100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

ब्लू फ्लैग प्रमाणन

Lokesh Pal January 14, 2025 05:05 94 0

संदर्भ

केरल के कोझिकोड एवं कन्नूर जिलों में स्थित कप्पड़ (Kappad) तथा चाल समुद्र तटों (Chal Beaches) को प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग प्रमाणन (Blue Flag Certification) से सम्मानित किया गया है।

ब्लू फ्लैग प्रमाणन के बारे में

  • परिभाषा: ब्लू फ्लैग एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इको-लेबल है, जो समुद्र तटों, मरीनाओं या टिकाऊ नौकायन पर्यटन संचालकों को उनकी पर्यावरणीय उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में प्रदान किया जा सकता है।
  • प्रमाणन प्राधिकरण
    • यह डेनमार्क स्थित फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंटल एजुकेशन (FEE) द्वारा प्रदान किया जाता है।
    • वर्ष 1985 में स्थापित, यह प्रमाणन तटीय स्थलों पर सतत् विकास को बढ़ावा देता है।
  • पात्रता एवं मानदंड: यह प्रमाणन FEE सदस्य देशों में समुद्र तटों और मरीना को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
    • अर्हता प्राप्त करने के लिए, साइटों को चार प्रमुख श्रेणियों में समूहीकृत 33 कड़े मानदंडों को पूरा करना होगा:
      • पर्यावरण शिक्षा एवं सूचना
      • स्नान करने वाले जल की गुणवत्ता
      • पर्यावरण प्रबंधन
      • संरक्षण एवं सुरक्षा सेवाएँ

  • अंतरराष्ट्रीय निर्णयनपीठ (International Jury): ब्लू फ्लैग का दर्जा देने का निर्णय एक अंतरराष्ट्रीय निर्णयन पीठ द्वारा किया जाता है, जिसमें निम्नलिखित के प्रतिनिधि शामिल होते हैं:
    • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
    • संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO)
    • पर्यावरण शिक्षा फाउंडेशन (FEE)
    • अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN)
  • वैश्विक पहुँच
    • दुनिया भर में 4,000 से अधिक समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला हुआ है।
    • स्पेन 729 सर्टिफिकेट साइटों के साथ सबसे आगे है, उसके बाद ग्रीस का स्थान आता है।
  • भारत के ब्लू फ्लैग प्रमाणन वाले समुद्र तट: भारत में कप्पड़ और चाल सहित 13 ब्लू फ्लैग समुद्र तट हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल तटीय प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
  • वार्षिक अपडेट: प्रमाणन को प्रत्येक वर्ष अपडेट किया जाता है और साइटों को अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए लगातार मानदंडों को पूरा करना होता है।
  • भारत ने ब्लू फ्लैग प्रमाणन के आधार पर BEAMS नामक अपना स्वयं का इको-लेबल पेश किया है।

समुद्र तट पर्यावरण और सौंदर्य प्रबंधन सेवाएँ (Beach Environment & Aesthetic Management Services-BEAMS) के बारे में

  • उद्देश्य: पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करते हुए भारतीय समुद्र तटों पर विश्व स्तरीय सुविधाएँ विकसित करना।
    • वैश्विक मानकों के अनुरूप समुद्र तट की स्वच्छता, संरक्षण और सतत् पर्यटन को बढ़ावा देना।
  • लॉन्च एवं कार्यान्वयन
    • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा एकीकृत तटीय क्षेत्र प्रबंधन परियोजना (ICZMP) के तहत BEAMS की शुरुआत की गई। 
    • इसका उद्देश्य समुद्र तटों को पर्यावरण के अनुकूल बनाना और सुरक्षा मानकों तथा सार्वजनिक सुविधाओं का अनुपालन सुनिश्चित करना है।
  • प्रमुख विशेषताएँ
    • प्रदूषण को कम करने, तटीय पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करने और समुद्र तटों के सौंदर्य परिदृश्य को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है।
    • समुद्र तट प्रबंधन एवं पारिस्थितिकी पर्यटन में रोजगार के अवसर उत्पन्न करके स्थानीय समुदायों का समर्थन करता है।
    • समुद्र तट के बुनियादी ढाँचे के विकास में हरित प्रौद्योगिकियों और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देता है।

भारत के ब्लू फ्लैग प्रमाणन वाले समुद्र तट

समुद्र तट का नाम

स्थान

महत्व

शिवराजपुर समुद्र तट द्वारका, गुजरात अपनी सफेद रेत और स्वच्छ जल के लिए जाना जाता है; अक्टूबर 2020 में ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त किया।
गोल्डन समुद्र तट पुरी, ओडिशा अपनी स्वच्छता और जगन्नाथ मंदिर की निकटता के कारण प्रसिद्ध; वर्ष 2020 में ब्लू फ्लैग का दर्जा प्राप्त।
घोघला समुद्र तट दीव सुनहरी रेत के साथ शांत वातावरण की विशेषता; वर्ष 2020 में ब्लू फ्लैग से प्रमाणित।
कासरकोड समुद्र तट उत्तर कन्नड़, 

कर्नाटक

कैसुरीना वृक्षों से घिरा एक शांत समुद्र तट; वर्ष 2020 में प्रमाणन प्राप्त हुआ।
पदुबिद्री समुद्र तट उडुपी, कर्नाटक पर्यावरण अनुकूल पहल और स्वच्छ पर्यावरण के लिए विख्यात; वर्ष 2020 में सम्मानित किया गया।
रुशिकोंडा समुद्रतट विशाखापत्तनम,

आंध्र प्रदेश

अपनी सुनहरी रेत एवं जल क्रीड़ाओं के लिए लोकप्रिय; वर्ष 2020 में प्रमाणित।
राधानगर समुद्र तट हैवलॉक द्वीप, 

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह।

अपनी प्राचीन सुंदरता एवं स्वच्छ जल के लिए प्रसिद्ध; वर्ष 2020 में सम्मानित किया गया।
कोवलम समुद्र तट चेन्नई, तमिलनाडु अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं शांत जल के लिए जाना जाता है; वर्ष 2020 में ब्लू फ्लैग का दर्जा प्राप्त हुआ।
ईडन समुद्र तट पुदुचेरी सुव्यवस्थित परिवेश के साथ एक शांत वातावरण प्रदान करता है; वर्ष 2020 में प्रमाणित।
मिनिकॉय थुंडी समुद्र तट लक्षद्वीप। प्राचीन सफेद रेत एवं फिरोजा (Turquoise) जल; वर्ष 2022 में ब्लू फ्लैग प्रमाणन से सम्मानित किया गया।
कदमत समुद्र तट लक्षद्वीप। जल क्रीड़ाओं के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय; वर्ष 2022 में प्रमाणन प्राप्त हुआ।
कप्पड़ समुद्र तट कोझिकोड, केरल 1498 ईसवी में वास्को दा गामा के भारत की खोज के प्रथम स्थान पर उतरने के स्थान के रूप में ऐतिहासिक महत्त्व; वर्ष 2025 में ब्लू फ्लैग प्रमाणीकरण बरकरार रखा गया।
चाल समुद्र तट कन्नूर, केरल अपनी पर्यावरण-अनुकूल पहलों के लिए पहचाना गया; वर्ष 2025 में ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त हुआ।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.