेवकों के कदाचार से संबंधित कानूनी मामले शामिल हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.