100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

जन्म और मृत्यु पंजीकरण

Lokesh Pal April 17, 2025 01:32 18 0

संदर्भ

भारत के महापंजीयक (RGI) ने निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों को चेतावनी दी है कि वे सभी जन्म और मृत्यु की सूचना घटना के 21 दिनों के भीतर दें।

भारत के महापंजीयक (RGI) के बारे में 

  • यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रमुख कार्यालय है, जो मह्त्त्वपूर्ण जनसंख्या सांख्यिकी एकत्र करने और प्रबंधित करने के लिए जिम्मेदार है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1949 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।
  • प्रमुख कार्य
    • भारत की जनगणना का संचालन करता है, जनसांख्यिकी पर डेटा प्रदान करता है और देश की भाषा विविधता का मानचित्रण करने के लिए भारतीय भाषायी सर्वेक्षण करता है।
    • यह जन्म और मृत्यु के लिए नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) की देखरेख भी करता है।

नागरिक पंजीकरण प्रणाली (Civil Registration System-CRS)

  • नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS), जिसे जन्म और मृत्यु पंजीकरण प्रणाली के रूप में जाना जाता है, निरंतर और स्थायी आधार पर वैधानिक प्रावधानों के तहत महत्त्वपूर्ण घटनाओं अर्थात्  जन्म, मृत्यु और मृत जन्म का रिकॉर्ड रखती है। 
  • CRS भारत के संविधान की समवर्ती सूची के अंतर्गत क्रम संख्या 30 पर आता है।

RGI द्वारा जारी परिपत्र की मुख्य बिंदु 

  • अपंजीकृत जन्म और मृत्यु: सर्कुलर से पता चला कि हाल के वर्षों में सुधार के बावजूद भारत में लगभग 10% जन्म और मृत्यु की घटनाएँ अभी भी अपंजीकृत हैं।
  • नागरिक-अनुकूल प्रक्रियाओं का अभाव: RGI ने उल्लेख किया कि रजिस्ट्रार प्रायः पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और तेज करने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाते हैं।
    • प्रमाण-पत्र आदर्श रूप से 7 दिनों के भीतर जारी किए जाने चाहिए।
  • ऐतिहासिक पंजीकरण स्तर: RGI डेटा के अनुसार, वर्ष 2011 में जन्म के लिए पंजीकरण स्तर 82.4% था और मृत्यु के लिए, यह 66.4% था। जबकि वर्तमान दर लगभग 90% तक पहुँच गई है, पूर्ण कवरेज अभी तक हासिल नहीं हुआ है।

जन्म और मृत्यु पंजीकरण (RBD) अधिनियम, 1969 के बारे में

  • यह जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के विनियमन और उससे जुड़े मामलों के लिए एक अधिनियम है।
  • अधिदेश: यह भारत में सभी जन्मों और मृत्युओं का पंजीकरण अनिवार्य करता है।
  • रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी: अधिनियम की धारा 23(2) के तहत रजिस्ट्रार को जन्म और मृत्यु का पंजीकरण करना होगा; ऐसा न करने पर जुर्माना आरोपित किया जा सकता है।
  • केंद्रीकृत पोर्टल का शुभारंभ: 1 अक्टूबर, 2023 से सभी पंजीकरण केंद्र के नागरिक पंजीकरण प्रणाली पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से किए जा रहे हैं।
    • डिजिटल जन्म प्रमाण-पत्र अब स्कूल में प्रवेश, नौकरी के लिए आवेदन, विवाह पंजीकरण आदि जैसी सेवाओं के लिए जन्म तिथि सिद्ध करने का एकमात्र आधिकारिक दस्तावेज है।
  • NPR और अन्य रिकॉर्ड के साथ एकीकरण: जन्म और मृत्यु डेटा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के साथ-साथ राशन कार्ड, मतदाता सूची और संपत्ति रिकॉर्ड जैसे दस्तावेजों को अपडेट करने में मदद करेगा।
  • NPR का अद्यतन फिलहाल अगली जनगणना तक रोक दिया गया है।
  • सरकारी और निजी अस्पतालों की भूमिका
    • सरकारी अस्पताल CRS के तहत रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करते हैं।
    • निजी अस्पतालों को सीधे पंजीकरण करने के बजाय अपने अधिकार क्षेत्र में रजिस्ट्रार को घटनाओं की सूचना देनी होती है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.