हाल ही में रक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) ने भारतीय नौसेना के भीतर संचार चुनौतियों के समाधान के लिए वेल्मेन्नी की लाई-फाई तकनीक (Li-Fi Technology) को लागू किया है।
वेल्मेन्नी की लाई-फाई तकनीक (Velmenni’s Li-Fi technology)
परिचय: वेल्मेन्नी द्वारा विकसित लाई-फाई, सुरक्षित वायरलेस संचार के लिए प्रकाश का उपयोग करता है, जिसे भारत की आईडेक्स (iDEX) पहल के तहत वित्त पोषण प्राप्त है।
लाई-फाई तकनीक (Li-Fi Technology)
परिचय: लाई-फाई (लाइट फिडेलिटी) एक वायरलेस संचार तकनीक है, जो डेटा संचरण के लिए दृश्य प्रकाश, विशेष रूप से एलईडी बल्बों का उपयोग करती है।
विशेषताएँ: वर्ष 2011 में प्रोफेसर हेराल्ड हास द्वारा आविष्कृत लाई-फाई, वाई-फाई के समान उच्च गति, द्विदिशात्मक मोबाइल संचार प्रदान करता है, जो तेज गति, विलंबता में कमी, तथा बढ़ी हुई बैंडविड्थ (हजारों टेराहर्ट्ज) प्रदान करता है।
कार्य प्रणाली
डेटा ट्रांसमिशन: Li-Fi सूचना प्रसारित करने के लिए आमतौर पर प्रकाश व्यवस्था के लिए इस्तेमाल की जाने वाली LED का उपयोग करता है। इन LED को डेटा को एनकोड करने के लिए तेजी से मॉड्यूलेट किया जा सकता है। जब एक विद्युत संकेत LED को भेजा जाता है, तो यह प्रकाश उत्सर्जित करता है। इस प्रकाश की तीव्रता को तेजी से बदलकर, सूचना प्रसारित की जा सकती है।
रिसीवर के रूप में फोटो डिटेक्टर: फोटो डिटेक्टर से लैस उपकरण, जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप या IoT डिवाइस, इन मॉड्यूलेटेड प्रकाश संकेतों को प्राप्त करते हैं।
फोटो डिटेक्टर प्राप्त प्रकाश को विद्युत संकेतों में परिवर्तित करते हैं, जिन्हें फिर डेटा के रूप में संसाधित किया जाता है।
सम्पूर्णता अभियान
Sampoornata Abhiyan
नीति आयोग (NITI Aayog) ‘सम्पूर्णता अभियान’ (Sampoornata Abhiyan) शुरू करेगा।
‘सम्पूर्णता अभियान’ (Sampoornata Abhiyan)
परिचय: यह तीन महीने की पहल है, जिसका उद्देश्य आकांक्षी जिलों में छह प्रमुख संकेतकों और आकांक्षी ब्लॉकों में छह प्रमुख संकेतकों की पूर्ण कवरेज प्राप्त करना है।
मेट्रिक्स
मुख्य संकेतक: आकांक्षी जिलों में प्रमुख संकेतकों में मृदा स्वास्थ्य कार्डों का वितरण, माध्यमिक विद्यालयों में कार्यात्मक बिजली की उपलब्धता, तथा पूर्ण टीकाकरण वाले बच्चों का प्रतिशत आदि शामिल हैं।
आकांक्षी ब्लॉकों में प्रमुख संकेतकों में मधुमेह और उच्च रक्तचाप के लिए जाँच किए गए व्यक्तियों का प्रतिशत तथा स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups- SHGs) का प्रतिशत जिन्हें अन्य के अलावा रिवॉल्विंग फंड (Revolving Fund) प्राप्त हुआ है, जैसे मापदंड शामिल हैं।
आकांक्षी जिला कार्यक्रम (Aspirational Districts Programme)
परिचय: नीति आयोग द्वारा वर्ष 2018 में प्रस्तुत किया गया।
उद्देश्य: इसका उद्देश्य देश भर के 112 जिलों में तेजी से और प्रभावी रूप से बदलाव लाना है।
फोकस क्षेत्र: यह पाँच क्षेत्रों पर केंद्रित है: स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास अवसंरचना।
प्रगति का आकलन: 81 विकास संकेतकों का उपयोग करके प्रगति का आकलन किया जाता है।
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (Aspirational Blocks Programme)
परिचय: वर्ष 2023 में नीति आयोग द्वारा प्रस्तुत किया गया।
उद्देश्य: इसका उद्देश्य देश भर में 500 ब्लॉक (329 जिले) में आवश्यक सरकारी सेवाओं की पूर्ण कवरेज प्राप्त करना है।
फोकस क्षेत्र: यह पाँच प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है: स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और संबद्ध सेवाएँ, बुनियादी ढाँचा, सामाजिक विकास
मूल्यांकन: 40 विकास संकेतकों का उपयोग करके प्रगति का आकलन किया जाता है।
अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा
4 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की 248वीं वर्षगाँठ मनाई गई, जो स्वतंत्रता की घोषणा पर हस्ताक्षर के सम्मान में मनाया जाता है।
स्वतंत्रता की घोषणा का सूत्रीकरण
स्वीकरण और हस्ताक्षर: 4 जुलाई, 1776 को, कॉन्टिनेंटल कांग्रेस ने औपचारिक रूप से स्वतंत्रता की घोषणा को अपनाया, जिस पर 13 उपनिवेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 56 प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए, जो ब्रिटिश शासन से उनके निर्णायक विराम का प्रतीक था।
समानता और अधिकार की नींव: घोषणा-पत्र में समानता और अधिकारों की पुष्टि ने अमेरिकी लोकतांत्रिक आदर्शों और स्वतंत्रता के लिए आधार स्थापित किया, जिसने अमेरिकी इतिहास की दिशा को गहराई से प्रभावित किया और वैश्विक स्तर पर समरूप आंदोलनों को प्रेरित किया।
अभ्यास नोमैडिक एलिफैंट
Exercise Nomadic Elephant
भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट (Exercise NOMADIC ELEPHANT) का 16वाँ संस्करण मेघालय के उमरोई में विदेशी प्रशिक्षण नोड (Foreign Training Node) में शुरू हुआ।
अभ्यास नोमैडिक एलिफेंट (Exercise NOMADIC ELEPHANT)
उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय VII के तहत उप-पारंपरिक सेटिंग में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों देशों की संयुक्त सैन्य क्षमताओं को मजबूत करना। यह अर्द्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में संचालन पर जोर देगा।
Latest Comments