100% तक छात्रवृत्ति जीतें

रजिस्टर करें

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) को ‘संगठित सेवा’ के रूप में मान्यता दी जाएगी: सर्वोच्च न्यायालय

Lokesh Pal May 26, 2025 03:54 58 0

संदर्भ

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने एक आदेश में कहा कि वर्ष 1986 से अब तक के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Force- CAPF) के ग्रुप A अधिकारियों को “सभी उद्देश्यों” के लिए “संगठित ग्रुप A सेवाओं” के रूप में मान्यता दी जाएगी।

संबंधित तथ्य

  • पृष्ठभूमि: CAPF के ग्रुप A अधिकारियों ने वर्ष 2021 में सर्वोच्च न्यायालय में मामला दर्ज किया, जिसमें गैर-कार्यात्मक वित्तीय उन्नयन (Non Functional Financial Upgradation- NFFU), कैडर समीक्षा और पुनर्गठन तथा IPS प्रतिनियुक्ति को समाप्त करने और वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (Senior Administrative Grade- SAG) तक आंतरिक पदोन्नति की अनुमति देने के लिए भर्ती नियमों में संशोधन की माँग की गई।
  • निर्णय
    • प्रतिनियुक्ति: भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service- IPS) अधिकारियों की वरिष्ठ CAPF रैंक (जैसे- DIG और IG) में प्रतिनियुक्ति को अगले दो वर्षों में उत्तरोत्तर कम किया जाना चाहिए।

संगठित ग्रुप ‘A’ सेवाएँ

  • वे केंद्रीय सिविल सेवाओं (ग्रुप ‘A’) का एक अलग उपसमूह हैं, जो संघ सरकार के प्रशासन के लिए जिम्मेदार हैं।
  • इन सेवाओं का गठन विशेष रूप से कैडर नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा किया जाता है।
  • इनकी एक पदानुक्रमिक संरचना होती है, जिसमें अलग-अलग स्तरों की जिम्मेदारी के अनुरूप पदों के विभिन्न ग्रेड होते हैं।
  • लाभ: इसमें उचित समय-सीमा के भीतर नियमित पदोन्नति, गैर-कार्यात्मक चयन ग्रेड (Non-Functional Selection Grade- NFSG) और वास्तविक पदोन्नति के बिना भी वित्तीय उन्नयन (गैर-कार्यात्मक उन्नयन – NFFU के माध्यम से) शामिल हैं।

गैर-कार्यात्मक वित्तीय उन्नयन (Non Functional Financial Upgradation- NFFU)

  • NFFU एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों, विशेष रूप से संगठित ग्रुप ‘A’ सेवाओं को औपचारिक पदोन्नति के बिना वित्तीय रूप से उन्नत किया जाता है।
    • उदाहरण: यदि वर्ष 1989 बैच के आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त सचिव रैंक में पदोन्नत किया जाता है, तो उसी बैच के सभी अन्य ग्रुप ‘A’ अधिकारियों को भी “अतिरिक्त सचिव” वेतन ग्रेड में रखा जाएगा, लेकिन पदोन्नति के बिना।
  • प्रस्तुत: इस अवधारणा को वर्ष 2006 में छठे केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के एक भाग के रूप में पेश किया गया था।
  • उद्देश्य: ग्रुप ‘A’ सेवा अधिकारियों के बीच करियर संबंधी रुकावट को दूर करना।

      • वर्तमान में, CAPF में उप महानिरीक्षक (Deputy Inspector General- DIG) के पद पर 20% और महानिरीक्षक (Inspector General- IG) के पद पर 50% पद IPS अधिकारियों के लिए आरक्षित हैं।
  • सर्वोच्च न्यायालय ने छह महीने के भीतर सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (Central Armed Police Forces- CAPF) में कैडर समीक्षा का निर्देश दिया।
  • सेवा नियमों या भर्ती नियमों में संशोधन किया जाना चाहिए, जिससे CAPF को संगठित ग्रुप ‘A’ सेवाओं (Organised Group A Services- OGAS) के सभी संबंधित लाभ मिल सकें।
  • आदेश का महत्त्व
    • आंतरिक पदोन्नति: वरिष्ठ स्तर पर आईपीएस प्रतिनियुक्ति के माध्यम से पार्श्व प्रवेश समाप्त हो जाएगा, जब CAPF को “सभी उद्देश्यों” के लिए OGAS घोषित किया जाएगा, क्योंकि कैडर समीक्षा और सेवा नियमों/भर्ती नियमों के पुनर्गठन जैसे कदम लागू किए जाएँगे।
    • कॅरियर में रुकावट को समाप्त करना: इस आदेश से CAPF रैंक के भीतर समय पर पदोन्नति और वेतन उन्नयन होगा, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा।
      • उदाहरण: एक CAPF अधिकारी जो सहायक कमांडेंट (AC) के रूप में शामिल होता है, उसे कमांडेंट के रूप में पदोन्नत होने में 25 वर्ष लगते हैं, जबकि आदर्श रूप से यह अवधि 13 वर्ष होनी चाहिए।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Forces- CAPF) के बारे में

  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) भारत में सात सशस्त्र पुलिस संगठनों में से एक है, जो आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने, सीमाओं की रखवाली करने और आतंकवाद विरोधी कार्य करने के लिए जिम्मेदार हैं। 
  • प्रशासनिक प्राधिकरण: गृह मंत्रालय (MHA)
  • भूमिकाएँ: CAPF को तीन समूहों में वर्गीकृत किया गया है,
    • सीमा सुरक्षा बल: असम राइफल्स (भारत-म्याँमार सीमा), सीमा सुरक्षा बल (भारत-पाकिस्तान/बांग्लादेश), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (भारत-चीन सीमा) और सशस्त्र सीमा बल (भारत-नेपाल/भूटान)।
    • आंतरिक सुरक्षा के लिए बल: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल।
    • विशेष कार्य बल (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड)।
  • संघ पुलिस बल: CAPF को भारत के संविधान की संघ सूची में “अन्य सशस्त्र बलों” के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है और वे अनुच्छेद-355 के अनुसार कार्य करते हैं।
  • सभी CAPF कार्मिक अपनी सेवा के दौरान कम-से-कम तीन पदोन्नति के योग्य होते हैं।

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

THE MOST AFFORDABLE|
LEARNING PLATFORM

Learn From India's Best Faculty

      

Final Result – CIVIL SERVICES EXAMINATION, 2023. PWOnlyIAS is NOW at three new locations Mukherjee Nagar ,Lucknow and Patna , Explore all centers Download UPSC Mains 2023 Question Papers PDF Free Initiative links -1) Download Prahaar 3.0 for Mains Current Affairs PDF both in English and Hindi 2) Daily Main Answer Writing , 3) Daily Current Affairs , Editorial Analysis and quiz , 4) PDF Downloads UPSC Prelims 2023 Trend Analysis cut-off and answer key

<div class="new-fform">







    </div>

    Subscribe our Newsletter
    Sign up now for our exclusive newsletter and be the first to know about our latest Initiatives, Quality Content, and much more.
    *Promise! We won't spam you.
    Yes! I want to Subscribe.