100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

भारत में ब्लॉकचेन अंगीकरण का विस्तार

Lokesh Pal October 29, 2025 03:38 65 0

संदर्भ

भारत में राष्ट्रीय ब्लॉकचेन रूपरेखा (National Blockchain Framework-NBF) के माध्यम से शासन, पारदर्शिता और डिजिटल विश्वास को सुदृढ़ करने हेतु ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का तीव्र विस्तार हो रहा है।

ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के बारे में

  • परिभाषा: ब्लॉकचेन एक वितरित, हस्तक्षेप-रोधी डिजिटल प्रणाली है, जिसमें अभिलेख अनेक नोड्स में सुरक्षित रूप से संगृहीत रहते हैं।
  • मुख्य विशेषताएँ: यह मध्यस्थों की आवश्यकता के बिना विश्वास, पारदर्शिता और अपरिवर्तनीयता सुनिश्चित करती है।
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता से अंतर: कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जहाँ संगणनात्मक शक्ति पर आधारित है, वहीं ब्लॉकचेन की विशेषता सत्यापन योग्य विश्वास स्थापित करने और अनधिकृत डेटा-हस्तक्षेप को रोकने की क्षमता में निहित है।

ब्लॉकचेन के प्रकार

  • सार्वजनिक ब्लॉकचेन: सभी प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध (जैसे- बिटकॉइन, इथेरियम)
  • निजी ब्लॉकचेन: केवल अधिकृत उपयोगकर्ताओं हेतु सीमित; शासन एवं उद्यमिक अनुप्रयोगों में वरीयता।
  • संघीय ब्लॉकचेन: साझा शासन के लिए अनेक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित।
  • हाइब्रिड ब्लॉकचेन: सार्वजनिक पारदर्शिता और निजी नियंत्रण का संयोजन, चयनात्मक डेटा पहुँच की अनुमति देता है।

राष्ट्रीय ब्लॉकचेन रूपरेखा (NBF)

  • प्रारंभ एवं बजट: 4 सितंबर, 2024 को ₹64.76 करोड़ के बजट के साथ प्रारंभ; शासन आधारित ब्लॉकचेन समाधान हेतु एकीकृत संरचना प्रदान करती है।
  • विकास एवं उद्देश्य: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा विकसित, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं में सुरक्षित, विस्तारशील ब्लॉकचेन अंगीकरण को सक्षम बनाना है।

मुख्य तकनीकी आधार

  • विश्वस्य ब्लॉकचेन स्टैक (Vishvasya Blockchain Stack): भारत का स्वदेशी ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म, जो निम्नलिखित सेवाएँ प्रदान करता है:-
    • ब्लॉकचेन-एज-ए-सर्विस (BaaS): साझा ब्लॉकचेन अवसंरचना प्रदान कर, सरकारी संस्थाओं को स्वतंत्र रूप से अनुप्रयोग परिनियोजन में सक्षम बनाता है।
    • वितरित अवसंरचना: भुवनेश्वर, पुणे एवं हैदराबाद स्थित NIC डेटा केन्द्रों में तैनात; त्रुटि संशोधन क्षमता, विस्तारशीलता और लचीलापन सुनिश्चित करती है।
    • अनुमति प्राप्त ब्लॉकचेन स्तर: केवल सत्यापित एवं अधिकृत प्रतिभागी लेन-देन सत्यापित कर सकते हैं, जिससे सुरक्षा बढ़ती है।
    • ओपन API एवं एकीकरण सेवाएँ: प्रमाणीकरण एवं डेटा विनिमय हेतु API और मॉड्यूल प्रदान कर ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म के साथ सहज एकीकरण सुनिश्चित करती हैं।

नवोन्मेषी घटक

  • एनबीएफ लाइट (NBFLite): स्टार्ट-अप्स, शैक्षणिक संस्थानों और शोधकर्ताओं के लिए सैंडबॉक्स वातावरण, जहाँ वे ब्लॉकचेन अनुप्रयोग विकसित व परीक्षण कर सकते हैं।
  • प्रमाणिक (Praamaanik): मोबाइल अनुप्रयोगों की सत्यता सुनिश्चित करने वाला ब्लॉकचेन-आधारित प्रमाणीकरण तंत्र, जो उपयोगकर्ताओं को धोखाधड़ी से बचाता है।
  • राष्ट्रीय ब्लॉकचेन पोर्टल: मानकीकरण, अंतर-क्षेत्रीय अंगीकरण और अंतःपरिचालन को प्रोत्साहित करता है।

शासन में ब्लॉकचेन के प्रयोग

  • प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज शृंखला: शैक्षणिक, आय, जन्म और जाति प्रमाण-पत्रों का हस्तक्षेप रोधी निर्गम एवं सत्यापन; 34 करोड़ से अधिक दस्तावेज सत्यापित।
  • लॉजिस्टिक्स शृंखला: कर्नाटक की ‘औषधा प्रणाली’ में औषधियों के निर्माण से लेकर अस्पताल तक की ट्रैकिंग के लिए प्रयोग; गुणवत्ता एवं प्रामाणिकता सुनिश्चित करती है।
  • न्यायिक शृंखला: नोटिस, समन एवं आदेशों का सुरक्षित भंडारण; 665 दस्तावेज सत्यापित।

  • अंतर-संचालित आपराधिक न्याय प्रणाली (ICJS): मामलों और न्यायिक अभिलेखों को विभिन्न एजेंसियों के मध्य जोड़ना; 39,000 दस्तावेज सत्यापित।
  • संपत्ति शृंखला: भूमि एवं संपत्ति लेन-देन में पारदर्शिता सुनिश्चित; 34 करोड़ से अधिक संपत्ति दस्तावेज सत्यापित।

संस्थागत एवं नियामक भूमिका

  • ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता केंद्र (NIC): हाइपरलेजर एवं इथेरियम आधारित प्रशिक्षण, परामर्श एवं पायलट परियोजनाएँ संचालित करता है।
  • भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI): डिस्ट्रीब्युटिड लेजर प्रौद्योगिकी (DLT) अपनाकर SMS प्रसारण की निगरानी एवं उपभोक्ता संरक्षण में सुधार।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI): डिजिटल रुपया एवं पारदर्शी वित्तीय लेन-देन हेतु ब्लॉकचेन का प्रयोग।
  • नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL): डिबेंचर अनुबंध निगरानी हेतु ब्लॉकचेन का उपयोग, जिससे पूँजी बाजार पर्यवेक्षण में सुधार।

क्षमता निर्माण पहल

  • कौशल विकास कार्यक्रम: 21,000 से अधिक अधिकारियों को ब्लॉकचेन एवं नवीन प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षित किया गया।
  • फिनटेक एवं ब्लॉकचेन विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा: 900 घंटे का व्यावसायिक पाठ्यक्रम।
  • ब्लेंड (BLEND): सी-डैक द्वारा ऑनलाइन पाठ्यक्रम, जो छात्रों एवं पेशेवरों को ब्लॉकचेन डिजाइन एवं अनुप्रयोग सिखाता है।
  • भविष्य-उन्मुख कौशल: डिजिटल कार्यबल को भविष्य-उन्मुख कौशल से सुसज्जित करने हेतु पुनःकौशल पहल।

भावी प्रयोग

  • भूमि अभिलेख, रक्त बैंक प्रबंधन, GST शृंखला निगरानी एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) ट्रैकिंग हेतु ब्लॉकचेन-आधारित पायलट परियोजनाएँ प्रगति पर हैं, जो पारदर्शिता एवं दक्षता को बढ़ाएँगी।

महत्त्व

  • डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत मिशन को सशक्त करती है।
  • शासन प्रणालियों में विश्वास, दक्षता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ करती है।
    • भारत को ब्लॉकचेन-आधारित सार्वजनिक क्षेत्र नवोन्मेष के वैश्विक अग्रणियों में स्थापित करती है।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.