हाल ही में नेपाली संसद ने बिम्सटेक क्षेत्रीय समूह चार्टर पारित किया है।
संबंधित तथ्य
बिम्सटेक चार्टर का समर्थन: नेपाल को छोड़कर, बिम्सटेक के सभी छह सदस्यों ने इसके चार्टर को पूर्व में ही मान्यता दे दी थी।
ध्यातव्य है कि बिम्सटेक चार्टर को संसद द्वारा समर्थन मिलने के बाद ही लागू किया जा सकता है।
बिम्सटेक चार्टर के विषय में
30 मार्च, 2022 को कोलंबो, श्रीलंका में वर्चुअली आयोजित पाँचवें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान बिम्सटेक चार्टर पर हस्ताक्षर किए गए और इसे अपनाया गया।
मूलभूत दस्तावेज: चार्टर बिम्सटेक के मूलभूत दस्तावेज के रूप में कार्य करता है, जो सदस्य देशों के मध्य सहयोग के लिए सिद्धांतों और संरचनाओं को निर्धारित करता है।
बिम्सटेक के विषय में
गठन: आर्थिक समृद्धि, सामाजिक प्रगति, वैज्ञानिक उपलब्धि, शांति, स्थिरता और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए वर्ष 1997 में बिम्सटेक का गठन किया गया था।
सचिवालय: ढाका, बांग्लादेश।
सदस्य देश: इसमें कुल सात सदस्य देश हैं: दक्षिण एशिया से पाँच, जिनमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं; दक्षिण-पूर्व एशिया से दो क्रमशः म्याँमार और थाईलैंड।
Latest Comments