100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

विझिंजम में कृत्रिम भित्तियाँ (Artificial reefs in Vizhinjam)

Samsul Ansari January 18, 2024 06:58 189 0

संदर्भ 

केंद्रीय मंत्री ने मत्स्यन आबादी को बढ़ावा देने के लिए तिरुवनंतपुरम के विझिंजम में समुद्रतल (Seabed) में कृत्रिम भित्तियाँ स्थापित करने की परियोजना शुरू की।

संबंधित तथ्य

  • राष्ट्रव्यापी अभियान का पहला चरण केरल से शुरू किया गया है, जिसके तहत तिरुवनंतपुरम जिले के पोझियूर से वर्कला तक मछुआरों के 42 गाँवों में 6,300 कृत्रिम भित्तियाँ स्थापित की जाएँगी।
  • केरल राज्य तटीय क्षेत्र विकास निगम, केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान की तकनीकी सहायता से परियोजना को लागू करेगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

  • परिचय: यह भारत में मत्स्यपालन क्षेत्र के सतत् और उत्तरदायी विकास के माध्यम से नीली क्रांति लाने की एक व्यापक योजना है।
  • समय सीमा: वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक 5 वर्षों की अवधि में 20,050 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ कार्यान्वयन किया जाना है।

केंद्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान

  • स्थापना: यह एक प्रमुख उष्णकटिबंधीय समुद्री मत्स्यपालन अनुसंधान संस्थान है, जिसे भारत सरकार द्वारा 3 फरवरी, 1947 को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित किया गया था और बाद में यह वर्ष 1967 में ICAR में शामिल हो गया।
  • अधिदेश: जलवायु और मानवजनित गतिविधियों के प्रभाव सहित विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के समुद्री मत्स्य संसाधनों की निगरानी और मूल्यांकन करना एवं स्थायी मत्स्य प्रबंधन योजनाएँ विकसित करना।

राष्ट्रव्यापी अभियान 

  • परिचय: सतत् मत्स्यपालन और आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश के मछुआरों वाले कुल 3,477 गाँवों में कृत्रिम भित्तियाँ स्थापित करना।
  • उद्देश्य: समुद्र तल पर एक कृत्रिम आवास बनाना, मत्स्य प्रजनन और उनके स्थायी अस्तित्व के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाना।
  • नोडल एजेंसी: केंद्रीय मत्स्य पालन विभाग।
  • कार्यान्वयन भागीदार: केंद्र और राज्य सरकारों की इस संयुक्त पहल को केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही तकनीकी सहायता के साथ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत कार्यान्वित किया जा रहा है।
  • बजट: यह एक केंद्र प्रायोजित परियोजना है, जिसकी कुल लागत 13.02 करोड़ रुपए है, जिसमें 60% केंद्र सरकार द्वारा और 40% राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया गया है।

कृत्रिम भित्ति तकनीक (Artificial  Reef Technology):

  • परिचय: कृत्रिम भित्तियाँ मानव निर्मित एक संरक्षित संरचना है, जो प्राकृतिक आवास के विकल्प के रूप में समुद्र तल पर स्थापित की गई है। एक निश्चित वैज्ञानिक डिजाइन के साथ, यह समुद्र तल पर एक आत्मनिर्भर उत्पादन प्रणाली के रूप में कार्य करती है।
    • स्थापना: CMFRI ने प्रायोगिक आधार पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात और केरल के तटीय जल में देश भर में 3.7 लाख वर्ग मीटर के कुल क्षेत्रफल के साथ 132 स्थानों पर प्रौद्योगिकी को लागू किया गया है।
  • परिणाम
    • कम परिचालन लागत पर छोटे स्तर के मछुआरों के लिए मछली की उपलब्धता में वृद्धि।
    • मत्स्यपालन में 17% से 30% की वृद्धि उन स्थानों पर देखी गई जहाँ भित्तियाँ पहले से ही स्थापित थीं।
    • यह निकटवर्ती तटीय क्षेत्रों में समुद्र में निम्न तल की ओर मत्स्यन को हतोत्साहित करेगा, जिससे समुद्री पर्यावरण को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी और छोटे पैमाने के मछुआरों को अधिक मछली पकड़ने में मदद मिलेगी।
    • 300 से अधिक प्रजातियाँ एक बसे हुए कृत्रिम भित्ति आवास में सह-अस्तित्व में रहती हैं। भित्ति की ओर आकर्षित होने वाली व्यावसायिक प्रजातियों में ब्रीम, कोबिया, सी बास (Sea Bass), खरगोश मछली, मैकेरल (Mackerel), ट्रेवेलीज (Trevallies) और क्वीन फिश (Queen Fish) आदि शामिल हैं।

Additional Information: Artificial Reef (AR) 

News source: News on AIR

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.