क्लाउडिया शिनबाम (Claudia Sheinbaum) मैक्सिको के 200 वर्ष के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी।
क्लाउडिया शिनबाम (Claudia Sheinbaum)
क्लाउडिया शिनबाम एक भौतिक विज्ञानी हैं, जिन्होंने ऊर्जा इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।
प्रमुख उपलब्धियाँ
नोबेल शांति पुरस्कार 2007: शिनबाम ने स्वयं को ऊर्जा के अध्ययन के लिए समर्पित कर दिया, जलवायु परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय पैनल (IPCC) में शामिल हो गईं और वर्ष 2007 में नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम का हिस्सा बनीं।
जिले की पहली महिला प्रमुख: वर्ष 2015 में, वह मैक्सिको सिटी के तलपैन जिले की पहली महिला निर्वाचित प्रमुख बनीं, जो वर्ष 2017 तक सेवारत रहीं।
अगले वर्ष, वह पूरे शहर की सरकार की प्रमुख चुनी गईं।
Latest Comments